लोगो की समस्याओं और मांगों का मौके पर ही होगा निराकरण रायपुर। आमजनता की विभिन्न मांगों और समस्याओं का मौके पर ही जाकर निराकरण करने के लिए रायपुर जिले में हर माह दो जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. बसवराजु एस. ने जिले के विभिन्न गांवों में लगने वाले इन शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। ये जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आगामी 16 जनवरी को अभनपुर विकासखंड के ग्राम…
साल: 2019
विभागीय परीक्षा आज से
विभागीय परीक्षा आज से रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह-सी विभाग द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों केे लिए विभागीय परीक्षा 7 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजित होगी। रायपुर और दुर्ग संभाग के अधिकारी-कर्मचारी राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में बनाए गए परीक्षा केन्द्र में सम्मिलित होंगे। रायपुर संभाग के आयुक्त श्री जी.आर. चुरेन्द्र ने बताया कि विभागीय परीक्षा के दौरान कोई भी परीक्षार्थी अपने साथ मोबाईल फोन, पेजर, स्मार्ट वॉच तथा किसी भी प्रकार के संचार साधन नही ले जा सकेंगे। मोबाइल सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक गेजेट्स…
सद्गुण के साथ अभिमान आ गया तो तय है पतन – दीदी मंदानिकनी
सद्गुण के साथ अभिमान आ गया तो तय है पतन – दीदी मंदानिकनी रायपुर। साधना का उद्देश्य है सद्गुण आए और दुर्गुण दूर हो जाए। सद्गुण को लाने में काफी प्रयास करना पड़ता है, लेकिन सद्गुण आते ही अभिमान भी आ जाता है और यहीं से व्यक्ति का पतन शुरू हो जाता है। सारे सदगुण क्यों न हो यदि प्रभु के प्रति भक्ति और प्रेम नहीं है तो वह व्यक्ति किसी काम का नहीं। मानस ने तो कहा है ऐसे में जुटाए कर्म और धन भी जलाने योग्य है। गुरूतेगबहादुर…
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी, दिल्ली-NCR में बारिश नई दिल्ली। रविवार तड़के राजधानी दिल्ली (Delhi) में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना। रूक-रूक कर हो रही बारिश से दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई इलाकों में शनिवार को जोरदार बर्फबारी (Snowfall) हुई। इस कारण माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर और केबल कार सेवा बंद कर दी गई। कश्मीर घाटी में सड़क और हवाई संपर्क टूट गया। केदारनाथ में शनिवार सुबह से हो रही बर्फबारी देर सांय तक जारी रही।…
कुंभ मेले में अदृश्य शक्तियों के प्रभाव से आते हैं 12-15 करोड़ लोग : योगी आदित्यनाथ
कुंभ मेले में अदृश्य शक्तियों के प्रभाव से आते हैं 12-15 करोड़ लोग : योगी आदित्यनाथ प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि कुम्भ मेले के आयोजन में दृश्य और अदृश्य दोनों प्रकार की शक्तियां उपस्थित रहती हैं। हम भले ही अदृश्य शक्तियों को न देख पाते हों, लेकिन इन्हीं के प्रभाव से 12-15 करोड़ लोग इस मेले में खिंचे चले आते हैं। कुम्भ मेला क्षेत्र में अखाड़ों के शिविरों में व्यवस्थाओं और मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का…
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद्मभूषण अलंकरण से सम्मानित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर शंकर धर्माधिकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने शोक संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जन्मे श्री धर्माधिकारी एक महान न्यायविद, गांधीवादी चिंतक और हिन्दी, मराठी, गुजराती और अंग्रेजी भाषाओं के प्रकाण्ड विद्वान थे। उन्होंने इन भाषाओं में कई पुस्तकें लिखी। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने मुम्बई उच्च न्यायालय…
मुख्यमंत्री किसान नेता स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए
मुख्यमंत्री किसान नेता स्वर्गीय श्री चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड स्थित ग्राम अकतई में छत्तीसगढ़ भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष स्वर्गीय दाऊ युवराज चन्द्राकर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय चन्द्राकर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वर्गीय चन्द्राकर के परिवारजनों को इस दुखद क्षण को सहन करने के लिए ढांढस बंधाया। श्री बघेल ने उन्हें इस दुख…
विज्ञान में महिलाएं सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक : स्मृति ईरानी
विज्ञान में महिलाएं सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक : स्मृति ईरानी जालंधर। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को यहां कहा कि देश में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाएं सर्वाधिक अल्पसंख्यक हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के पेशों में सिर्फ 14 फीसदी महिलाएं हैं। ईरानी यहां आठवीं महिला विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बोल रही थीं। उन्होंने समाज में महिलाओं के विरुद्ध निहित पूर्वाग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अति प्रतिस्पर्धी विज्ञान-जगत में उनका प्रवेश बाधित होता है। महिला विज्ञान कांग्रेस, भारतीय विज्ञान कांग्रेस…
केदारनाथ धाम समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में मौसम खराब
केदारनाथ धाम समेत कई जगहों पर भारी बर्फबारी, निचले इलाकों में मौसम खराब रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम (Snowfall in Kedarnath) सहित अनेक स्थानों पर शनिवार को जोरदार बर्फबारी हुई। जबकि निचले इलाकों में मौसम खराब रहा। मौसम के बदलाव के चलते ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। इधर लोग दिनभर धूप के लिए तरसते रहे। केदारनाथ में शनिवार सुबह से हो रही बर्फबारी देर सांय तक जारी रही। केदारपुरी सहित आसपास की पहाड़ियों में बर्फ की सफेद चादर फैल गई है। बर्फबारी के चलते यहां पुनर्निर्माण कार्य भी नही हो…
सरकार ने आधार के जरिये सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए : रविशंकर प्रसाद
सरकार ने आधार के जरिये सब्सिडी के 90 हजार करोड़ रुपये बचाए : रविशंकर प्रसाद जालंधर। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारत डिजिटल क्रांति में पीछे नहीं रहना चाहता और इस क्षेत्र में दुनिया के नेतृत्व के लिए तैयार है। प्रसाद ने 3 जनवरी से चल रहे विज्ञान कांग्रेस के दौरान विज्ञान संचारक सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर कहा कि भारत पहली औद्योगिक क्रांति में इसलिए पीछे रह गया क्योंकि उस समय हम अंग्रेजों के अधीन थे। आजादी के बाद 1970 के…
