संक्रांति के बाद बंगलों में शिप्ट होंगे मंत्री रायपुर। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अब मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का चार्ज भी ले लिया है। शासकीय आवास और बंगले भी अलॉट हो चुके हैं, अब उनके गृहप्रवेश का इंतजार किया जा रहा है। जानकारों की माने तो अधिकांश मंत्री मकर संक्राति पर्व के बाद नए आवास में प्रवेश करना चाहते हैं।
साल: 2019
सड़क निर्माण में लगे छह वाहन फूंके, मजदूरों को बनाया बंधक
सड़क निर्माण में लगे छह वाहन फूंके, मजदूरों को बनाया बंधक जगदलपुर। मारडूम थाना क्षेत्र के मालेवाही इलाके में नक्सलियों ने बीती देर शाम जमकर तांडव मचाते हुए सड़क निर्माण में लगे छह वाहनों एवं मशीनरी को आग की लपटों में झोंक दिया। आगजनी में वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं काम कर रहे मजदूरोंं को अगवा कर ले गए जिन्हें कुछ घंटे बाद नक्सलियों रिहा कर दिया। पुलिस के अनुसार बारसुर से नारायणपुर तक एक नई सड़क का निर्माण चल रहा है। इसी निर्माण के लिए…
दो नक्सली गिरफ्तार
दो नक्सली गिरफ्तार जगदलपुर। सुकमा जिला पुलिस ने दबिश देकर 2 जनमिलिशया सदस्यों व स्थायी वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं। बस्तर आईजी विवेकानंद सिंहा ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान में संयुक्त पुलिस पार्टी कूकानार थाने से चुलेरास एवं कातुलमारी की ओर रवाना की गई थी। गश्त सर्चिंग के दौरान जंगल में दो संदिग्ध व्यक्ति लुकने-छिपने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मड़कामी हिड़मा एवं मड़कामी मुया बताया। दोनों…
नगरीय निकायों में लीजहोल्ड के आवासीय प्रकोष्ठ हो सकेंगे फ्रीहोल्ड
नगरीय निकायों में लीजहोल्ड के आवासीय प्रकोष्ठ हो सकेंगे फ्रीहोल्ड रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया के निर्देशों पर नगरीय क्षेत्रों में लीज पर आवासीय भू-खण्डधारकों को फ्रीहोल्ड करने के लिए नगरीय निकायों को नियम-प्रक्रिया संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे भिलाई, भिलाई-चरौदा, कोरबा, बिलासपुर आदि नगरीय निकाय जिनका निर्माण साडा/विकास प्राधिकरण के विघटन के बाद हुआ है, उनमें हाउसिंग बोर्ड की तर्ज पर, वन टाइम सेटलमेंट के आधार पर नगरीय निकायों द्वारा लीज पर आवंटित भू-खण्डों को फ्रीहोल्ड किया जाएगा। इससे नगरीय निकायों के…
कबीर जयंती पर प्रदेश में शराब और मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध – बघेल
कबीर जयंती पर प्रदेश में शराब और मांस बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने रायपुर जिले के सेमरिया ग्राम (विकासखण्ड-आरंग) में छत्तीसगढ़ कबीर पंथी साहू समाज के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए समाज के पदाधिकारियों के आग्रह पर यह घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज की स्मारिका का विमोचन और लगभग 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित छात्रावास…
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर शंकर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जन्मे श्री धर्माधिकारी एक महान न्यायविद, गांधीवादी चिंतक और हिन्दी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी भाषाओं के प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने इन भाषाओं में कई पुस्तकें लिखी। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मुम्बई उच्च…
सुव्यवस्थित विकास हम सभी का एक ही लक्ष्य – छाबड़ा
सुव्यवस्थित विकास हम सभी का एक ही लक्ष्य – छाबड़ा बेमेतरा। विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद् बेमेतरा के कामकाज की समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि बेेमेतरा के सुव्यवस्थित विकास के लिए मॉस्टर प्लान तैयार किया जायेगा। उसी के अनुरूप शहर का विकास कर आम नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी। विधायक श्री छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा हम सभी का शहर है, शहर के विकास में राजनीति न हो, हम सब मिल जुलकर जिला मुख्यालय बेमेतरा को सुन्दर…
आदिवासी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री
आदिवासी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को आदिवासी शासकीय सेवा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे. कार्यक्रम में आदिवासी समाज के नव निर्वाचित विधायकों का सम्मान किया गया. आदिवासी समाज ने कार्यक्रम में 27 जिलों में से 9 जिलों में कलेक्टर और एसपी आदिवासी समाज का हो, विभिन्न पदों में प्रतिनिधित्व मिले, विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित करने समेत गई मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी. वहीं सुनील कुजूर को मुख्य सचिव बनाए जाने पर आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.…
दो दिवसीय महा मंगल पाठ का आयोजन
दो दिवसीय महा मंगल पाठ का आयोजन रायपुर। राजधानी में जय दादी की सेवा समिति द्वारा दो दिवसीय महा मंगलपाठ का आयोजन किया गया. आयोजन के पहले दिन भव्य शोभा यात्रा रामनाथ भीमसेन भवन से ऊंट, घोड़े गाजे-बाजे के साथ दादी जी की पालकी निकाली गई. जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए, तो वहीं लगभग 200 महिलाओं ने दादी का निशान लेकर चले. शोभा यात्रा में ज्योति खन्ना ने भजन प्रस्तुत में भक्ति मय भजन में सैकड़ों लोग झुमते दिखे.
आयुष्मान योजना दूषित, प्रदेश में लागू करने के योग्य नहीं
आयुष्मान योजना दूषित, प्रदेश में लागू करने के योग्य नहीं रायपुर। आयुष्मान योजना एक दूषित योजना है. इसमें सौ से ज्यादा बीमारियों के लिए एक पैसा भी नहीं है, बल्कि बीमारी हो जाने के बाद उसके ऑपरेशन के लिए पैसा है. इसमें प्रति व्यक्ति 1100 रुपए का प्रावधान है, उससे कहीं ज्यादा की व्यवस्था राज्य सरकार कर सकती है. हम इस दिशा में आगे बढ़ेंगे. हम आयुष्मान योजना के पक्ष में नहीं हैं. यह बात स्वास्थ्य, वाणिज्य कर, जीएसटी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को विभागीय…
