प्रदेश के SP और IG शो बाजी बंद कर सादगी और ईमानदारी से करें काम : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर। प्रदेश में सरकार बनने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पहली बार प्रदेश के सभी आईजी और एसपी की बैठक ली। इस दौरान प्रदेश के कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान मंत्री साहू ने ने सभी एसपी और आईजी तल्ख अंदाज में कहा कि शो बाजी के कार्यों से दूर रहें। सादगी और इमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। अगर मेरी मैं भी नियम तोड़ता…
साल: 2019
विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी आज तक अनिवार्यत: व्यय लेखा करें जमा
विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी आज तक अनिवार्यत: व्यय लेखा करें जमा मुंगेली। विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये निर्वाचन लड़ने वाले 26-लोरमी एवं 27-मुंगेली (अ.जा.) के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपना मूल व्यय लेखा, मूल व्हाउचर्स, व्यय कथन सार एवं शपथ पत्र जांच सत्यापन कार्य हेतु 03 जनवरी 2019 तक अनिवार्यत: जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय मुंगेली में जमा करें। ध्यान रहे विलंब की स्थिति में व्यय लेखा पंजी को जांच उपरांत भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रेषित किये…
मतदान कार्य में लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने निर्देश
मतदान कार्य में लापरवाही बरतने पर पीठासीन अधिकारी की एक वेतन वृद्धि रोकने निर्देश मुंगेली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. सिंह ने मतदान केन्द्र क्रमांक 78-बदरा (ब) के पीठासीन अधिकारी श्री गौकरण प्रसाद कश्यप द्वारा मतदान की तारीख 20 नवम्बर 2018 को मॉकपोल का सीआरसी (क्लोज, रिजल्ट, क्लीयर) की प्रक्रिया किये बिना ही मतदान कार्य प्रारंभ करने के कारण असंचयी प्रभाव से एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक…
कलेक्टर द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन
कलेक्टर द्वारा राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा प्रकाशित कलेण्डर का विमोचन मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा मुंगेली द्वारा प्रकाशित नव वर्ष 2019 के वार्षिक कलेण्डर का कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विमोचन किया गया। उन्होने उपस्थित सभी अधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य के कार्य योजना निर्माण के लिए कलेण्डर को उपयोगी बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, डिप्टी कलेक्टर एवं संघ…
विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 5 जनवरी को
विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 5 जनवरी को मुंगेली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग मुंगेली द्वारा विकासखण्ड स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन 5 जनवरी 2019 को किया गया है। मैराथन दौड़ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के पास से प्रारंभ होकर नवागढ़ रोड में तथा पुन: वापसी तक पूर्ण की जायेगी। पुरूषों हेतु 10 किमी तथा महिला हेतु 5 किमी दौड़ होगा। मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रथम महिला/पुरूष धावक को 1000 रूपये, द्वितीय को 500 रूपये, तृतीय को 300 रूपये, चतुर्थ को 200 रूपये एवं पंचम से…
दाबो एवं सिल्ली में विधिक साक्षरता शिविर
दाबो एवं सिल्ली में विधिक साक्षरता शिविर मुंगेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के सौजन्य से ग्राम दाबो एवं सिल्ली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुनील कुमार जायसवाल एवं ग्राम विकास मंडली के अध्यक्ष श्री एसएम शमीम ने संबोधित किया। शिविर में कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वर्ष 2012 में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के लिए पाक्सो एक्ट बनाया गया था। इस कानून के जरिये नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के…
प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिवस के भीतर करें – कलेक्टर
प्राप्त आवेदनों का निराकरण दो दिवस के भीतर करें – कलेक्टर बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का विभागवार शतप्रतिशत निराकरण दो दिवस के भीतर सुनिश्चित करें। निराकरण में उदासिनता या लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर आज यहॉ संयुक्त जिला कार्यालय में वीडियो कंाफ्रेंसिंग के जरिए समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आदि अधिकारियों की बैठक में उन्हें निर्देषित कर रही थी। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत मैनुअल और ऑनलाईन से प्राप्त आवेदनों के निराकरण…
दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में चार जनवरी से होगी गन्ना पेराई शुरू
दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना में चार जनवरी से होगी गन्ना पेराई शुरू बालोद। दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में पेराई सत्र 2018-19 के अंतर्गत गन्ना पेराई चार जनवरी 2018 से शुरू की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल की अध्यक्षता में आयोजित आज बैठक में यह जानकारी दी गई। कलेक्टर ने गन्ना पेराई षुरू करने के पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली। शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक ने बताया कि गन्ना उत्पादक किसानों को तीन जनवरी से कूपन वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के 1906 किसानों…
नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग चार जनवरी को
नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग चार जनवरी को बालोद। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग 04 जनवरी 2019 को प्रात: 10 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में की जाएगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य श्री अंशुल शुक्ला ने बताया कि नि:शुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु परियोजना क्षेत्र के कलस्टर ग्राम लिमोरा, देवीनवागॉव, दरबारी नवागॉव, भेडि़या नवागॉव, धौरांभाठा, मालगॉव, दर्री, पर्रेगुड़ा, मुल्लेगुड़ा, अमलीडीह, गोढऱी, बोढ़की, खैरवारी, परसदा, डेंगरापार, सेम्हरकोन्हा एवं साल्हेटोला के निवासी सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु काउंसिलिंग के…
लोकसभा में हंगामा करने पर 24 सांसद पांच दिन के लिए सस्पेंड
लोकसभा में हंगामा करने पर 24 सांसद पांच दिन के लिए सस्पेंड नई दिल्ली। लोकसभा में कावेरी बांध मुद्दे पर हंगामा कर रहे अन्नाद्रमुक के 24 सांसदों को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सदन से पांच कामकाजी दिन के लिए निलंबित कर दिया ।राफेल विमान सौदा मामले पर लोकसभा में चर्चा के दौरान अन्नाद्रमुक के एक सदस्य आसन के समीप सदन के अधिकारियों के लिये निर्धारित कुर्सी पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे, वहीं पार्टी के कुछ अन्य सदस्य कागज फाड़कर फेंकने लगे। इसके बाद सदन की कार्यवाही करीब 15 मिनट…
