इंकम टैक्स लिमिट बढ़ाना स्वागत योग्य-बृजमोहन

इंकम टैक्स लिमिट बढ़ाना स्वागत योग्य-बृजमोहन रायपुर। पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया ट्वीट 5 लाख रुपए सालाना कमाई करने वालों को अब नहीं देना पड़ेगा इनकम टैक्स। देश की मध्यमवर्गीय जनता के हित में लिए गए इस बड़े निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व वित्त मंत्री वित्त मंत्री पीयूष गोयल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

भालू के हमले से ग्रामीण घायल

भालू के हमले से ग्रामीण घायल मनेंद्रगढ़। केल्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीहुली में मानसिंह नामक व्यक्ति शाम के वक्त अपने घर की ओर जा रहा था। तभी अचानक झाडि़यों के पीछे से एक जंगली भालू ने निकाल कर उस पर हमला कर दिया। जिस पर जैसे-तैसे ग्रामीण मानसिंह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला। इस पूरे घटनाक्रम में उसके हाथ में फैक्चर आने के साथ-साथ काफी जगहों पर चोटें भी आईं है। जिसका इलाज मनेंद्रगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं वन विभाग का कहना है…

चैतराम साहू ने छोड़ा जोगी का साथ

चैतराम साहू ने छोड़ा जोगी का साथ रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के नेता और भाटापारा के पूर्व विधायक चैतराम साहू ने आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और समस्त जिम्मेदारियों से विधिवत त्यागपत्र दे दिया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के नाम भेजे अपने त्यागपत्र में पूर्व विधायक चैतराम साहू ने लिखा है कि उन्हें 28 जनवरी के बैठक के बाद विभिन्न समाचार पत्रों और वाट्सअप मैसेज के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उसे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया गया…

नान घोटाला की जांच हुई तेज

नान घोटाला की जांच हुई तेज रायपुर। नान घोटाला मामले में डीएम अवस्थी ने एसआईटी से जानकारी ली। टीम की बैठक में एसआईटी चीफ आईजी कल्लूरी, एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला, डीएसपी विश्वास चंद्राकर सहित पूरी टीम मौजूद थे। एसआईटी के सदस्य नान मामले में अब तक किये गए जाँच की जानकारी प्रस्तुत किए। इधर सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौबे ने एसआईटी चीफ एसआरपी कल्लूरी से मुलाकात की है. साथ ही राकेश चौबे ने नान घोटाले से जुड़ी कुछ अहम दस्तावेज और फाइल भी एसआरपी कल्लूरी को सौंपी है. उन्होंने इस संबंध…

कॉन्स्टेबल ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कॉन्स्टेबल ने लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस मुंगेली। एसपी दफ्तर में पदस्थ कॉन्स्टेबल पुरुषोत्तम निषाद ने फांसी लगा ली है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जाँच में जुट चुकी है, फि़लहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक पुरुषोत्तम निषाद अपने निवास स्थान से कुछ ही दूर जाकर खेत में फांसी के फंदे पर झूल गया. घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खेढ़ा गांव की है.

मोदी सरकार ने बजट में रखा है जनता के हितों का ख्याल-डा.रमन

मोदी सरकार ने बजट में रखा है जनता के हितों का ख्याल-डा.रमन रायपुर। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आज मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया है. केन्द्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि बजट सभी तबके का ख्याल रखा गया है. फिर चाहे वह स्वच्छ भारत योजना, उज्जवला योजना, मनरेगा, आयुष्यमान भारत योजना हो या फिर आम आदमी को राहत देने टैक्स में 5 लाख तक छूट मिलने को. रमन सिंह ने कहा कि…

सरोज पांडेय ने किया बजट का स्वागत

सरोज पांडेय ने किया बजट का स्वागत रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री सरोज पाण्डेय ने केन्द्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने संगठित व अंसगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी मानदेय वृध्दि, न्यू पेंशन स्कीम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की घोषणा करके संवेदनक्षम नेतृत्व की परिचय दिया है। वन रैंक वन पेंशन की मांग पूरी कर 35 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए और अब सैनिकों का बोनस 35 सौ से बढ़कार 7 हजार रुपए किया गया है। श्रमयोगी मानधन मेगा पेंशन योजना…

जकांछ जे की जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने दिया इस्तीफा

जकांछ जे की जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने दिया इस्तीफा कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी की नई कार्यकारिणी गठन के ऐलान को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि जिलाध्यक्ष अर्चना उपाध्याय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला दिया है। जब कि जानकार इसको लेकर कुछ दूसरी बातें कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति दोनों ही काफी बीमार हैं। घर पर भी कई दूसरी जिम्मेदारियां उनके सिर हैं, लिहाजा उन्होंने इतनी बड़ी जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया।…

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार रायपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पास बागरेचा नर्सिंग होम के पास रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी से लूटपाट करने वाला बाईक सवार युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम मौहागांव निवासी सरजूराम (64) अपने बेटे के साथ बागरेचा नर्सिंग होम में ईलाज करवाने आया था। जैसे ही सरजूराम लघुशंका के लिए थोड़ी दूर गया तो बाईक क्रमांक सीजी 04 केजे 2920 में एक युवक आया और सरजू के जेब से 1700 रूपए लूटकर भाग निकला। आरोपी के भागने के दौरान सरजू…

नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी धमतरी। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शहर के कर्मा चौक के पास मेघा विस्वकर्मा 17 वर्ष ने घर के किचन में अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली। शहर के एक स्कूल मे 10वी की पढाई करने के बाद पढाई छोड़ चुकी थी जिसके बाद वह घर में रहा करती थी। अचानक शुक्रवार सुबह ही अपने किचन मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।