चुनाव जीतने के बाद गहलोत की मंत्री के बिगड़े बोल, कहा देश से पहले जाति के लिए करेंगे काम जयपुर। राजस्थान की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कथित तौर पर कहा कि ‘हमारा प्रथम कार्य हमारी जाति के लिये, उसके बाद समाज के लिये और फिर सर्वसमाज के लिये है।’ अशोक गहलोत सरकार में एक मात्र महिला मंत्री ममता भूपेश अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व करती है। रविवार को ‘बैरवा दिवस’ पर अलवर में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता भूपेश ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जब…
साल: 2019
रायपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें रहेंगी रद्द
रायपुर से गुजरने वाली चार ट्रेनें रहेंगी रद्द रायपुर। रायपुर से गुजरने वाली चार पैसेंजर ट्रेन सात जनवरी तक रद्द रहेंगी। रायपुर, टीटलागढ़, दुर्ग, विशाखापट्नम से चलती है ट्रेन। सात जनवरी तक दो और पैसेंजर ट्रेन भी प्रभावित रहेंगी।रायपुर-टीटलागढ़ रूट पर मरम्मत की वजह से टीटलागढ़-रायपुर, रायपुर-टीटलागढ़, दुर्ग-विशाखापट्टनम, विशाखापट्टनम-दुर्ग और रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेंगी। 7 जनवरी तक विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर टीटलागढ़ में समाप्त होगी। इसके अलावा दुर्ग-कलमना, बिलासपुर-कटनी, अनूपपुर-अंबिकापुर और बीना-कटनी रूट में 23 जनवरी तक कई तारीखों में ब्लॉक रहेगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।…
मोदी ने दिया नये साल का तोहफा, 4000 सरकारी कर्मचारियों को मिला प्रमोशन
मोदी ने दिया नये साल का तोहफा, 4000 सरकारी कर्मचारियों को मिला प्रमोशन नई दिल्ली। कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘इनमें से अधिकतर पदोन्नति 10 से 15 साल से भी अधिक समये से या तो मुकदमे अथवा अन्य कारणों से लंबित थी। जहां तक संभव हो, बैकलॉग को हटाने का निर्णय किया गया है…।” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को बताया कि विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे लगभग चार हजार सरकारी अधिकारियों को सरकार ने नये साल का तोहफा देते हुए उन्हें पदोन्नति दी है। कार्मिक राज्य मंत्री…
राफेल पर मोदी को घेरने के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुँचे यशवन्त सिन्हा और अरुण शौरी
राफेल पर मोदी को घेरने के लिए फिर सुप्रीम कोर्ट पहुँचे यशवन्त सिन्हा और अरुण शौरी नई दिल्ली। पुनर्विचार याचिका में आरोप लगाया गया है कि राफेल मामले पर फैसला केन्द्र की ओर से बिना हस्ताक्षर के उच्चतम न्यायालय को सौंपे गए नोट में किए गए ‘‘स्पष्ट तौर पर गलत दावों’’ पर आधारित है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा वरिष्ठ अधिवक्त प्रशांत भूषण ने राफेल मुद्दे पर 14 दिसंबर को आए उच्चतम न्यायालय के फैसले की समीक्षा के लिए बुधवार को सर्वोच्च अदालत में पुनर्विचार याचिका…
कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता साफ करे सरकार, कुंभ में धर्म संसद का होगा आयोजन : VHP
कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता साफ करे सरकार, कुंभ में धर्म संसद का होगा आयोजन : VHP नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि सरकार कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता साफ करे। वीएचपी के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम मंदिर पर कुंभ 31 जनवरी और एक फरवरी को धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर लंबे समय से लड़ाई जारी है। उन्होंने कहा कि जब मौका आएगा तो हम इसपर पीएम मोदी से मुलाकात…
राफेल पर कांग्रेस ने जारी किया गोवा के मंत्री का ऑडियो, सरकार से मांगा जवाब
राफेल पर कांग्रेस ने जारी किया गोवा के मंत्री का ऑडियो, सरकार से मांगा जवाब नई दिल्ली। कांग्रेस ने राफेल मुद्दे (Rafale Deal) पर बुधवार को गोवा के एक मंत्री का ऑडियो जारी किया जिसमें मंत्री राज्य के मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल विमान सौदे के दस्तावेज का फिरौती की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, मीडिया से बातचीत में मंत्री ने ऑडियो टेप में अपनी आवाज होने से इंकार किया है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संसद भवन परिसर…
गोविंदा ने कादर खान को ऐसे दी आखिरी श्रद्धांजलि, बोले- मेरे पिता समान थे
गोविंदा ने कादर खान को ऐसे दी आखिरी श्रद्धांजलि, बोले- ‘मेरे पिता समान थे’ नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और डायलॉग राइटर कादर खान (Kadar Khan) के जाने से पूरा बॉलीवुड दुखी हैं। उनके साथ काम कर चुके कई सेलेब्स इस वक्त सदमे में हैं। जिनमें से एक नाम गोविंदा का भी है। 90 के दशक में कादर खान और गोविंदा की जोड़ी काफी पॉपुलर थी। डेविड धवन की कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है। जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं। कादर खान के जाने…
वंदेमातरम् विवाद में कमलनाथ के फैसले पर शिवराज का एतराज, राष्ट्रगीत गाने में शर्म आती है, तो मुझे बता दें : शिवराज सिंह
वंदेमातरम् विवाद में कमलनाथ के फैसले पर शिवराज का एतराज, राष्ट्रगीत गाने में शर्म आती है, तो मुझे बता दें : शिवराज सिंह नई दिल्ली। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath ) के एक जनवरी से मंत्रालय में वंदेमातरम (Vande Mataram ) गान की अनिवार्यता को बंद कर दिया है। प्रदेश सरकार के फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं और बीजेपी के समस्त विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन 7 जनवरी 2019 को सुबह 10:00 बजे वल्लभ भवन के प्रांगण में…
कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम् गाने पर लगाई रोक
कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम् गाने पर लगाई रोक भोपाल। मध्य प्रदेश में बनी हाल ही में बनी कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के वंदेमातरम गाने पर रोक लगा दी है। कमलनाथ सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य सचिवालय के बाहर हर महीने की पहली कामकाजी तारीख को वंदे मातरम नहीं गाया जाएगा। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे जनता के कल्याण के कामों पर ध्यान दें। कमलनाथ के इस फैसले पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि कमलनाथ सरकार…
सियाचिन में सैनिकों को नहाने के लिए नहीं करना होगा 90 दिन का इंतजार
सियाचिन में सैनिकों को नहाने के लिए नहीं करना होगा 90 दिन का इंतजार नई दिल्ली। सियाचिन दुनिया की सबसे ऊंची रणभूमि है। यहां पर तैनात भारतीय जवानों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहां तैनात जवानों को नहाने के लिए 90 दिनों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन, अब जवानों को पानी रहित ऐसे उत्पाद दिए जाएंगे, जिनके उपयोग से उन्हें नहाने जैसा ही महसूस होगा और सैनिक जानलेवा ठंड से भी बच जाएंगे। सियाचिन ग्लेशियर 21,700 फीट की ऊंचाई पर है। इन दिनों वहां…
