जिला स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रतियोगिता आयोजित

जशपुरनगर। आज 16 जनवरी को बालक उमा विद्यालय के सभागार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में जिला स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में एवम अखिलेश त्रिपाठी वरिष्ठ वैज्ञानिक रायपुर की अध्यक्षता में प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवम माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस कार्यक्रम में 08 विकासखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे भाषण प्रतियोगिता,निबंध,विज्ञान पहेली,पोस्टर,रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई ।सभी प्रतियोगिताओं में विकास खंड के प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों ने भाग लिया भाग लेने वाले प्रतियोगियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से अध्ययन करें। लगातार अध्ययन से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक अखिलेश त्रिपाठी ने कहा रामानुजन जी के पदचिन्हों पर चलते हुए सभी छात्र छात्राओं को आगे बढ़ना है। हमारा लक्ष्य है कि जशपुर के विद्यार्थी साइंस अकादमी में पहुचे।

सभी प्रतियोगिताओं में विकास खंड पत्थलगांव ने बाजी मारी

भाषण प्रतियोगिता में कुनकुरी की कु.रुक्सार खातून प्रथम रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में पत्थलगांव के ध्रुव गुप्ता प्रथम रहे। रंगोली में मनोरा की सुधा बाई प्रथम रही। चित्रकला में दुलदुला के कैफ अली प्रथम प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता मे कांसाबेल की ईश्वरी चौहान ने बाजी मारी। विज्ञान पहेली मे कुनकुरी के कामेश्वर यादव प्रथम रहे। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर आर.एन.पाण्डेय, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जशपुर एम जेड यू सिद्दीकी, बी पी जाटवर, एबीईओ कल्पना टोप्पो, अजय चौबे,सुभाष वर्मा,प्रवीण सिन्हा,सत्यम नायक के साथ अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.