लखमा ने तीम्मेड़ में निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण रायपुर। आबकारी एवं उद्योगम मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज बीजापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर स्थित तीम्मेड़ में इंद्रावती नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। यहां पर श्री लखमा ने इंद्रावती नदी पर तेलांगाना सरकार द्वारा बनाए जा रहे बांध से प्रभावित हो रहे लोगों से भी मुलाकात की।
साल: 2019
कवि सम्मेलन, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति
कवि सम्मेलन, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर जिले में कल चार फरवरी से छ: फरवरी तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला आकर्षक का केन्द्र होगा। जहां कवि सम्मेलन, कृषक संगोष्टी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां होगी। लोक महोत्सव के दौरान प्रतिदिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे। महोत्सव के पहले दिन चार फरवरी को दोपहर 12 बजे से श्री सुरेश ठाकुर एवं विवेकानंद भारती और श्री सरल सरिता…
तीन दिवसीय मेला का आयोजन सोमवार से
तीन दिवसीय मेला का आयोजन सोमवार से जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में कल चार फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने मेले के संबंध में चाक-चैबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने व्हीव्हीआईपी, व्हीआईपी, पत्रकार दीर्घा, पत्रकारों की कव्हरेज हेतु मंत्र निर्माण, आमजनों की बैठक व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, मंच की साज-सज्जा, फूड जोन की स्थापना, विभिन्न विभागों की स्टाल…
मौन की परिभाषा जिस दिन समझ गए,उस दिन गुरू मिल गया – मैथिलिशरण
मौन की परिभाषा जिस दिन समझ गए,उस दिन गुरू मिल गया – मैथिलिशरण रायपुर। जिस पल व्यक्ति को मौन की परिभाषा समझ में आ गई,समझो उस दिन उसे गुरू मिल गया। शरीर से इसकी परिभाषा समझी जा सकती है। शरीर में किसी भी दर्द का एहसास होने पर व्यक्ति व्याकुल हो जाता है और यह दर्द उसे स्वंय ही सहन करना होता है। ऐसी ही व्याकुलता जीवन में गुरू के प्रति आ गई तो समझो उसे गुरू अवश्य प्राप्त हो जायेंगे। विवादित रामजन्मभूमि नहीं है, विवादित है व्यक्ति की मानसिकता।…
जीवन में कथा ही अमृत प्रदान करती है – लाटा महाराज
जीवन में कथा ही अमृत प्रदान करती है – लाटा महाराज रायपुर। इस भौतिक युग में कथा ही मनुष्य को अमृत प्रदान करती है। कथा रुपी अमृत का सेवन करने से मनुष्य का जीवन तर जाता है क्योंकि जब तक व्यक्ति में श्रद्धा होगी नहीं वह कथा का श्रवण करेगा नहीं। जिस दिन जीवन में भगवान और उनकी कथाओं में व्यक्ति की श्रद्धा हो जाए उसी क्षण से मनुष्य के जीवन में परिवर्तन की शुरुआत हो जाती है। दुर्गामंदिर समिति द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर प्रांगण कांदुल में आयोजित रामकथा के…
CM योगी के हेलीकॉप्टर को बंगाल में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, फोन पर किया रैली को संबोधित
CM योगी के हेलीकॉप्टर को बंगाल में लैंडिंग की नहीं मिली अनुमति, फोन पर किया रैली को संबोधित बालुरघाट (पश्चिम बंगाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में ‘गणतंत्र बचाओ रैली को संबोधित करने वाले थे। रैलियां क्रमश: दोपहर…
जेटली ने दिये संकेत, बजट चर्चा का जवाब देने के लिये भारत नहीं लौट पाएंगे
जेटली ने दिये संकेत, बजट चर्चा का जवाब देने के लिये भारत नहीं लौट पाएंगे न्यूयॉर्क। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को कहा कि अमेरिकी अस्पताल में उनका चिकित्सा उपचार पूरा हो चुका है पर साथ में यह संकेत भी दिया कि वह बजट पर संसद के वर्तमान सत्र में चर्चा का जवाब देने के लिए अभी भारत शायद ही लौट सकेंगे। जेटली (66) अभी इलाज के लिये अमेरिका आये हुए हैं। इसी कारण उनकी अनुपस्थिति में इस बार पहली फरवरी को 2019-20 का अंतरिम बजट रेल मंत्री पीयूष…
नायब तहसीलदार की नवीन पदस्थापना
नायब तहसीलदार की नवीन पदस्थापना बेमेतरा। कलेक्टर महादेव कावरे ने एक आदेश जारी कर नायब तहसीलदार रविन्द्र कुर्रे को उप तहसील कार्यालय नांदघाट तथा नायब तहसीलदार एल.एस. साहू को तहसील नवागढ़ का अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नायब तहसीलदार का प्रभार सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
महारानी अस्पताल को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा – जैन
महारानी अस्पताल को पुराने स्वरूप में लाया जाएगा – जैन जगदलपुर। जगदलपुर के महारानी अस्पताल में महारानी प्रफुल्लकुमारी देवी की 109 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक श्री रेखचन्द जैन ने कहा कि महारानी प्रफुल्ल कुमारी ने उस दौर में बालिका शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान दिया। यह महारानी अस्पताल स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके योगदान का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा। श्री जैन ने कहा कि पहले…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत का दौरा कार्यक्रम
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत का दौरा कार्यक्रम जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत चार फरवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर आयेंगे और आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. महंत चार फरवरी को दोपहर 2.55 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सरगुजा जिले के मैनपाट से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.35 बजे जांजगीर स्थित हेलीपेट पहुंचेंगे। तत्पश्चात डॉ. महंत जिला मुख्यालय जांजगीर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात डॉ. महंत चांपा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में…
