7 जनवरी से 2 फरवरी तक 50 से अधिक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

7 जनवरी से 2 फरवरी तक 50 से अधिक ट्रेनें रहेंगी प्रभावित रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर रेल मंडल के चाम्पा स्टेशन यार्ड का आधुनिकीकरण एवं तीसरी एवं चौथी रेल लाईन परियोजना को यार्ड से जोड़ने का कार्य किया जाएगा. इस दौरान 27 दिनों तक नवीनीकरण एवं नॉन इंटरलांकिंग का कार्य किया जाएगा. जिससे 7 जनवरी से 2 फरवरी तक 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. मुख्यमंत्री आज राजिम प्रवास पर रहेंगे गरियाबन्द। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 7 जनवरी, सोमवार को जिला अंतर्गत राजिम के दौरे पर…

फर्जीवाड़ा करने वाले सरपंच व आवास मित्र गिरफ्तार

फर्जीवाड़ा करने वाले सरपंच व आवास मित्र गिरफ्तार बसना। प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले सरपंच और आवास मित्र को सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पुलिस ने जालसाजी के आरोप में सरपंच परमानन्द मलिक पिता रतन मलिक निवासी छाता मौहा थाना सांकरा व आवास मित्र खिलावन चक्रधारी पिता देवचंद चक्रधारी निवासी भुरकोनी थाना तेंदुकोना को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छातामौहा में फऱवरी 2018 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फर्जी तरीके से 15 पात्र लोगों का नाम…

पुनिया ने पराजित कांग्रेस प्रत्याशियों से की चर्चा,जाना हार का कारण

पुनिया ने पराजित कांग्रेस प्रत्याशियों से की चर्चा,जाना हार का कारण रायपुर। राजीव गांधी भवन में चल रही हारे हुए प्रत्याशियों की बैठक समाप्त हो चुकी है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कक्ष में पीएल. पुनिया अब राज्य के 22 प्रत्याशियों से एक-एक कर अकेले में चर्चा कर रहे हैं। कुल मिलाकर कोशिश यही है कि कमीं कहां हुई ये समझने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ किसी को अगर कोई विशेष शिकायत हो तो भी पुनिया समझने का प्रयास कर रहे हैं. तीन राज्यों में कांग्रेस…

वाहनों से डीजल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

वाहनों से डीजल चोरी का आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के डोंगामहुआ कोल माईंस में कोयले की लोडिंग करने आए वाहनों से डीजल की चोरी के आरोपी को पुलिस ने मय वाहन गिरफ्Þतार किया है। रविवार को ये जानकारी तमनार थाने के टीआई विवेक पाटले ने दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि घरघोड़ा क्षेत्र का डीजल तस्कर डोंगामहुआ क्षेत्र में चार पहिया वाहन सफेद रंग की बोलेरो से संदिग्ध रूप में घूमती देखी गई। पुलिस ने वाहन को लिबरा चौक के पास रोका। वाहन चालक किरण…

10 लाख टन रेलपात की आपूर्ति करे भिलाई स्टील प्लांट

10 लाख टन रेलपात की आपूर्ति करे भिलाई स्टील प्लांट भिलाई। सेल चेयरमैन के अधिकारियों ने भिलाई बिरादरी से भारतीय रेलवे को रेल आपूर्ति की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने में बीएसपी के अत्यधिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 10 लाख टन के रेल ऑर्डर की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होनी चाहिए तथा भिलाई की टीम स्पिरिट विजयी होनी चाहिए। भिलाई स्टील प्लांट हर हाल में करे 10 लाख टन रेलपात की आपूर्ति। भिलाई स्टील प्लांट के कमर्चारियों के क्रॉस सेक्शन को अधिकारियों ने संबोधित किया।

मजदूर-किसान की देशव्यापी हड़ताल का वामदलों का समर्थन

मजदूर-किसान की देशव्यापी हड़ताल का वामदलों का समर्थन रायपुर। मजदूर और किसान संगठनों के 8-9 जनवरी को आहूत देशव्यापी मजदूर-किसान हड़ताल का वाम दलों ने भी पूर्ण समर्थन किया है। वाम दलों ने इसके लिए सक्रिय रूप से काम करने के लिए अपनी सभी ईकाईयों को निर्देशित किया है। आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव संजय पराते, भाकपा के सहायक सचिव एस एन कमलेश, भाकपा (माले-लिबरेशन) के सचिव बृजेन्द्र तिवारी तथा एसयूसीआई(सी) के विश्वजीत हरोड़े ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनावों में…

मुख्यमंत्री किसान नेता चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए

मुख्यमंत्री किसान नेता चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम अकतई में छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय दाऊ युवराज चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय चन्द्राकर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय चन्द्राकर के परिवारजनों को इस दुखद क्षण को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने उन्हें इस दुख को सहन…

प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को लेकर विभाग अलर्ट

प्रदेश में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को लेकर विभाग अलर्ट रायपुर। प्रदेश में महामारी फैलने की आशंका को लेकर स्वास्थ्य विभाग में इससे बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग को एन्फ्लूएंजा, एच5एन1 और बर्ड फ्लू फैसने की आशंका है। संक्रमण फैलने पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए हैं।आयुक्त स्वास्थ्य आर. प्रसन्ना ने बताया कि प्रवासी पक्षियों, पोल्ट्री फार्म में एवियन एन्फ्लूएजा की होने सं संभावना रहती है। शीत ऋतु में वर्ड फ्लू जैसे घातक रोग फैलने की भी आशंका बनी रहती है। उन्होंने पक्षियों की असामान्य मृत्यु…

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में कबाड़ जब्त

पुलिस की बड़ी कार्रवाई,भारी मात्रा में कबाड़ जब्त रायपुर। राजधानी रायपुर और उसके आसपास के इलाकों में एसपी रायपुर के निर्देश के बाद पुलिस ने कबाडिय़ों पर बड़ी कार्रवाई की है। धरसींवा, खरोरा और मंदिर हसौद इलाके में पुलिस द्वारा भारी मात्रा में ट्रक भरकर कबाड़ जब्त किया गया है। इसके अलावा रायपुर के आसपास कई इलाकों में भी कार्रवाई करने एसपी ने निर्देश दिए हैं।

मधुमेह के मरीज बढ़े,जांच शिविर में खुलासा

मधुमेह के मरीज बढ़े,जांच शिविर में खुलासा रायपुर। मधुमेह के प्रति लोगों में अब जागरुकता बढऩे लगी है, यह बात आज छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन एवं महावीर नगर गुरुव्दारा व्दारा आयोजित मधुमेह की जांच एवं परीक्षण के दौरान सामने आई। शिविर में लगभग 70 मरीजों ने अपनी जांच कराई. डॉ. कुलदीप छाबड़ा और डॉ. रवि गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण किया। डॉ. रवि गुप्ता नें बताया कि शिविर में लगभग 80 प्रतिशत मरीजों में मधुमेह पाया गया। इसमें अधिकांश पहले से डायबिटिक पाए गए जो अपना चेकअप कराने आए…