कल्लूरी ने चिप्स के दफ्तर में दी दबिश

कल्लूरी ने चिप्स के दफ्तर में दी दबिश रायपुर। ई-टेंडर घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू आईजी एसआरपी कल्लूरी ने टीम के साथ चिप्स कार्यालय में दबिश दी. टीम के साथ आईजी कल्लूरी को देखकर चिप्स के अफसरों में हड़कंप मच गया. ईओडब्ल्यू चिप्स में हुए टेंडर घोटाले की जांच कर रही है. इससे पहले गुरुवार को ईओडब्ल्यू ने चिप्स और पीडब्ल्यूडी में दबिश देकर कार्यालय से कई दस्तावेज औऱ महत्वपूर्ण फाइलों को अपने कब्जे में लिया था इसके अलावा कई कंप्यूटरों और इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी टीम ने जब्त किया था. फाइलों…

ई-टेंडर घोटाला के लपेटे में आ सकते हैं अमन सिंह

ई-टेंडर घोटाला के लपेटे में आ सकते हैं अमन सिंह रायपुर। छत्तीसगढ़ में चिप्स के दफ्तर से हुई ई-टेंडर घोटाला में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह सहित कई अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं. क्योंकि कैग रिपोर्ट में पकड़ी गडबड़ी अमन सिंह के कार्यकाल की है. ऐसे में ईओब्ल्यू की जांच के घेरे में अब अमन सिंह सहित तत्कालीन चिप्स सीईओ और अन्य कई अधिकारी हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही इनसे जांच टीम पूछताछ करने जा रही है. ईओडब्ल्यू के एसपी कल्याण…

नव विवाहिता की मौत पर विवाद, हत्या करने का आरोप

नव विवाहिता की मौत पर विवाद, हत्या करने का आरोप लोरमी। लोरमी के सारधा गांव मे एक 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में मिला है. युवती के पति ने जहां अज्ञात कारणों से फांसी पर लटकना बताया है, वहीं मृतका के परिजनों ने दहेज के नाम पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला लोरमी थाना अंतर्गत सारधा गांव का है, जहां शुक्रवार को एक नव विवाहिता की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते हुए पहुंची लोरमी पुलिस ने…

भुलाया नहीं जा सकता छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों का सहयोग

भुलाया नहीं जा सकता छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों का सहयोग रायपुर। देश और दुनिया में ऐसा लगाव और आत्मीयता छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों में ही दिखता है. छत्तीसगढ़ के गायत्री परिजनों के सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता. यह बात देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार के प्रति कुलपति चिन्मय पंड्या ने समता कालोनी में गायत्री परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही. विश्व स्तर पर मिलने वाले टेंपलटन पुरस्कार की जूरी मेंबर के सदस्य चिन्मय पंडया का शनिवार को समता कालोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे. इस दौरान गायत्री परिवार…

कोयला चोरी करते आया युवक चक्के की चपेट में, मौत

कोयला चोरी करते आया युवक चक्के की चपेट में, मौत कोरबा। चलती मालगाड़ी से कोयला चोरी कर रहे युवक चक्के की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसने इलाज के दौरान दमतोड़ दिया. टीपी नगर के पास चलती मालगाड़ी से कोयला उतारने में लगा युवक पहिये के नीचे आकर गभीर रूप से घायल हो गया. राहगीरों की नजर युवक पर और इसकी सूचना पुलिस को दी. पेट्रोलिंग कर रहे यातयात पुलिस के जवान…

नहर में नहाने गई महिला पानी के बहाव में बही

नहर में नहाने गई महिला पानी के बहाव में बही रायपुर। अभनपुर जिले के कोलियारी गांव स्थित ऐनीकेट नहर में बच्चों के साथ नहाने गई महिला नगर में बह गई। वहीं एक बच्ची की शव नहर किनारे खेत में मिला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोलियारी गांव स्थित ईट्टा भ_ा में मजदूरी करने वाली महिला सहबाई 30 वर्ष अपने पांच बच्चों के साथ नहर में नहाने गई थी,चार बच्चे नहाकर कर घर वापस आ गए थे लेकिन घंटों बाद जब महिला वापस नहीं आई तो बच्चों ने नहर…

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दाऊ श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय दाऊ श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय दाऊ श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बाजार चौक भिलाई-3 में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके बाद स्वर्गीय दाऊ श्री चन्दूलाल चन्द्राकर की कर्मभूमि कोलिहापुरी (जिला दुर्ग ) पहुंचकर वहां स्थित उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, विधायक द्वय…

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 8 फरवरी से 8 मार्च तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 8 फरवरी से 8 मार्च तक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने आज यहॉ मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होेंने बताया कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही 8 फरवरी से 8 मार्च तक संचालित होगी। उन्होेंने सत्र पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और विधानसभा की कार्यवाहियों के त्वरित क्रियान्वयन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान विभागीय अधिनियमों के निर्धारण अथवा संशोधन के प्रारूप समयपूर्व उपलब्ध कराने…

थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त धमतरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सी.आर.प्रसन्ना ने लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान आदर्श आचरण संहिता के पालन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी को थानावार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। तहसीलदार धमतरी श्री सुनील कुमार सोनपिपरे को सिटी कोतवाली धमतरी, तहसीलदार कुरूद श्री नीलमणी दुबे को थाना कुरूद, तहसीलदार नगरी श्री मनोज कुमार मरकाम को थाना नगरी, तहसीलदार मगरलोड सुश्री हीरा गवर्ना को थाना मगरलोड और नायब तहसीलदार मगरलोड श्री कुणाल सरवैया को थाना सिहावा में कार्यपालिक दण्डाधिकारी…

नियंत्रण कक्ष में लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी

नियंत्रण कक्ष में लगी अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी धमतरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष क्रमांक 232129 है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सी.आर.प्रसन्ना ने नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए हैं। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सहायक सांख्यिकी अधिकारी सुश्री रेणुका ईक्का, सांख्यिकीय पर्यवेक्षक सुश्री रंजीता खलको और भृत्य श्री कार्तिक राम निषाद की ड्यूटी प्रथम पाली में सुबह 06 से दोपहर 02 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह दूसरी पाली में दोपहर दो…