संविदा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी

संविदा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी रायपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में थे पदस्थ संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। यह आदेश तत्काल रूप से प्रभाशील हो गया है। उक्त सभी कर्मचारियों को अपना प्रभार संबंधित अधिकारियों को सौंपने निर्देश दिए गए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकारी-कर्मचारियों को पदस्थ किया गया था। उनमें सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक रुस्तम अली सिद्दीकी को रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ किया गया। इसी तरह सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक राम शर्मा नगर पालिका रायपुर में रिक्त…

सराफा गोलीकांड पर पुलिस को मिला अहम सुराग

सराफा गोलीकांड पर पुलिस को मिला अहम सुराग रायपुर. सराफा लूटकांड पर पुलिस को कई अहम सुराग मिल चुके हैं. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस को अपराधियों के गाड़ी का नंबर भी मिल चुका है. बीती रात लगभग 9 बजे तीन बदमाशों ने सुंदरनगर मैना ढाबा के पास सराफा कारोबारी पिता और पुत्र से मारपीट कर लाखों के जेवरात लूट लिए.बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कारोबारी पिता जसराज सोनी और पुत्र मोहित सोनी को गोली मारकर घायल भी कर…

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग अध्यक्ष निर्वाणी ने दिया इस्तीफा

आम आदमी पार्टी के यूथ विंग अध्यक्ष निर्वाणी ने दिया इस्तीफा रायपुर। आम आदमी के युवा नेता सौरभ निर्वाणी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी स्थापित नहीं हो सकी. इस्तीफे के लिए सौरभ निर्वाणी ने पार्टी की विफलता को कारण बताया है.आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु रुद्र कुमार को सहयोग करने के लिए पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा था. सौरभ ने कहा है कि पार्टी छत्तीसगढ में विकल्प के तौर पर स्थापित होने में…

मुजफ्फरपुर में बस कंपनी के इंचार्ज को गोलियों से भूना, पुलिस मुठभेड़ में अपराधी भी ढेर

मुजफ्फरपुर में बस कंपनी के इंचार्ज को गोलियों से भूना, पुलिस मुठभेड़ में अपराधी भी ढेर मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फपुर में बैरिया बस स्टैंड में शुक्रवार को एक बस कंपनी के इंचार्ज कुंदन सिंह को पुरानी अदावत में अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। तीन अपराधियों ने मिलकर पांच गोलियां मारी। बैरिया के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों की बैरिया गोलंबर स्थित एक बस गैरेज में पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से 50 से अधिक राउंड फायरिंग…

आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से देश के मध्यम वर्ग को होगा फायदा : केंद्रीय मंत्री जेटली

आयकर छूट की सीमा बढ़ाने से देश के मध्यम वर्ग को होगा फायदा : केंद्रीय मंत्री जेटली नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि बजट में पांच लाख रुपये तक की आय पर आयकर माफ करने के सरकार के निर्णय से देश के मध्यम वर्ग को फायदा होगा। जेटली ने फेसुबक पर एक पोस्ट में लिखा कि वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा अंतरिम बजट में की गयी इस महत्वपूर्ण घोषणा से मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ेगी। जेटली अभी इलाज के लिये अमेरिका गये हुए हैं।…

बजट में सबको मिली सौगात, सरकार बोली- अबकी बार खुश हो जाओ यार

बजट में सबको मिली सौगात, सरकार बोली- अबकी बार खुश हो जाओ यार नई दिल्ली। आम चुनावों से ठीक पहले ज्यादा से ज्यादा वर्गों को खुश करने की जोरदार कोशिश के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने शुक्रवार को पेश अंतरिम बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और मजदूरों के लिये लोक लुभावन घोषणायें कीं। प्रस्तावों में सरकार ने मध्यम वर्ग और आम नौकरी पेशा तबके की पांच लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने तथा दो हेक्टेयर तक की जोत वाले किसानों को साल में 6,000 रुपये…

बजट गरीबों-किसानों को देगा मजबूती, 3 करोड़ करदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ : पीएम मोदी

बजट गरीबों-किसानों को देगा मजबूती, 3 करोड़ करदाताओं को मिलेगा सीधा लाभ : पीएम मोदी नई दिल्ली। केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि यह बजट गरीब को शक्ति देगा, किसान को मजबूती देगा, श्रमिकों को सम्मान देगा, मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करेगा, ईमानदार आयकर दाताओं का गौरवगान करेगा, इंफ्रास्ट्रक्टर निर्माण को गति देगा और अर्थव्यवस्था को बल देगा। लोकसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार द्वारा 2019-20 का अंतरिम बजट पेश किये…

मोदी सरकार का बजट गरीब, किसान, युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित : अमित शाह

मोदी सरकार का बजट गरीब, किसान, युवाओं की आकांक्षाओं को समर्पित : अमित शाह नई दिल्ली। राजग सरकार के कार्यकाल में अंतिम बजट को गरीब, किसान और युवाओं के सपनों एवं आकांक्षाओं को समर्पित बताते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह नये भारत के निर्माण को समर्पित मोदी सरकार के संकल्प एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लोकसभा में 2019..20 का अंतरिम बजट पेश किये जाने के बाद अमित शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आज के बजट ने यह पुनः…

मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

मोदी सरकार ने दी बड़ी राहत, अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं नई दिल्ली। सरकार ने वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए आज आयकर दरों में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने वेतनभोगी वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए आज आयकर दरों में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि अब पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।…

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत राजनांदगांव। प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सह सचिव जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष राजिक सोलंकी के नेतृत्व में एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय दिग्विजय कालेज में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहीं नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा भी की गयी। इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव शकील रिजवी, प्रदेश सचिव पिंकू खान, सकुर चौहान, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष विनीत जैन, सुनील आहुजा, रज्जू खान,…