विपक्ष की जवाबदारी बखूबी निभाऊंगा-कौशिक

विपक्ष की जवाबदारी बखूबी निभाऊंगा-कौशिक रायुपर। भाजपा दफ्तर में चल रही लंबी खींचतान के बाद आखिर भाजपा ने अपने विधायक दल का नेता चुन ही लिया। विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष के लिए धरमलाल कौशिक के नाम पर मुहर लगी। सभी पार्टी नेता इस मौके पर मौजूद थे। पार्टी द्वारा नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद मीडिया रूबरू होकर औपचारिक रूप से धरमलाल कौशिक के नाम की घोषणा की। इस दौरान धरमलाल कौशिक ने नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद मीडिया से कहा, मुझे जो जिम्मेदारी मिली…

सरकार का छत्तीसगढ़ प्रेम,अब राजिम कुंभ नहीं पुन्नी महोत्सव

सरकार का छत्तीसगढ़ प्रेम,अब राजिम कुंभ नहीं पुन्नी महोत्सव रायपुर। कांग्रेस का छत्तीसगढिय़ा प्रेम अब खुलकर सामने लगा है। कई सालों से राजिम प्रयाग में आयोजित हो रहे राजिम कुंभ को अब फिर से पुन्नी महोत्सव के नाम से जाना जायेगा। जो कि पहले भी होते रहा है,लेकिन पूर्ववर्ती सरकार ने इसका पूरी तरह से सरकारीकरण कर दिया था इसलिए छत्तीसगढ़ से दूर यह एक प्रायोजित मेला बन गया था। स्थानीय कलाकारों की जगह मुंबईया झलक से भी स्थानीय प्रतिभा दुखी थे। सरकार के इस फैसले का चौतरफा स्वागत किया…

आदिवासियों को रिहा करने बूच कमेटी कर रही जांच- डी. रविशंकर

आदिवासियों को रिहा करने बूच कमेटी कर रही जांच- डी. रविशंकर रायपुर। जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने के लिए बूच कमेटी सूची तैयार कर रही है। सूची के आधार पर उनके अपराधों की जांच की जाएगी और कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर दौरे में कहा था कि वे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करवाएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रवक्ता डी. रविशंकर ने बताया कि पूर्ववती सरकार द्वारा बूच कमेटी बनाई गई है। कमेटी में अध्यक्ष निर्मला बूच…

प्रदेश में जल्द बनेगी नई उद्योग नीति – बघेल

प्रदेश में जल्द बनेगी नई उद्योग नीति – बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की जल्द ही नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। इसमें औद्योगिकीकरण के साथ ही राज्य में खेती से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के भारी औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के हथखोज में लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार के…

राज्यपाल ने भगवान पाश्र्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यपाल ने भगवान पाश्र्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दुर्ग जिले के नगपुरा में स्थित श्री उवसग्गहरं पाश्र्व तीर्थ में प्रभु पार्श्वनाथ जी की महाआरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान पाश्र्वनाथ का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर राज्य की सुख-समृध्दि की कामना की। मंदिर के जैन मुनियों ने मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल श्रीमती पटेल को आशीष दिया। उन्होंने परिसर स्थित पद्मावती मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने राज्यपाल श्रीमती पटेल का स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया। राज्यपाल श्रीमती…

पंजीयन सॉफ्टवेयर में संशोधन का आदेश जारी

पंजीयन सॉफ्टवेयर में संशोधन का आदेश जारी रायपुर। राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने भू-खण्डों के पंजीयन के लिए नक्शें की आवश्यकता के बारे में जारी निर्देशों के अनुरूप पंजीयन विभाग के चलित सॉफ्टवेयर (ऑनलाइन भूमि पंजीयन) में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है। वाणिज्यिक-कर (पंजीयन) विभाग ने यह आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) से महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक को जारी किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्व विभाग ने पटवारियों के पास कैडेस्ट्रल नक्शा तथा उसके सुसंगत भू-नक्शा साफ्टवेयर में समस्त खसरा नम्बरों के नक्शों का बटांकन…

पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी ने की विवादित टिप्पणी

पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी ने की विवादित टिप्पणी रायपुर। धरमलाल कौशिक के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने अपने फेसबुक पेज में कौशिक को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. उन्होंने कौशिक को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का गुलाम कहा है.इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए कौशिक को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने लिखा है, भाजपा की हार का गुनाहगार धरमलाल कौशिक ही है।

मैं आप सबके अभारी हव, मोला आप ये आसंदी तक पहुँचाएव- डॉ. महंत

मैं आप सबके अभारी हव, मोला आप ये आसंदी तक पहुँचाएव- डॉ. महंत रायपुर। मैं आप सबके अभारी हव जेन आप सब झिन मन मोला ये आसंदी तक के पहुँचाएव हव. मैं मुख्यमंतरी भूपेश बघेल सहित सब्बों बिधायक मन अभारी हव उमन ल धन्यवाद कहना चाहत हव. मोला बड़का जिम्मेदारी दे हे. मैं अपन पुरखा मन ल याद करना चाहत हव. मैं छत्तीसगढ़ी महतारी ला परनाम करत हव. मैं परदेस के सब्बो मतदाता मन के अभार करत हव. कुछ ऐसे ही वाक्यों के साथ आज पहली बार विधानसभा में किसी…

सदन सोमवार तक स्थगित

सदन सोमवार तक स्थगित रायपुर। शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हुआ पहले दिन सदस्यों ने शपथ ली,विधानसभा अध्यक्ष के विधिवत निर्वाचन और नेता प्रतिपक्ष के नाम की भी घोषणा हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने सदन में भाजपा को मुख्य विपक्षी दल और उनके नेता धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद यह विधानसभा का पहला सत्र है।

शिक्षा विभाग के मनोनीत सदस्यों का मनोनयन निरस्त

शिक्षा विभाग के मनोनीत सदस्यों का मनोनयन निरस्त रायपुर। राज्य सरकार ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के शाला प्रबंधन एवं विकास समितियों में मनोनीत सदस्यों का मनोनयन तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं. हालांकि माना जा रहा है कि जल्द ही ये मनोनयन नये स्वरूप में सामने आ सकता है. दरअसल पिछली सरकार ने प्रदेश के शासकीय माध्यमिक एवं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों में शाला प्रबंधन एवं विकास…