मंडल रेल प्रबंधक ने सूचनाकारों को किया सम्मानित

मंडल रेल प्रबंधक ने सूचनाकारों को किया सम्मानित रायपुर। दयाराम बघेल, रिटायर्ड चाबीदार एवं भाटापरा क्षेत्र के स्थानीय निवासी अजय बघेल के द्वारा रेल फ्रैक्चर देखकर इसकी सूचना नजदीकी गेटमैन को देकर इन्होंने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उक्त सराहनीय कार्य के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक/रायपुर कौशल किशोर के द्वारा दोनों को अलग-अलग प्रशस्ति पत्र एवं 1500 प्रदान कर सम्मानित किया गया। किशोर ने इन्हें उक्त संरक्षा भरे कार्य के लिए इनकी सराहना करते हुए बधाई दी। यह पुरस्कार मंडल रेल प्रबंधक के चैंबर में श्री शिवशंकर…

एचटीपीएस की विद्युत इकाइयों का शानदार प्रदर्शन, तेल व कोयले की खपत हुई कम

एचटीपीएस की विद्युत इकाइयों का शानदार प्रदर्शन, तेल व कोयले की खपत हुई कम रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की हसदेव ताप विद्युत गृह के पांचों विद्युत इकाइयों ने कैलेंडर वर्ष 2017 के मुकाबले वर्ष 2018 में बेहतर प्रदर्शन किया है। विस्तार संयंत्र इकाई क्रमांक 5 ने कैलेंडर वर्ष 2018 में 91.69 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 4015.886 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है। जबकि वर्ष 2017 में यह 91.40 प्रतिशत पीएलएफ के साथ 4003.139 मिलियन यूनिट था। यह विद्युत उत्पादन पिछले रिकार्ड के मुकाबले 12.747 मिलियन…

ढाई सौ बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार-महापौर

ढाई सौ बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार-महापौर रायपुर। महापौर प्रमोद दुबे ने आज रायपुर शहर के ढाई सौ बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोडऩे के लिए हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि रायपुर नगर निगम द्वारा बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की सराहनीय पहल की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न सेक्टरों में सबसे पहले स्थानीय लोगों को रोजगार दिलाने की व्यवस्था की जा रही है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एनयूएलएम के एपीओ डॉ. तृप्ती सोनी तथा मैनेजर सुनीता सिन्हा ने बताया कि महिन्द्रा, मुथुत, रिलायंस जैसे…

भाजपा विधायक काफी विलंब से पहुंचे सदन

भाजपा विधायक काफी विलंब से पहुंचे सदन रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के प्रथम दिवस भाजपा के सभी सदस्य पहले सदन से गायब रहे। वे डॉ. चरणदास महंत के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सदन पहुंचे भाजपा सदस्यों को डॉ. महंत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सदन में आज का नजारा काफी रोचक बना हुआ था। प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने जहां कांग्रेस और जनता कांग्रेस के सदस्यों को शपथ दिलाया तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद आसंदी पर बैठे डॉ. महंत ने भाजपा सदस्यों को शपथ…

सरकारी प्रकाशनों में अब नहीं दिखेगा दीनदयाल उपाध्याय का प्रतीक चिन्ह

सरकारी प्रकाशनों में अब नहीं दिखेगा दीनदयाल उपाध्याय का प्रतीक चिन्ह रायपुर। राज्य सरकार ने सभी शासकीय विभागों को सरकारी प्रकाशनों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष का प्रतीक चिन्ह (लोगो) मुद्रित नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सिलसिले में यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का परिपत्र अध्यक्ष राजस्व मंडल सहित शासन के सभी विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों और जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी वर्ष 25 सितंबर 2016 से…

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 8 व 9 को

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 8 व 9 को रायपुर। केंद्र और राज्य सरकार की निजी घरानों पर अति निर्भरता की गलत ऊर्जा नीति के चलते छत्तीसगढ़ में बिजली वितरण कंपनियों का कुल घाटा लगभग 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। जबकि विद्युत मंडल के विघटन के समय वर्ष 2008 में लगभग 500 करोड़ रुपये का लाभ था। बिजली बोर्डों का विघटन मुख्यतया घाटे के नाम पर किया गया था किन्तु विघटन के बाद लगातार बढ़ रहे घाटे से स्वयं स्पष्ट हो जाता है कि तथाकथित सुधारों के…

नेता प्रतिपक्ष चयन ने ला दी पार्टी नेताओं में खटास

नेता प्रतिपक्ष चयन ने ला दी पार्टी नेताओं में खटास रायपुर। चुनाव में पराजय के बाद नेता प्रतिपक्ष का चयन इतना पेंचीदा हो जाएगा अंदाजा नहीं था.नाम चयन ने पार्टी नेताओं के बीच खटास ला दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक का नेता-प्रतिपक्ष बनना आसान नहीं होता अगर रमन सिंह ने उनका नाम आगे नहीं बढ़ाया होता. क्योंकि नेता-प्रतिपक्ष बनने की के लिए दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल और ननकी राम कंवर ने भी पूरी ताकत झोंकी थी. 11 दिसंबर को नतीजे आने के बाद से ही मंत्री…

चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या मगरलोड। धमतरी जिले के ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत पाहंदा में नारद साहू ने अपनी पत्नी रूपा की गला दबाकर हत्या कर दी. यह हत्या पति ने चरित्र शंका के चलते की है और फिर खुद ही मगरलोड थाने में जाकर अपने आप को सरेंडर कर दिया.

विपक्ष की संख्या कम है,कमजोर नहीं – जोगी

विपक्ष की संख्या कम है,कमजोर नहीं – जोगी रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी नें आज विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा में पलटवार करते दिखाई दिए और कहा कि विपक्ष की संख्या भले ही कम हो लेकिन बोलने में नंबर वन और ताकतवर है। उन्हे कमजोर न आंका जाए। जोगी ने आज विधानसभा पहुंचते ही कहा कि विधानसभा में शपथ समारोह अच्छा कार्यक्रम रहा। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरण दास महंत को बनाया गया है, यह बेहद खुशी की बात है। महंत दोनों पक्षों को लेकर चलने वाले व्यक्ति…

व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे पुन्नूलाल मोहले

व्हील चेयर पर विधानसभा पहुंचे पुन्नूलाल मोहले रायपुर। भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले विधानसभा पव्हील चेयर पर पहुंचे। मतगणना वाले दिन उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसमें उनको काफी चोट भी आई थी। उसके बावजूद भी उनका जज्बा है कि वे सदन में हाजिरी देने पहुंच गए हैं। पुन्नूराम मोहले मुंगेली से भाजपा के विधायक हैं। उनके लिए एंबुलेंस और व्हील चेयर की व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव से पूर्व मुख्यमंत्री ने बात की थी।