विधायक बनकर पहली बार विधानसभा पहुंचे 38 विधायक रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे नव निर्वाचित विधायकों ने विधानसभा की आज पहली कार्यवाही शुरु होने से पहले शपथ लिया. कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टी के विधायकों समेत कुल 38 विधायक इस बार पहली दफा विधायक बने है. सबसे ज्यादा कांग्रेस के 34, भाजपा के 2 और बसपा-जोगी कांग्रेस से 1 और बसपा से 1 नए विधायक इस बार चुने गए हैं. कांग्रेस विधायक -भरतपुर सोनहत- गुलाब कमरों, मनेंद्रगढ़- डॉ विनय जायसवाल, बैकुंठपुर- अंबिका सिंहदेव,…
साल: 2019
जीवन मिला है तो सदकर्म व परोपकार करो – स्वामी परिवाज्रक
जीवन मिला है तो सदकर्म व परोपकार करो – स्वामी परिवाज्रक रायपुर। जीवन निर्माण शिविर के पहले दिन गुजरात से आए स्वामी विवेकानंद परिवाज्रक ने तीन अनादि सत्ताओं का उल्लेख किया जो हैं प्रकृति, आत्मा और परमात्मा। अनादि का अर्थ है जिसकी न तो शुरूआत है और न ही अंत। इन तीन सत्ताओं के बगैर दुनिया नहीं चल सकती। मनुष्य जीवन के उद्देश्य के विषय में कहा कि संसार में कोई भी मनुष्य न तो पूरी तरह सुखी है और न ही पूरी तरह दुखों से मुक्त। जब तक यह…
जीवन में सफलता के लिए धर्मरूपी सारथी का साथ होना जरूरी – दीदी मंदाकिनी
जीवन में सफलता के लिए धर्मरूपी सारथी का साथ होना जरूरी – दीदी मंदाकिनी रायपुर। सारे सद्गुण आपके जीवन में क्यों न हो, पर कर्म की यमुना पर शासन किसका है यह ज्यादा महत्वपूर्ण है। कर्म की आवश्यकता जीवन में है इसमें कोई शक नहीं। लेकिन धर्मरूपी सारथी का साथ होना जरूरी है नहीं तो जीवन में पराजित हो जायेंगे। कितना भी दुराचारी क्यों न हो यदि वह भगवान की भजन करता है और उसका मार्ग सही है तो निश्चित ही वह सद्गति तक पहुंच जायेगा। बुद्धि में स्पष्टता का…
पिछली सरकार में पैसों के दुरुपयोग ने मेरे सब्र का बांध तोड़ दिया : मणिपुर में बोले मोदी
पिछली सरकार में पैसों के दुरुपयोग ने मेरे सब्र का बांध तोड़ दिया : मणिपुर में बोले मोदी नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को मणिपुर (Manipur) में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी। इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं। मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘पिछली सरकार के दौरान 100 करोड़ रुपये की…
छत्तीसगढ में पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बनें भाजपा विधायक दल के नेता
छत्तीसगढ में पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बनें भाजपा विधायक दल के नेता रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक को विधायक दल का नेता चुना है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को यहां बताया कि कौशिक को आज भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया। उन्होंने बताया कि आज सुबह एकात्म परिसर में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत और अनिल…
सबरीमाला मंदिर विवाद में हिंसक घटनाएं जारी, 1319 लोग अब तक गिरफ्तार
सबरीमाला मंदिर विवाद में हिंसक घटनाएं जारी, 1319 लोग अब तक गिरफ्तार तिरुवनंतपुरम। सबरीमाला मंदिर में बुधवार तड़के 50 वर्ष से कम उम्र की दो महिलाओं के प्रवेश के विरोध को लेकर शुरु हुआ आंदोलन अब हिंसक रुप ले चुका है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की ओर से शांतिपूर्ण हड़ताल से शुरु हुआ आंदोलन अब दक्षिणपंथी और वामपंथी पार्टियों के बीच आगजनी और बम विस्फोटों समेत हिंसक झड़पों में तब्दील हो चुका है। राज्य में 559 मामलों में 1319 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 628 लोगों को नजरबंद…
महाराष्ट्र सांसदों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को दिए कड़े संदेश
महाराष्ट्र सांसदों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना को दिए कड़े संदेश मुंबई। भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ने महाराष्ट्र में पार्टी सांसदों से कथित तौर पर कहा है कि जरूरत पड़ने पर वे राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के लिए तैयार रहें। शाह ने बुधवार को दिल्ली में महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों के साथ हुई एक बैठक में यह संदेश दिया। इस बैठक में मौजूद एक सांसद ने कहा, शाह ने हमसे जरूरत पड़ने पर राज्य में अकेले चुनाव लड़ने की संभावना के लिए तैयार…
राम मंदिर से ज्यादा जरूरी है गरीबी- बेरोजगारी हटाना : राहुल गांधी
राम मंदिर से ज्यादा जरूरी है गरीबी- बेरोजगारी हटाना : राहुल गांधी नई दिल्ली। राम मंदिर मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह मुद्दा हमारा नहीं है। इसी के साथ राहुल ने आगे कहा कि देश में कई जरूरी मुद्दे हैं। जैसे- स्वास्थ्य, गरीबी, बेरोजगारी इत्यादि। राहुल गांधी से अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आज के रुख पर सवाल पूछा गया था। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसी मुद्दे पर कह चुके हैं कि सरकार न्यायालय के फैसले की प्रतीक्षा…
सुप्रीम कोर्ट में फिर लटका राममंदिर मामला, 10 जनवरी से शुरु होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में फिर लटका राममंदिर मामला, 10 जनवरी से शुरु होगी सुनवाई नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में दायर अपीलों पर शुक्रवार को एक बार फिर मामला टल गया। बता दें कि 10 जनवरी को कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा। यह मामला प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध था। मुख्य न्यायधीश ने 60 सेकण्ड में अपना फैसला सुनाया और इस मामले में आज कोई भी बहस नहीं हुई। इस मामले में…
अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
अजय माकन ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन (Ajay Maken) ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resign दे दिया है। अजय माकन ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है। अजय माकन ने ट्वीट कर लिखा है, ‘2015 विधान सभा के उपरान्त बतौर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष- पिछले 4 वर्षों से, दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा, कांग्रेस कवर करने वाली मीडिया द्वारा, एवं हमारे नेता राहुल गांधी…
