ममता बनर्जी रच रहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश : मोदी ठाकुरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वह (ममता) उनकी पार्टी को मिले लोगों के प्यार के कारण घबरा गई है। बनर्जी के गढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाते हए मोदी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कृषि कर्ज माफी के जरिए परेशान कृषक समुदाय को गुमराह करने…
साल: 2019
पश्चिम बंगाल में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर पीएम मोदी ने 14 मिनट में ही खत्म किया भाषण
पश्चिम बंगाल में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर पीएम मोदी ने 14 मिनट में ही खत्म किया भाषण नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया। लेकिन भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर पीएम मोदी को 14 मिनट में ही अपना भाषण खत्म करना पड़ा। पीएम मोदी ने इस मामले में कहा कि उम्मीद से दोगुने लोग पहुंचने के कारण भगदड़ की संभावमा को देखते…
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दौरान तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दौरान तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन चार फरवरी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में किया जा रहा है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी मौजूद रहेंंगे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने बताया कि 4 से 6 फरवरी तक नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी चांपा श्री मिशन मिश्रा एव ंनायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बाराद्वार श्री खम्हनलाल सरवन,…
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सात फरवरी को
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सात फरवरी को बालोद। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 07 फरवरी 2019 को दोपहर 01 बजे जिला पंचायत के सभागार में आयोजित की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने सर्व संबंधितो से बैठक में उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
नोडल अधिकारी नियुक्त
नोडल अधिकारी नियुक्त बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वर्ष 2019 की हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के संपादन यथा केन्द्र निर्धारण, गोपनीय सामग्री का परिवहन, वितरण, परीक्षा के दौरान केन्द्रों में उड़नदस्ता दल भेजने एवं मूल्यंाकन आदि कार्य के लिए डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा (मोबाईल नम्बर 8878580585) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने कहा है कि वे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार परीक्षा सम्पादन करेंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित बालोद। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों) के लिए तिरूपति, मदुरै, रामेश्वर तीर्थयात्रा 12 फरवरी से 19 फरवरी 2019 तक प्रस्तावित है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि यात्रा हेतु जिले के वरिष्ठ नागरिक अपना आवेदन अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिससे जनपद पंचायत, नगरीय निकाय द्वारा आवेदनों को समाज कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाईट में ऑनलाईन करने के उपरांत…
नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो
नरवा, गरूवा, घुरूवा व बाड़ी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों से कहा कि लोकसभा निर्वाचन कार्य को गंभीरता से लें तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होने उपसंचालक कृषि, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, सहायक संचालक उद्यान, उपसंचालक पशुपालन, मत्स्य अधिकारी एवं जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा कि शासन की महत्वपूर्ण नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो। लोरमी…
अशासकीय संस्थाएं एवं नगरीय निकायों से प्रशामक गृह का संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित
अशासकीय संस्थाएं एवं नगरीय निकायों से प्रशामक गृह का संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित मुंगेली। वृद्धावस्था के दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो वृद्धावस्था के कारण गंभीर बीमारी जैसे- (डेमेन्शिया) एवं बिस्तर पर निष्क्रिय अवस्था में रहकर अपनी सम्पूर्ण दिनचर्या क्रियाकलाप करने हेतु बाध्य है, उन्हे प्रशामक देख-रेख गृह में प्रवेशित कर उनकी समुचित देख-रेख एवं चिकित्सीय सुविधा की व्यवस्था किया जाना है। प्रशामक गृह संचालन हेतु विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाएं, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाएं, नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है।…
अधोसंरचना निर्माण के लिए इच्छुक कृषकों व निजी उद्यमों से प्रस्ताव आमंत्रित
अधोसंरचना निर्माण के लिए इच्छुक कृषकों व निजी उद्यमों से प्रस्ताव आमंत्रित मुंगेली। उद्यानिकी गतिविधियों के विकास हेतु संचालित योजनांतर्गत विभिन्न प्रकार की अधो संरचना निर्माण के लिए जो अनुदान प्राप्त करना चाहते है ऐसे इच्छुक कृषकों, निजी उद्यमी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थाओं से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये है। प्राप्त प्रस्ताव को प्राथमिकता के आधार पर पहले आओ, पहले पाओ के तहत स्वीकृति हेतु प्रस्ताव शामिल किया जायेगा। इस संबंध में जिला स्तर पर कार्यालय सहायक संचालक उद्यान मुंगेली कार्यालय से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती…
भाजपा की समीक्षा बैठक में हंगामा
भाजपा की समीक्षा बैठक में हंगामा रायपुर। विधानसभा में मिली करारी हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय बैठक में हंगामा हो गया. रायपुर ग्रामीण से पूर्व विधायक के बैठक में शामिल होने पर जिला अध्यक्ष के आपत्ति जताए जाने पर विवाद हुआ.भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को भाजपा रायपुर जिला की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक शुरू होने से पहले ही पूर्व विधायक नंदे साहू के आने पर जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आपत्ति जताई, जिसके बाद नंदे साहू और उसके…
