बाबा गुरूघासीदास के संदेश पूरी मानवता के कल्याण के लिए : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि संत बाबा गुरू घासीदास के संदेश किसी एक समाज के नहीं पूरी मानवता के कल्याण के लिए हैं। उन्होंने सरल शब्दों और सरल भाषा में सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलना सिखाया। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के आदर्श नगर मोवा में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने कहा – बाबा गुरू घासीदास ने ‘मनखे-मनखे एक समान’ का संदेश देकर हमें…
साल: 2019
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 9 को
जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 9 को गरियाबंद। जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक 9 जनवरी को सुबह 12 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष गरियाबंद में आयोजित किया गया है। बैठक में खाद्य विभाग अंतर्गत धान खरीदी एवं दूरस्थ स्थलों में राशन सामग्री वितरण के संबंध में समीक्षा की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित कार्य, कृषि विभाग के कार्य, वन विभाग अंतर्गत वनाधिकार पट्टा एवं अन्य योजना, सिंचाई विभाग अंतर्गत रबी फसल, उद्यानिकी विभाग अंतर्गत विभिन्न…
प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकृत नहीं होने पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी
प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकृत नहीं होने पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित आवेदन पत्रोंं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी योजना राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। लोक सेवा गारंटी के तहत विभिन्न सेवाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों…
तीन सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
तीन सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कीं। समीक्षा के दौरान उन्होंने नगर पालिका अकलतरा, जांजगीर और बलौदा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर एवं चांपा अनुभाग के…
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक
कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड ने आज जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली और उनके काम-काजों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों का सीधा संबंध किसानों से होती है। किसानों की अधिकांश समस्याएं नामांतरण, बटवारा और सीमांकन की होती है। उन्होंने किसानों की लंबित नामांतरण, बटवारा और सीमांकन के प्रकरणों को यथाशीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को उनके मूल कार्यो…
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा मोदी ने
जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा मोदी ने नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान जय किसान’ और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नारे ‘जय विज्ञान’ में बृहस्पतिवार को ‘जय अनुसंधान’ जोड़ दिया। वह जालंधर में आयोजित 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ‘भविष्य का भारत: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का जीवन और कार्य प्रौद्योगिकी विकास तथा राष्ट्र निर्माण के साथ गहरी मौलिक अंतदृर्ष्टि के…
आजाद के आरोप पर बोले जेटली, कश्मीर के इस हाल के लिए कांग्रेस जिम्मेदार
आजाद के आरोप पर बोले जेटली, कश्मीर के इस हाल के लिए कांग्रेस जिम्मेदार नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के आरेप पर राज्यसभा के नेता सदन एवं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आजादी के बाद जम्मू कश्मीर के राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की आज जो वास्तविकता है, उसके पीछे कांग्रेस अपने दायित्व से पल्ला नहीं झाड़ सकती है। उन्होंने देश में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिये बिना कांग्रेस से कहा कि उनके ही एक नेता जम्मू कश्मीर के…
नये मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने पदभार ग्रहण किया
नये मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर ने पदभार ग्रहण किया रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नये मुख्य सचिव श्री सुनील कुमार कुजूर ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में अपना पदभार ग्रहण किया।1986 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार कुुजुर राज्य के दसवें मुख्य सचिव होंगे. इससे पहले सुनील कुजूर कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी के साथ-साथ वाणिज्य एवं उद्योग की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव के तौर पर संभाल रहे थे.पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सुनील कुजूर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भी रह चुके हैं. निवर्तमान मुख्य सचिव अजय सिंह…
नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, ये ला बचाना हे संगवारी : मुख्यमंत्री
नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, ये ला बचाना हे संगवारी : मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में आमजनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- संगवारी हो, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को बचा के रखना है। उन्होंने कहा कि नरवा अर्थात नदी-नाले का पानी खेतों तक पहुंचे, गरवा अर्थात पशु धन के लिए चारा एवं चरवाहा की व्यवस्था की जाएगी। पशु धन के लिए हरा चारा की व्यवस्था की जाएगी तथा पशुओं का नस्ल सुधार किया जाएगा और गोबर…
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश की पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि डॉ. कल्पना परूलेकर वर्ष 1998 और वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश के माहिदपुर से विधायक निर्वाचित हुई थीं। उनका आज इंदौर के एक…
