हाथकरघा वस्त्रों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बनी अलग पहचान

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के हाथकरघा वस्त्रों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनी है। नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश के हाथकरघा वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय बनाने तथा बुनकरों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सितंबर 2019 को रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से राज्य के हाथकरघा वस्त्रों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप हाथकरघा वस्त्रों के लिए…

राज्यपाल से साहित्यकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में साहित्यकार हरीश नवल सहित अन्य साहित्यकारों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। यहां का वातावरण बहुत अच्छा है। यहां के लोग बड़े सहज और संवेदनशील हैं। उनसे मिलकर यह लगता है कि उनसे बहुत पुराना रिश्ता है। प्रतिनिधिमण्डल ने हेमजीत मालू, महावीर मोदी एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।

वनोपज संग्रहणकर्ताओं को अब मेहनत का सही मूल्य

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन लघु वनोपज का संग्रहणकर्ताओं को उनकी मेहनत का सही और वाजिब दाम दिलाने के लिए 22 प्रकार के लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के जीविकापार्जन के लिए मुख्यतः वनों पर निर्भर रहने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े आदिवासी, गैर आदिवासी, भूमिहीन तथा पिछड़े समुदाय के लाखों लोगों को उनकी मेहनताना का उचित मूल्य मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रदेश में मात्र सात वनोपजों का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही थी। शेष वनोपजों को संग्रहणकर्ताओं बिचौलियों…

जंगल में मिली 10वीं सदी की प्राचीन प्रतिमा, नव वर्ष में पुरातत्वीय कलाकृति की उपलब्धि संग्रहालय के लिये महत्वपूर्ण

रायपुर(बीएनएस)। महासमुंद जिले के ग्राम सरईटार के फिरतू कटेल जंगल में दसवीं सदी की प्राचीन प्रतिमा लावारिस स्थिति में पड़ी मिली है । प्रतिमा को प्रदर्शन के लिए महंत घासीदास संग्रहालय के पुरातत्व विभाग में लाया गया है। नव वर्ष में इस पुरातत्वीय कलाकृति की उपलब्धि संग्रहालय के लिये महत्वपूर्ण है। संस्कृति विभाग के संचालक अनिल कुमार साहू ने आज यहां बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि उक्त प्रतिमा पुरातत्वीय कलाकृति है । यह कला-शैली की दृष्टि से लगभग 10वीं सदी के आसपास की ज्ञात होती है। प्रतिमा के…

नगरीय प्रशासन मंत्री ने स्टॉकहोम की ‘न्यूमैटिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली’ का किया अवलोकन

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त दल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के अध्ययन के लिए स्टॉकहोम गए हुए हैं। डॉ.शिव कुमार डहरिया सहित अध्ययन दल द्वारा आज स्टॉकहोम सिटी काउन्सिल के सहयोग से हेमरबी एवं ग्रोजमार्टर क्षेत्र में न्यूमैटिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली से किए जा रहे ठोस अपशिष्ट एकत्रीकरण कार्य का अध्ययन किया। इस प्रणाली के माध्यम से क्षेत्र में घरों से सीधे वेस्ट कलेक्शन सेंटर तक बिना मानव-बल के…

साल के पहले मिशन संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो (ISRO) द्वारा वर्ष 2020 के पहले मिशन संचार उपग्रह GSAT-30 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है। ISRO द्वारा वर्ष 2020 के पहले मिशन संचार उपग्रह #GSAT-30 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों एवं उनकी पूरी टीम को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।?? https://t.co/gIkmSeaDlf — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 17, 2020 यह सैटेलाइट टेलीविजन अपलिंकिंग, डिजिटल सैटेलाइट खबर संग्रहण (GSAT-30), डीटीएच सैटेलाइट टीवी प्रसारण तथा टेली कम्युनिकेशन के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करेगी । संचार उपग्रह जीसैट-30 को…

जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता आयोजित

जशपुरनगर। आज 16 जनवरी को बालक उमा विद्यालय के सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एवम अखिलेश त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक रायपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम में 08 विकासखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे भाषण प्रतियोगिता,निबंध,विज्ञान पहेली,पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई ।सभी प्रतियोगिताओं में विकास खंड के प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त…

खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ को चार पदक, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई : विजेताओं को खेल दिवस पर किया जायेगा सम्मानित

रायपुर। असम में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये चार पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने असम में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 17 व 21 वर्ष आयु वर्ग बालिका कबड्डी स्पर्धा में ?कांस्य पदक विजेता बालिकाओं, जूडो 80kg वर्ग में कांस्य पदक ?विजेता अनमोल व भारोत्तोलन 45kg वर्ग में रजत पदक? विजेता…

‘ईंधन अधिक न खपाएं-आओ पर्यावरण बचाएं‘, श्री भगत ने किया संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित समारोह में संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ किया। महोत्सव सक्षम-2020 के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ‘ईंधन अधिक न खपाएं-आओ पर्यावरण बचाएं‘ की स्लोगन के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश की सरकारी तेल कम्पनियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में 16 जनवरी से 15 फरवरी तक संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘क्षमता-2020‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समारोह के माध्यम से ईंधन संरक्षण का अत्यधिक बुद्धिमानी पूर्वक उपयोग करने की…

गणेश हाथी को मिलेगा वनक्षेत्र में उचित रहवास, गणेश हाथी के उत्पात से वनांचल के निवासियों एवं किसानों को मिलेगी राहत

रायपुर। गणेश हाथी द्वारा विगत दिनों में जनधन की क्षति को देखते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एस.के.सिंह की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष में गणेश लोनर टस्कर वन्य हाथी के वनक्षेत्र में उचित रहवास के चयन हेतु समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर अनिल कुमार सोनी एवं जिला पंचायत सीईओ ऋचा प्रकाश चौधरी उपस्थित थी। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी एस.के.सिंह ने कहा कि धरमजयगढ़ एवं आसपास के सघन वनों में हाथी विचरण करते है…