रामपुकार सिंह ने ली विधानसभा प्रोटेम स्पीकर की शपथ

रामपुकार सिंह ने ली विधानसभा प्रोटेम स्पीकर की शपथ रायपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज सुबह राजभवन में रामपुकार सिंह को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री शिव डहरिया, चरणदास महंत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल समेत कई नेता व विधायक पहुंचे। रामपुकार सिंह आठवीं बार विधानसभा के लिये निर्वाचित हुये हैं। श्री सिंह पहली बार वर्ष 1977 में निर्वाचन क्षेत्र पत्थलगांव से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुये। इसके बाद साल 1980, 1985, 1993 एवं 1998 में अविभाजित मध्य…

बुलंदशहर हिंसा के 1 महीने बाद मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार

बुलंदशहर हिंसा के 1 महीने बाद मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार नई दिल्ली। यूपी की बुलंदशहर हिंसा (Bulandshahr violence) के मुख्य आरोपी बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज (Yogesh Raj) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 53 आरोपी एक माह बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बुलंदशहर हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी में एसटीएफ, क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की 15 टीमें बनाई गई हैं। वहीं बुलंदशहर हिंसा में बजरंग दल के सतीश समेत दो नामजदों ने बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के…

मुख्यमंत्री का कांकेर के रोड शो में भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री का कांकेर के रोड शो में भव्य स्वागत रायपुर। मुख्य श्री भूपेश बघेल के प्रथम कांकेर आगमन के अवसर पर सिंगारभांट से लेकर विश्राम गृह तक रोड शो आयोजित किया गया। रोड शो के दौरान आम जनता ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल के रोड शो में कांकेर शहर के साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों और आस-पास के गांवों से हजारों के संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को पुराना बस स्डैण्ड के पास…

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश की पूर्व विधायक डॉ. कल्पना परूलेकर के निधन पर शोक प्रकट किया है और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि डॉ. कल्पना परूलेकर वर्ष 1998 और वर्ष 2008 में मध्यप्रदेश के माहिदपुर से विधायक निर्वाचित हुई थीं। उनका आज इंदौर के एक…

नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, ये ला बचाना हे संगवारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, ये ला बचाना हे संगवारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम कांकेर में रोड शो के बाद विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा में आमजनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा- संगवारी हो, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को बचा के रखना है। उन्होंने कहा कि नरवा अर्थात नदी-नाले का पानी खेतों तक पहुंचे, गरवा अर्थात पशु धन के लिए चारा एवं चरवाहा की व्यवस्था की जाएगी। पशु धन के लिए हरा चारा की व्यवस्था की जाएगी तथा…

केंद्र सरकार ने विजया बैंक, देना बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने विजया बैंक, देना बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के विलय को मंजूरी दी नई दिल्ली। कैबिनेट ने बुधवार को देना और विजया बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय को मंजूरी दे दी है। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने विजया बैंक और देना बैंक का खुद के साथ विलय के लिये शेयरों की अदला-बदली अनुपात को अंतिम रूप दे दिया। विलय की योजना के मुताबिक, विजया बैंक के शेयरधारकों को प्रत्येक 1,000 शेयरों के बदले बैंक ऑफ बड़ौदा के 402 इक्विटी शेयर मिलेंगे। वहीं देना बैंक…

जल्द लाया जा सकता है मुंबई हमले के आरोपी हेडली को भारत

जल्द लाया जा सकता है मुंबई हमले के आरोपी हेडली को भारत नई दिल्ली। मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली को अमेरिका से भारत लाने की तैयारी चल रही है। विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि हेडली के प्रत्यर्पण के लिए सरकार जुटी हुई है। वीके सिंह ने कहा कि सरकार अमेरिकी एजेंसियों से प्रत्यर्पण को लेकर संपर्क में है। भारत और अमेरिका के बीच 1997 में हुई प्रत्यर्पण संधि के तहत हेडली को भारत लाने के प्रयास किए जा…

सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन

सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। आचरेकर का जन्म 1932 में हुआ था। सचिन तेंदुलकर को एक शानदार क्रिकेटर बनाने में आचरेकर का अहम रोल रहा है। मुंबई के शिवाजी पार्क में युवा क्रिकेटरों को प्रशिक्षित के लिए वह सबसे ज्यादा मशहूर रहे हैं। उनके परिवार की एक सदस्य रश्मि दल्वी ने पीटीआई को फोन पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आचरेकर…

CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, MP की तर्ज पर CG में भी मीसाबंदियों के पेंशन को बंद करने पर होगा विचार

CM भूपेश बघेल का बड़ा बयान, MP की तर्ज पर CG में भी मीसाबंदियों के पेंशन को बंद करने पर होगा विचार कोडागांव। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज कोंडागांव पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, मरार समाज के लोगों ने उन्हें हरी सब्जियों से तौला। विधायक मोहन मरकाम ने गौर मुकुट पहनाकर मुख्यमंत्री का किया स्वागत। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं, मीडिया से रूबरू होकर उन्होंने मीसाबंदियों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कह…

झीरम घाटी मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT की टीम, ये होंगे जांच दल के सदस्य

झीरम घाटी मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT की टीम, ये होंगे जांच दल के सदस्य रायपुर। प्रदेश में वनांचल क्षेत्र बस्तर के झीरम घाटी में हुए सबसे बड़े राजनीतिक नर संहार के लिए सरकार ने एसआईटी जांच का फैसला लिया है। सरकार ने इसके लिए बुधवार को टीम का गठन किया। इस टीम में प्रदेश के सभी बड़े अधिकारियों को शामिल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार एसआईटी टीम में इन लोगों का नाम शामिल है।