मुख्यमंत्री का जगदलपुर में रोड शो,उमड़ा जनसैलाब रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित रोड शो में शामिल हुए। एयरपोर्ट से दंतेश्वरी मंदिर तक आयोजित रोड शो में उनके स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वागत के लिए जगदलपुर शहर के साथ ही आस-पास के गांवों के ग्रामीण भी हजारों की संख्या में पहुंचे और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बस्तर पहुंचे श्री बघेल का स्वागत पारंपरिक मोहरी बाजा और गौर…
साल: 2019
जोड़तोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं, फिर से जनता का विश्वास जीतूंगा : शिवराज सिंह चौहान
जोड़तोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं, फिर से जनता का विश्वास जीतूंगा : शिवराज सिंह चौहान शिरडी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां कहा कि वह ‘‘जोड़ तोड़’’ की राजनीति में भरोसा नहीं रखते हैं। शिवराज ने मंगलवार दोपहर बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां साईं बाबा के मंदिर में दर्शन किये। एक सवाल के जवाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जीत और हार लोकतंत्र का हिस्सा है। शिवराज ने कहा, ‘‘हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस स्पष्ट…
मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कादर खान के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जारी शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय कादर खान हिन्दी फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने बालीवुड की सैंकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय प्रतिभा से लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। स्वर्गीय खान कुशल संवाद लेखक भी थे। बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है, उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना…
वादे पूरे करने वचनबद्ध है सरकार – भूपेश
वादे पूरे करने वचनबद्ध है सरकार – भूपेश रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य सरकार ने लाखों तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए पारिश्रमिक की दर ढाई हजार रूपए से बढ़ाकर चार हजार प्रति मानक बोरा करने का निर्णय लिया है। बघेल जिला मुख्यालय दन्तेवाड़ा में नागरिक अभिनंदन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई सरकार ने शपथ लेने के 10 दिन के भीतर ही जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। किसानों की ऋणमाफी सहित 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य पर धान…
मुख्यमंत्री ने नन्हें बालक को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने नन्हें बालक को गोद में उठाकर दिया आशीर्वाद रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंत्रालय में जब मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल से नव वर्ष की शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, तब अपनी मां के साथ आए एक नन्हें बालक ने उनकी ओर सहज ही अपना हाथ बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने बच्चे का आग्रह स्वीकार करते हुए उसे अपनी गोद में उठाकर उससे बातें की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
मुख्यमंत्री के साथ छात्र-छात्राओं ने सेल्फी लेकर दी नये वर्ष की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री के साथ छात्र-छात्राओं ने सेल्फी लेकर दी नये वर्ष की शुभकामनाएं रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कोतवाली के पास चावड़ी में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नये वर्ष की शुभकामनाएं दी और उनके साथ एक सेल्फी भी ली।
मुख्यमंत्री ने माँ दन्तेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने माँ दन्तेश्वरी मंदिर में की पूजा-अर्चना रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नये साल के पहले दिन दक्षिण बस्तर जिले के मुख्यालय दन्तेवाड़ा के प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान उन्होंने माँ दन्तेश्वरी मंदिर की आगन्तुक पुस्तिका में लिखा कि माँ दन्तेश्वरी के दर्शन से एक सुखद अनुभूति मिलती है।
ऑटो के लिए स्थायी परमिट की व्यवस्था करने होगा परीक्षण-अकबर
ऑटो के लिए स्थायी परमिट की व्यवस्था करने होगा परीक्षण-अकबर रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए परिवहन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने विभागीय अधिकारियों को प्रदेश में लोक परिवहन के साधन ऑटो के लिए स्थायी परमिट जारी किये जाने जरूरी परीक्षण करने के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले सभी पहलुओं का परीक्षण कर लिया जाए। परीक्षण के उपरांत व्यापक समीक्षा के बाद ही इस संबंध में प्रस्ताव बनाया जाए। श्री अकबर ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। अधिकारियों ने बैठक में…
मुख्यमंत्री ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को दी जन्म दिन की बधाई
मुख्यमंत्री ने साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को दी जन्म दिन की बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देश के सुप्रसिद्ध हिन्दी कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर निवासी विनोद शुक्ल से टेलीफोन पर बातचीत करते हुए उनका कुशल क्षेम पूछा और उन्हें नये वर्ष 2019 की भी बधाई दी. बघेल ने उनके स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन
अब बोर्ड परीक्षा में नहीं दी जाएगी पूरक उत्तर पुस्तिका
अब बोर्ड परीक्षा में नहीं दी जाएगी पूरक उत्तर पुस्तिका रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने वर्ष 2019 की हाई स्कूल परीक्षा के लिए बड़ा बदलाव किया है. इस बार मुख्य परीक्षा वर्ष 2019 की हाईस्कूल परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं में परिवर्तन किया गया है. हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं में छात्र का रोल नंबर, छात्र का नाम, परीक्षा का दिनांक, परीक्षा कोड, परीक्षा का विषय आदि उत्तरपुस्तिका पर पहले से ही मुद्रित रहेगा. छात्र को उत्तरपुस्तिका के भाग ए एवं भाग बी में मात्र प्रश्न पत्र का सेट अंकित करना है और…
