मुख्यमंत्री का कोण्डागांव में गर्मजोशी के साथ स्वागत रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जिला मुख्यालय कोण्डागांव पहुंचने पर आम जनता ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। विकासनगर स्टेडियम ग्राउण्ड में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार कोण्डागांव जिले में आए श्री भूपेश बघेल के इंतजार में सड़कों के दोनों किनारों पर लोग कतारबद्ध होकर खड़े थे। मुख्यमंत्री ने खुले वाहन में खड़े होकर जनता का अभिवादन स्वीकार…
साल: 2019
मुख्यमंत्री ने फरसपाल में स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मुख्यमंत्री ने फरसपाल में स्वर्गीय महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा जिले के ग्राम फरसपाल में स्वर्गीय श्री महेन्द्र कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। इस दौरान आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, स्वर्गीय श्री महेन्द्र कर्मा के परिजन और फरसपाल के मांझी श्री अर्जुन कर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान
टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ के मार्गदर्शन और सतत प्रयास से तहसील जैजैपुर एवं मालखरौदा में उड़ीसा जनरेशन और पॉवर ग्रीड के टावर लाईन में प्रभावित 662 किसानों को मुआवजा के रूप में 6 करोड़ 60 लाख 81 हजार से अधिक राशि का भुगतान किया जा रहा है। इनमें से अब तक 215 किसानों को भुगतान किया गया है। शेष सामुहिक खाता धारक और व्यक्तिगत खाता धारक किसानों को चेक प्राप्त…
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु 5 जनवरी तक आवेदन
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रशिक्षण हेतु 5 जनवरी तक आवेदन जांजगीर-चांपा।प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के 12वीं उत्तीर्ण अथवा आईटीआई इलेक्ट्रिशियन युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें सौर ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पेनल इंस्टालेशन टेक्निकल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में 440 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण गैर आवासीय होगी। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवाओं से 5 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। आवेदन पत्र लाईवलीहुड कॉलेज में दस्तावेज के साथ जाम किये जा सकते हैं।
फायर एण्ड इवेकेशन एवं नेशनल फायर एण्ड इवेकेशन ड्रील का आयोजन 21 जनवरी को
फायर एण्ड इवेकेशन एवं नेशनल फायर एण्ड इवेकेशन ड्रील का आयोजन 21 जनवरी को जांजगीर-चांपा। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अंतर्गत आग और निकासी ड्रील (पितम – मअंबनंजपवद कतपसस) राष्ट्रीय आग और निकासी ड्रील (दंजपवदंस पितम – मअंबनंजपवद कतपसस ) का आयोजन 21 जनवरी को किया जा रहा है। जहां शिक्षकों एवं छात्रों के मध्य अग्नि सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अकलतरा, बलौदा, बम्हनीडीह, नवागढ़ एवं पामगढ़ के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को उनके क्षेत्र के अंतर्गत अग्निशमन सेवा…
लाईवलीहुड कालेज के लिए ई-रिक्शा की जाएगी खरीदी
लाईवलीहुड कालेज के लिए ई-रिक्शा की जाएगी खरीदी जांजगीर-चांपा। जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज जांजगीर के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में शिखर और अकांक्षा परियोजना के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को लाने ले जाने एवं कार्यालयीन उपयोग हेतु 1 नगर ई-रिक्शा की क्रय की जाएगी। इच्छुक फर्म अथवा इकाईयों से संपूर्ण दस्तावेज के साथ 4 जनवरी 2018 को दोपरह 3 बजे तक स्वयं अथवा डाक के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते है। आवेदन पत्र नोडल अधिकारी जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज जांजगीर में जमा किये जा सकते हंै।
ईआरओ और एईआरओ को मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के निर्देश
ईआरओ और एईआरओ को मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के निर्देश जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के संबंध में मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन विगत 26 दिसंबर को किया गया है। सभी मतदान केन्द्रों में अभिहित अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने सभी ईआरओ और एईआरओ को मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने और अभिहित अधिकारी एव ंबीएलओ की…
मुख्यमंत्री ने परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने परशुराम मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज फरसपाल में परशुराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्वि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा और पूर्व विधायक श्रीमती देवती कर्मा, फरसपाल के मांझी श्री अर्जुन कर्मा, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थेे।
ग्रामीण बेरोजगारों को दिया जाएगा नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण
ग्रामीण बेरोजगारों को दिया जाएगा नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज बनसोड़ के निर्देश पर जिले के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सतत प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में ग्रामीण बीपीएल परिवार के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 30 दिवसीय कम्प्यूटर एकांउटिंग एवं दोपहिया वाहन मरम्मत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण हेतु काउंसलिंग 5 जनवरी को जांजगीर के जिला हास्पिटल के आगे जर्वे रोड स्थित एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में होगी। आवेदन के…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी होंगे पुरस्कृत जांजगीर-चांपा। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, महाविद्यालयों से नियुक्त प्रोफेसर, नोडल अधिकारी, कैम्पस एबेंसडर के साथ ही निर्वाचन के समस्त कार्यो के संपादन में अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने आज यहां…
