जंगल सफारी में चौकीदार की हार्टअटैक से मौत

जंगल सफारी में चौकीदार की हार्टअटैक से मौत रायपुर। नया रायपुर अटल नगर स्थित जंगल सफारी में काम करने वाला चौकीदार की हार्टअटैक से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक खेमराज सिंह राजपूत जंगल सफारी में चौकीदार का काम करता था। वह रात्रि शिफ्ट पर काम करने के लिए जंगल सफारी में रुका था और गार्ड रूम में सोया था। जब सुबह अन्य अन्य चौकीदार ड्यूटी में पहुंचा और गार्ड रूम के दरवाजा…

महंत को बधाई,अपेक्षा और विश्वास जताया सदस्यों ने

महंत को बधाई,अपेक्षा और विश्वास जताया सदस्यों ने रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के गठन के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से प्रारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत के विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई देने के दौर के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हास-परिहास और चुटकियां लेने का भी दौर चला। विधानसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चरणदास महंत को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार विधायक के रूप में आए हैं। आपके…

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक

गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारी के संबंध में बैठक जांजगीर-चांपा। जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारी के संबंध में 8 जनवरी को जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। बैठक समय-सीमा (टीएल) बैठक के साथ होगी। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन रायपुर। जल संसाधन विभाग के दैनिक वेतन भोगी वाहन चालकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है. जिस वजह से कर्मचारी जल संसाधन विभाग के सामने धरने पर बैठे हुए हैं. कर्मचारी चला रहे वाहनों को भी प्रदर्शन स्थल पर ही रखकर प्रदर्शन कर रहे है. अपनी प्रमुख मांगों को लेकर प्रमुख अभियंता को ज्ञापन सौंपा है. कर्मचारियों को वेतन नही मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है. साथ ही 3 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर…

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार संभागायुक्त कार्यालय में सुनवाई 11 को

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार संभागायुक्त कार्यालय में सुनवाई 11 को रायपुर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रायपुर संभाग के सचिव ने सर्व संबंधितों को सूचित करते हुए बताया है कि बस संचालकरण द्वारा नवीन मंजिली गाड़ी अनज्ञापत्र, स्वीकृत अनुज्ञापत्र में संशोधित समयचक्र, समयचक्र परिवर्तन, प्रतिहस्ताक्षर, मार्ग वृद्धि, सेवा में परिवर्तन एवं अनुज्ञापत्र का अंतरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है। उक्त आवेदन की सुनवाई हेतु प्रकाशन 27 सितंबर को कार्यालय के सूचना पटल पर कर दावा-आपत्ति बुलाकर जवाब भी प्रस्तुत किया जा चुका है। उक्त आवेदन पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के समक्ष आगामी…

मधुमेह का नि-शुल्क परीक्षण एवं उपचार 6 को

मधुमेह का नि-शुल्क परीक्षण एवं उपचार 6 को रायपुर। छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन एवं गुरुव्दारा महावीर नगर द्वारा रविवार, 6 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मधुमेह की जांच और उसके उपचार हेतु एक नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का संचालन डॉ. कल्याण सेन गुप्ता और डॉ. कुलदीप सिंह छाबड़ा करेंगे। एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. भामरा ने बताया कि मधुमेह की जांच एवं निदान शिविर में कोई भी व्यक्ति आ कर मधुमेह के संबंध में अपना रक्त का परीक्षण करा सकता…

बीएसएनल कर्मी करेंगे हड़ताल

बीएसएनल कर्मी करेंगे हड़ताल रायपुर। बीएसएनएल कर्मी 8 व 9 को हड़ताल पर जा रहे हैं। इस संबंध में उन्होने महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए और रणनीति तय की। सदस्यों को आम हड़ताल के मांगपत्र में शामिल मुद्दे को विस्तार से सदस्यों को समझाया गया। सभी बीएसएनएल कर्मियों को 8 और 9 जनवरी को होने वाली 2 दिवसीय आम हड़ताल में शामिल होने का आव्हान किया है। सरकार के कारपोरेट परस्ती नीति के तहत पीएसयू को बेचने की साजिश जारी है। रिलायंस जियो को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से…

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ी में ली शपथ

मुख्यमंत्री ने विधानसभा के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ी में ली शपथ रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पांचवीं विधानसभा के सदस्य के रूप में छत्तीसगढ़ी में शपथ ली। नवनिर्वाचित अन्य सभी विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर श्री रामपुकार सिंह ने सभी सदस्यों को शपथ दिलायी। बघेल के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी छत्तीसगढ़ी में शपथग्रहण किया। ज्यादातर विधायकों ने छत्तीसगढ़ी भाषा में शपथ ली। शपथग्रहण के दौरान चिंतामणि महाराज ने देववाणी संस्कृत और अंबिका सिंहदेव ने…

विपक्ष में रहकर सरकारी योजनाओं का जनता को दिलाएंगे लाभ – डॉ रमन

विपक्ष में रहकर सरकारी योजनाओं का जनता को दिलाएंगे लाभ – डॉ रमन रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने 15 साल तक सत्ता में रहकर काम किया और जनता की सेवा की है। 15 साल के बाद अब एक मौका जनता ने कांग्रेस को दिया है। कांग्रेस सरकार जनता को किस प्रकार से लाभ पहुंचाएगी यह देखना होगा। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष में रहकर सरकार की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएंगे। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज…

डॉ अनिल जैन होंगे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के नए अध्यक्ष

डॉ अनिल जैन होंगे इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर के नए अध्यक्ष रायपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रायपुर शाखा की पुरानी टीम को भंग कर नई टीम गठित की गई है। नई टीम के अनुसार डॉ अनिल जैन को रायपुर शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, डॉ आशा जैन को महासचिव का पदभार दिया गया है। डॉ अनिल जैन नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ हैं और डॉ आशा जैन स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ महेश सिन्हा, डॉ अशोक त्रिपाठी, डॉ राकेश गुप्ता, डॉ संदीप दवे और डॉ ललित शाह ने नवनिर्वाचित…