जिला भाजपा की समीक्षा बैठक शनिवार को रायपुर। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि कल 2 फरवरी शनिवार दोपहर 2 बजे रायपुर जिले की समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत की है। बैठक प्रभारी खूबचंद पारेख इसमें विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में सांसद,विधायक,पूर्व मंत्री-विधायक प्रदेश पदाधिकारी-कार्यसमिति सदस्य भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ (रायपुर निवासरत) जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मंडल पदाधिकारी, प्रभारी महापौर, पार्षद, सभापति रायपुर-बिरगांव-माना नगर पंचायत जिला मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री मोर्चा, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक आदि कार्यकर्ता शामिल होंगे।
साल: 2019
राजधानी के मुख्य मार्ग में अचानक कार में लगी आग
राजधानी के मुख्य मार्ग में अचानक कार में लगी आग रायपुर। राजधानी रायपुर में जीई रोड पर मारुति बिजनेस पार्क के सामने शुक्रवार को दोपहर अचानक एक कार में आग लग गई. स्थिति को देखकर आसपास के लोगों ने ही कार में लगी आग को बुझाया. इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.
प्रधानमंत्री के रायगढ़ आने का पहले से तय है कार्यक्रम-रमन
प्रधानमंत्री के रायगढ़ आने का पहले से तय है कार्यक्रम-रमन रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 फरवरी की रायगढ़ में आयोजित सभा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के बजट का हवाला देते हुए न आने के आग्रह पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जबाव दिया है कि प्रधानमंत्री का यह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है. भूपेश जी शामिल नहीं हो रहे हैं, यह एक अलग विषय हो सकता है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ में अपनी चुनावी सभा करने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 8…
सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक की मौत
सड़क दुर्घटना में प्रधान आरक्षक की मौत बालोद। बालोद जिला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 पर ग्राम करकाभाट के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे सड़क हादसे में गुरु थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक भूपेश कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी भयानक थी कि घटना स्थल पर ही प्रधान आरक्षक की मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक गुरुर से बालोद की ओर दोपहिया वाहन से आ रहे थे। जहां पर ग्राम करकाभाट के समीप गन्ने से भरे ट्रैक्टर…
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लूटपाट
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लूटपाट दुर्ग। अमृतसर जा रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में लूट कोशिश की गई। बदमाश ज्यादा तो नहीं पर कुछ महिलाओं के गहने, पुरुष यात्रियों के पर्स, अंगूठी, सोने की चेन लूटकर अपने साथ ले भागे। यात्रियों की सजगता और हिम्मत से लूटपाट की बड़ी घटना होने से बच गई। घटना के बाद सीनियर डीएससी नागपुर ज्योति कुमार सतीजा ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद अब दुर्ग स्टेशन में भी जांच होगी। बता दें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बुधवार रात नागपुर से इटारसी…
भिलाई के सौरभ खंग का इसरो में चयन
भिलाई के सौरभ खंग का इसरो में चयन भिलाई। जब हौसले बुलंद हो तो मंजिल भी घुटने टेक देती है। भिलाई के सौरभ खंग अब इसरो में साइंटिस्ट बन गए है, सौरभ भिलाई के रिसाली में रहते है, आईगेट इंस्टिट्यूट में तैयारी करने के बाद सौरभ ने इसरो का कठिन एग्जाम पास किया और अब एक साइंटिस्ट बनकर देश की सेवा करेंगे, सौरभ अभी श्रीहरि कोटा में अपनी सेवा दे रहे हैं। शिक्षाधानी भिलाई के स्टूडेंट हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने कामयाब हो रहे है । साल 2018 में…
लोकसभा चुनाव की तैयारी जुटी आप पार्टी
लोकसभा चुनाव की तैयारी जुटी आप पार्टी रायपुर। आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में नया नेतृत्व मिलने वाला है। शनिवार 2 फरवरी को आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय नई टीम की घोषणा करेंगे। बीते विधानसभा चुनाव में आप पार्टी ने 85 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किये थे। लेकिन परिणाम असरदार नही रह। लगभग सभी सीटों पर पार्टी के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों से इस्तीफा ले लिया गया था। बताया जाता है कि शनिवार…
शहर के तीन चौराहों पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल
शहर के तीन चौराहों पर लगेगा ट्रैफिक सिग्नल रायपुर। शहर में यातायात व्यवस्थित करने अग्रसेन चौक, तेलघानी नाका चौक और महिला थाना चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की कवायद चल रही है।राजधानी रायपुर में ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जीई रोड से तेलीबांधा, स्टेशन रोड, तेलघानी नाका, रामसागर पारा, शंकरनगर रोड, पुरानी बस्ती से लाखेनगर-सुंदरनगर रोड, संतोषीनगर से टिकरापारा, पचपेड़ीनाका, सिद्धार्थ चौक, राजेन्द्र नगर से रिंग रोड होते हुए कटोरातालाब रोड, मालवीय रोड से गोलबाजार सहित शहर के कई सड़कों पर सुबह 10 बजे के बाद और शाम…
ट्राई के नए नियमों के विरोध में केबल टीवी ऑपरेटरों ने किया ब्लैक आउट
ट्राई के नए नियमों के विरोध में केबल टीवी ऑपरेटरों ने किया ब्लैक आउट रायपुर। प्रदेशभर के केबल टीवी ऑपरेटर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं. ट्राई के नए नियमों के विरोध में केबल टीवी ऑपरेटर ने ब्लैक आउट किया है. छत्तीसगढ़ में लगभग 250 केबल ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिनके लगभग 2.50 लाख केबल कनेक्शन हैं. केबल ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष सुबोध कटियार ने कहा, ये हमारा एक दिन का सांकेतिक धरना है. ट्राई द्वारा चैनलों पर जो एमआरपी लागू की गई है, उससे उपभोक्ताओं का भला नहीं होगा. चैनलों…
चंगोराभाठा में नालियों की हुई विशेष सफाई
चंगोराभाठा में नालियों की हुई विशेष सफाई रायपुर। चंगोराभाठा क्षेत्र में नालियों की सघन सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 3 टे्रक्टर ट्राली कचरा व गंदगी बाहर निकाला गया। चलाये गये विशेष सफाई अभियान का जोन 5 कमिश्नर श्री हेमंत शर्मा ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीके मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू की उपस्थिति में प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इसी प्रकार जिला कलेक्टोरेट परिसर में ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स की शाखा के समीप काफी समय से पडे कचरे व गंदगी को जोन स्तर पर सफाई मित्रों का 10 कर्मचारियो का विशेष…
