कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति

कलेक्टर ने दी प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में 12 लाख की स्वीकृति जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की स्वीकृित प्रदान की है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण के लिए 4 लाख रूपये की मान से राशि की स्वीकृति दी है। उन्होंने तहसील डभरा के ग्राम पुरेनाबुढ़ा श्री डेबर सिंह के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस श्रीमती नंदकुमारी, तहसील जैजैपुर के ग्राम गाड़ामोर के श्री ईश्वरी लाला उर्फ ईश्वर के…

आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रारंभ

आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य प्रारंभ जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच ईसीआईएल, हैदराबाद के इंजीनियरर्स द्वारा कल एक फरवरी से शासकीय पालिटेक्निक कालेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर में किया जा रहा है। ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीन का प्रथत स्तरीय जांच 15 फरवरी तक की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने सभी संबंधितों को जांच के दौरान उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

फल,फूल, साग-सब्जी और संरक्षित फल-सब्जी पदार्थ तथा गमला प्रदर्शनी प्रतियोगिता चार फरवरी से

फल,फूल, साग-सब्जी और संरक्षित फल-सब्जी पदार्थ तथा गमला प्रदर्शनी प्रतियोगिता चार फरवरी से जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में चार फरवरी से तीन दिवसीय जाज्वल्य देव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में फल,फूल, साग-सब्जी, मसाला एवं संरक्षित फल-सब्जी और पदार्थो के प्रादर्शो के प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने इच्छुक प्रतिभागी नियम एवं शर्तो के अनुसार प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। नियम एवं शर्तो की जानकारी कार्यालय सहायक संचालक उद्यान विभाग जांजगीर तथा विकासखण्ड स्तर की शासकीय उद्यान रोपणी से कार्यालयीन दिवस व समय…

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन चार फरवरी से

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन चार फरवरी से जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देश पर जिले में शिक्षित बेरोजगारो को रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के सभी 11 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) में चार फरवरी से 15 फरवरी तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लसेमेंट कैम्प का आयोजन प्रात: 11 बजे अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सिक्यूरिटी सुरपवाईजर के 120 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिले के लिए भर्ती…

30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चार फरवरी से

30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन चार फरवरी से जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री आर.एन. दास के निर्देश पर यातयात नियमों की जानकारी देने के लिए चार फरवरी से आयोजित 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चार फरवरी को दोपहर 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष परिसर में यातायात प्रदर्शनी का उद्घाटन तत्पश्चात यातयात रथ को रवाना किया जाएगा। इसी तरह पांच फरवरी को यातयात, परिवहन एवं शिक्षा विभाग के प्रशिक्षित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं और व्यवसायिक संस्थाओं में यातयात…

पाइल लीकेज का काम होन से 5 प्रभावित होगी जलापूर्ति

पाइल लीकेज का काम होन से 5 प्रभावित होगी जलापूर्ति रायपुर। जलविभाग रावणभाठा फिल्टर प्लांट के माध्यम से फिल्टर प्लांट परिसर स्थित निगम के 80 एमएलडी प्लांट के सरिता सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने एवं 750 एमएम व्यास वाली पाईप लाईन का लीकेज संधारण किया जाना 5 फरवरी को प्रस्तावित है। जिसके कारण सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सभी 8 जलागारों से जलापूर्ति प्रभावित होगी। नगर निगम रायपुर के जलविभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि डंगनिया, गुढिय़ारी, गंज, राजेन्द्र नगर,…

शासकीय जमीन से हटाया कब्जा

शासकीय जमीन से हटाया कब्जा रायपुर। दुर्गा होटल के पीछे गोंदवारा में रिंग रोड नंबर 2 के समीप लगभग 1200 वर्गफीट क्षेत्र में शासकीय नजूल भूमि पर अवैध कब्जा जमाकर किये गये किचन, बाथरूम, टायलेट आदि के स्थायी निर्माण को थ्रीडी से तोडकर शासकीय नजूल भूमि को अवैध कब्जे से नगर निगम ने मुक्त कराया। इस दौरान निगम जोन 1 नगर निवेश विभाग की टीम ने मॉनिटरिंग के दौरान सडक पर अवैध कब्जा जमाकर लगायी गयी 3 अवैध गुमटियों को गोंदवारा मुख्य मार्ग से हटाने की भी कार्रवाई किया। गोंदवारा…

बीएसयूपी आवासीय परिसर में नालियों की सफाई

बीएसयूपी आवासीय परिसर में नालियों की सफाई रायपुर। जोन 2 स्वास्थ्य विभाग के अमले ने विशेष गैंग भेजकर सडडू क्षेत्र में केन्द्र प्रवर्तित बीएसयूपी आवसीय योजना परिसर के नालियो की विशेष अभियान चलाकर सघन सफाई करवायी। विशेष सफाई अभियान का वहां पहुंचकर जोन 2 कमिश्नर संतोष पांडे ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री रवि लावनिया, जोन स्वच्छता निरीक्षक श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

लक्ष्मीनगर व अरमान नाला से निकाले गए जलकुंभी

लक्ष्मीनगर व अरमान नाला से निकाले गए जलकुंभी रायपुर। लक्ष्मीनगर क्षेत्र की बस्ती में सार्वजनिक नालियो की सफाई मित्रो का जोन स्तर पर विशेष गैंग भेजकर नालियो की तले तक सघन सफाई की गई व बडी मात्रा में कचरा नालियो से बाहर निकालकर निकास मुहाने खोलकर सुगम बनाया। इसी प्रकार राजातालाब में स्थित अरमान नाला की थ्रीडी लगाकर सघन सफाई विशेष अभियान चलाकर करवायी एवं अरमान नाले के भीतर उग आयी जलकुंभी को हटाकर नाले की बाधित हो गई निकास व्यवस्था को जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु बहाल करने का…

पे चैनलों के विरोध में उतरे केबल ऑपरेटर

पे चैनलों के विरोध में उतरे केबल ऑपरेटर रायपुर। ट्राई के नए नियमों के विरोध में केबल ऑपरेटर संघ उतर आए हैं। केबल ऑपरेटरों का कहना है कि वे शनिवार से केवल फ्री टू एयर चैनल ही दिखाएंगे तथा ज्यादा पे लेने वाले बड़े चैनलों को नहीं दिखाया जाएगा। हालांकि ट्राई के नए नियमों के अनुसार फ्री टू एयर चैनल के लिए भी अब पैसे देने होंगे। केबल ऑपरेटरों का कहना है कि फ्री टू एयर चैनलों के मुकाबले इन पे चैनलों का शुल्क काफी अधिक है। इससे पहले ट्राई…