स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल,ली बैठक अंबिकापुर। पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नई एमसीएच बिल्डिंग समेत सभी वार्डों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई कमियां दिखीं तथा कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं। इस पर उन्होंने सभी कमियों को धीरे-धीरे दूर करने की बात कही। एमसीएच बिल्डिंग में जब वे पहुंचे तो प्रसुताओं के बेड पर गंदगी नजर आई। उन्होंने प्रसूताओं से पूछा कि यहां हर दिन बेड चेंज होता है कि नहीं। प्रसूताओं ने…
साल: 2019
कलेक्टर ने सिम्स कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण किया
कलेक्टर ने सिम्स कॉलेज व अस्पताल का निरीक्षण किया बिलासपुर। कलेक्टर डॉ.श्री संजय अलंग ने सिम्स मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने सिम्स अस्पताल में केजुअल्टी वार्ड, ओपीडी, मनोरोग विभाग, आईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग में सीटी स्केन, एक्सरे, सोनोग्राफी कक्ष का निरीक्षण किया। सीटी स्केन मशीन के संबंध में जानकारी ली तथा मशीन के सुधार के लिये कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आईसीसीयू वार्ड, ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक में उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली। एलायजा लैब का अवलोकन किया,…
नान घोटाला और झीरम मामले में जांच से क्यों डर रही है भाजपा
नान घोटाला और झीरम मामले में जांच से क्यों डर रही है भाजपा रायपुर। सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की ओर से नान घोटाले और झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं की हत्या के मामले में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि नान घोटाले की जांच होनी चाहिए, यह बात कांग्रेस ने कई बार कही है और चुनाव लड़ा है, अब अगर कांग्रेस चुनावी वादा पूरा कर रही है, तो भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का बयान उनका डर जाहिर कर रहा…
शोबाजी नहीं चलेगी, खत्म होगा वीआईपी कल्चर-ताम्रध्वज
शोबाजी नहीं चलेगी, खत्म होगा वीआईपी कल्चर-ताम्रध्वज रायपुर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज पुलिस के आलाधिकारियों की अहम बैठक की शुरुआत अपने अंदाज में की. कहा, मैं यहां भाषण देने नहीं आपकी समस्या सुनने आया हूँ. दरअसल आज गृहमंत्री पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के साथ प्रदेश भर के जिला पुलिस अधिक्षीकों के साथ बैठक कर रहे हैं. बैठक में गृहमंत्री पुलिस वालों की लंबित मांगों पर चर्चा के साथ उनकी समस्याओं पर बातचीत कर रहे हैं. बैठक में कानून व्यवस्था, नक्सल ऑपरेशन सहित कई मुद्दों की समीक्षा भी चल रही…
प्रोटेम स्पीकर के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे रामपुकार
प्रोटेम स्पीकर के रूप में राजभवन में शपथ लेंगे रामपुकार रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल प्रोटेम स्पीकर के रूप में रामपुकार सिंह को शपथ दिलाएंगी. गुरुवार को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है. मंत्रिमंडल गठन के दौरान ही प्रोटेम स्पीकर को लेकर 8 बार के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के नाम पर मुहर लगाया गया था. रामपुकार सिंह पांचवीं विधानसभा प्रोटेम स्पीकर होंगे. वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल गुरुवार सुबह 9.40 बजे प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ…
स्कूली छात्र-छात्राओं ने जाने सड़कों के नियम कायदे
स्कूली छात्र-छात्राओं ने जाने सड़कों के नियम कायदे रायपुर। बुधवार को राजधानी के टिकरापारा स्थित नूतन माध्यमिक शाला में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के टीचर सहित करीब 150-200 छात्र-छात्राएं मौजूद थे। ये जानकारी यातायात प्रशिक्षक टीके. भोई ने दी। उन्होंने टिकरापारा के नूतन माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। क्या-क्या न करें इस दौरान स्कूली बच्चों को बताया कि बिना लाईसेंस के वाहन न चलाया जाए, वहीं मोबाईल पर बात…
मुख्यमंत्री गुरूवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे
मुख्यमंत्री गुरूवार को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 3 जनवरी को दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.30 बजे रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 11 बजे भिलाई-3 (जिला-दुर्ग) पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.30 बजे भारी औद्योगिक क्षेत्र, हथखोज आएंगे। मुख्यमंत्री वहां विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। श्री भूपेश बघेल दोपहर 2.05 बजे दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह तथा शाम 4 बजे एक स्थानीय कार्यक्रम में…
स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली..
स्कूल शिक्षा व सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली.. रायपुर। स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डॉ. सिंह ने बैठक में विभागीय काम-काज की समीक्षा की।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि़या ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये नगरीय निकायों के अधिकारियों की ली बैठक
वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये नगरीय निकायों के अधिकारियों की ली बैठक रायपुर। नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये राज्य के नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
