छोटेलाल को सेवा निवृत्त पर दी गई भावभीनी बिदाई

छोटेलाल को सेवा निवृत्त पर दी गई भावभीनी बिदाई जांजगीर-चांपा। जिले में सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में संलग्न श्री छोटेलाल को उनके अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई। जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर द्वय श्री डी.के. सिंह और श्री ए.के. घृतलहरे ने श्री छोटेलाल को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर जांजगीर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय उरांव, डिप्टी कलेक्टर…

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित गरियाबंद। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु गरियाबंद जिले के विद्यार्थियों से आवेदन 01 फरवरी तक आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। विद्यालय में प्रवेश चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर किया जायेगा। विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं की परीक्षा न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा ग्रेड बी से उत्तीर्ण होना…

जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को

जनदर्शन प्रत्येक मंगलवार को गरियाबंद। प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनदर्शन आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि पूर्व की भांति ही अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय गरियाबंद में जनदर्शन का आयोजन किया जायेगा, जिसमें आम नागरिक उपस्थित होकर अपनी समस्या व शिकायत के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन – डीजीपी

नक्सलियों के खिलाफ जारी रहेगा ऑपरेशन – डीजीपी रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पहले जैसे ऑपरेशन जारी रहेगा. फिलहाल इसमें तरह का कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है. लेकिन ये जरूर है कि अब नक्सल उन्मुलन के नाम पर निर्दोषों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. ये बातें पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ बैठक के बाद कही. पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि नक्सलवाद के खात्में को लेकर राज्य सरकार की ओर से व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है. सरकार…

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे कार्तिकेय गोयल

राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे कार्तिकेय गोयल रायपुर। प्रदेश के कई अफसरों के प्रभार में में फेरबदल 7 एक जनवरी 2019 को आरपीएस कार्तिकेय गोयल को राज्य ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे यहां पर संचालक के प्रभार में रहेंगे। यह आदेश अटल नगर स्थित इंद्रावती भवन से जारी किया गया है।

जीवन निर्माण शिविर 4 और 5 को

जीवन निर्माण शिविर 4 और 5 को रायपुर। दो दिवसीय जीवन निर्माण शिविर 4 और 5 जनवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन सभागार में किया गया है। स्वामी विवेकानंद परिवाज्रक (निदेशक दर्शनयोग महाविद्यालय, आर्यवन, रोजड़, गुजरात) का मुख्य उद्बोधन होगा। संगीतमय भक्तिवंदन प्रस्तुत करेंगे योगेशदत्त आर्य (बिजनौर, यूपी)। पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान न्यास, वैदिक सत्संग और युवा भारत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित उक्त शिविर दो सत्र में होगा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे व शाम को 5 से रात्रि 8.30 बजे तक। जिज्ञासु सदस्यों के लिए जीवन…

सफलता के लिए मनुष्य जीवन में संतुलन जरूरी

सफलता के लिए मनुष्य जीवन में संतुलन जरूरी रायपुर। मनुष्य जीवन में सफलता पाने के लिए सब से प्रमुख घटक है संतुलन। जिसका जीवन रथ असंतुलित हो गया वह अवश्य दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। भगवान ने अपने अवतारों के माध्यम से जीवन प्रबंधन के तरीके बताये हैं। जीवन में प्रकाश और अंधकार दोनों की जरूरत है। संतुलन भौतिकजगत ही नहीं बल्कि अंतरजगत में भी है जरूरी। बुधवार से गुरूतेग बहादुर भवन में उक्त विचार श्री रामकिंकर आध्यात्मिक मिशन के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय रामकथा ज्ञान यज्ञ में युग तुलसी महाराजश्री…

प्राचार्य पर दुव्र्यवहार का आरोप,लाइन अटैच

प्राचार्य पर दुव्र्यवहार का आरोप,लाइन अटैच रायगढ़। सारंगढ़ शासकीय स्कूल के प्राचार्य को जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य ने लाइन अटैच कर दिया।स्कूल के छात्रों ने प्राचार्य एलपी पटेल पर दुव्र्यवहार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्राचार्य को साल्हेओना हायर सेकंडरी स्कूल में लाइन अटैच कर दिया। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला सारंगढ में प्राचार्य एलपी पटेल द्वारा छात्रों से हो रहे दुव्र्यवहार सहित अन्य आरोप लगाते हुए छात्रों ने पहले भी विरोध प्रकट किया था। तब इस मामले में जांच कमेटी बनाकर…

दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 133 वाहन चालकों पर की कार्रवाई

दो दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 133 वाहन चालकों पर की कार्रवाई रायपुर। नए वर्ष के जश्न के दौरान यातायात पुलिस ने दो दिनों में करीब 113 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालकों से गाडिय़ां जब्त कर चालानी कार्रवाई की है। यातयात डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए शहर व आउटर पर करीब 50 प्वाइंट लगाए गए थे। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस ने दोपहिया व चारपहिया…

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कार्यभार ग्रहण किया

उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कार्यभार ग्रहण किया रायपुर उद्योग एवं आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने कल महानदी भवन (मंत्रालय) अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।