पायलट ने दिए मनरेगा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश

पायलट ने दिए मनरेगा को लेकर विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश जयपुर। प्रदेश के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मनरेगा को लेकर मनरेगा आयुक्त को विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है।साथ ही उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र के दौरे अधिक से अधिक करने के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश दिए है। शासन सचिवालय में डिप्टी सीएम पायलट ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, जलग्रहण विकास एवं भूरंरक्षण विभाग, बायोफ्यूल प्राधिकरण व सामाजिक अंकेक्षण के कार्यो की समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद ग्रामीण…

कमलनाथ का U-टर्न, नयी व्यवस्था के तहत MP सचिवालय में गाया जाएगा वंदे मातरम्

कमलनाथ का U-टर्न, नयी व्यवस्था के तहत MP सचिवालय में गाया जाएगा वंदे मातरम् भोपाल। पिछले करीब 13 साल से हर महीने के पहले कामकाजी दिन भोपाल स्थित वल्लभ भवन (राज्य सचिवालय) में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गायन की परंपरा एक जनवरी को टूटने के बाद हुए विवाद के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है कि राष्ट्रगीत गायन की नयी व्यवस्था लागू होगी। राष्ट्रगीत गायन में अब सरकारी कर्मचारियों के अलावा पुलिस बैंड, आम जनता एवं क्रम से मंत्री भी शामिल होंगे। मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक विज्ञप्ति…

राज्यसभा सदस्यता पर मुकदमे का सामना करें अहमद पटेल : सुप्रीम कोर्ट

राज्यसभा सदस्यता पर मुकदमे का सामना करें अहमद पटेल : सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि 2017 में राज्यसभा के लिए उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली भाजपा उम्मीदवार बलवंतसिंह राजपूत की याचिका के संबंध में उन्हें गुजरात उच्च न्यायालय में मुकदमे का सामना करना होगा। शीर्ष अदालत ने 26 अक्टूबर 2018 को गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश में दखल से इनकार कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा था कि राजपूत के…

रथ यात्रा मामले में BJP की याचिका पर 7 जनवरी को होगी सुनवाई

रथ यात्रा मामले में BJP की याचिका पर 7 जनवरी को होगी सुनवाई नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय पश्चिम बंगाल में भाजपा को रथयात्रा की अनुमति नहीं देने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ पार्टी की याचिका पर सात जनवरी को सुनवाई करने पर बृहस्पतिवार को सहमत हो गया। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की पीठ के समक्ष मामले की तत्काल सुनवाई का जिक्र किया गया था। पीठ ने सात जनवरी को इस पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की। पार्टी की राज्य इकाई ने…

सबरीमला अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका पर शीघ्र सुनवाई से कोर्ट का इनकार

सबरीमला अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका पर शीघ्र सुनवाई से कोर्ट का इनकार नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मंदिर के अधिकारियों के खिलाफ दायर अवमनना याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने से बृहस्पतिवार को इनकार कर दिया। दो महिलाओं के प्रवेश के बाद मंदिर को बंद करने के अधिकारियों के फैसले को लेकर वकीलों के एक समूह ने यह याचिका दायर की है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल की एक पीठ ने कहा कि अवमानना याचिका पर सुनवाई सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं…

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के सभी मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया है साफ : सुषमा स्वराज

राफेल मुद्दे पर कांग्रेस के सभी मुद्दों को सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया है साफ : सुषमा स्वराज नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में कहा कि राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई विवाद नहीं है, विवाद सिर्फ कांग्रेस नेताओं के मन में है। सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राफेल…

प्रदेश में जल्द बनेगी नई उद्योग नीति : मुख्यमंत्री श्री बघेल

प्रदेश में जल्द बनेगी नई उद्योग नीति : मुख्यमंत्री श्री बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य की जल्द ही नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी। इसमें औद्योगिकीकरण के साथ ही राज्य में खेती से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। श्री बघेल आज दुर्ग जिले के भारी औद्योगिक क्षेत्र भिलाई के हथखोज में लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्र कुमार…

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। स्वर्गीय श्री सिंह छत्तीसगढ़ के सक्ती क्षेत्र के पूर्व विधायक थे और सक्ती जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज राजधानी रायपुर में जारी शोक संदेश में कहा है कि आम जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए स्वर्गीय श्री पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह के योगदान को हमेशा…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए। नवनिर्मित गुरूद्वारा और जैतखाम का लोकार्पण किया। नगरीय विकास और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वाणिज्यिक कर (आबकारी) और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, विधायक सर्वश्री सत्यनारायण शर्मा, अमरजीत भगत और देवेन्द्र यादव तथा पूर्व राज्य सभा सांसद डॉ. भूषण लाल जांगड़े, विशेष अतिथि के रूप में समारोह में…

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने की सौजन्य भेंट रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने की सौजन्य भेंट।