गरियाबंद। कलेक्टर श्याम धावडे़ ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी, गणतंत्र दिवस तैयारी,राजिम पुन्नी मेला और पल्स पोलियो अभियान की तैयारी की समीक्षा की। कलेक्टर ने जनपद पंचायत व पंचायत निर्वाचन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पंचायत निर्वाचन मार्ग निर्देशिका पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन समय पर पूर्ण कर लिये जाये। मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण न हो। मतदान दल प्रशिक्षण को अधिकारी गंभीरता से लेवे। दलो का प्रशिक्षण सही…
महीना: जनवरी 2020
छत्तीसगढ़ पुलिस और दुर्ग जिला ने जीता वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब
बलौदाबाजार। 19वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरूष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का खिताब दुर्ग जिला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की टीमों ने जीता। पुरुष वर्ग श्रेणी में फाइनल मैच छत्तीसगढ़ पुलिस और रायपुर जिला के मध्य खेला गया। इस बेहद रोमांचक मैच में छत्तीसगढ़ पुलिस ने रायपुर जिला को तीन एक से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में दुर्ग जिला ने रायपुर को सीधे सेट में तीन जीरो से हराया।इस तरह पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार छत्तीसगढ़ पुलिस, द्वितीय पुरस्कार रायपुर जिला,तृतीय भिलाई स्टील प्लांट को एवं महिला…
राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू, धर्मस्व मंत्री श्री साहू 17 जनवरी को लेंगे केन्द्रीय समिति की बैठक
रायपुर। राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारी शुरू हो गई है। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू 17 जनवरी को मेला आयोजन की तैयारियों के संबंध में केन्द्रीय समिति की बैठक लेंगे। यह बैठक सांस्कृतिक भवन राजिम में शाम 5 बजे होगी। बैठक में रायपुर संभाग के कमिश्नर, रायपुर, गरियाबंद एवं धमतरी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल, संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व, मुख्य वन संरक्षक और लोक निर्माण, जल संसाधन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को आर्मी-डे की बधाई और शुभकामनाएं दी है। #ArmyDay के गौरवपूर्ण दिवस पर मैं भारतीय सेना के वीर जवानों और अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। शांति, युद्धकाल और संकट के समय वे हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव का कार्य करते हैं। देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए हम सब सेना के जवानों के सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!?? — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शांति, युद्धकाल और…
CAA के खिलाफ केरल के बाद UPA के बनाए NIA ACT के खिलाफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद अब एक और राज्य सरकार ने कानून की संवैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली UPA सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 यानी NIA एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 को चुनौती देने वाली पहली राज्य सरकार…
हर्षोउल्लास से मनाया जा रह है पुरे देश में मकर संक्रांति पर्व, पूरे दिन स्नान का योग, सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर होगा यह असर यंहा पढ़े……..
न्यूज़ डेस्क। आज मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पंरपरा के अनुसार मनाया जा रहा है, इसी दिन माघ मास के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम समेत गंगा-यमुना के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। घरों में पारंपरिक रूप से खिचड़ी मनाई जाएगी। इसके साथ ही लोग पतंगबाजी का लुत्फ उठाएंगे। इस बार मकर संक्रांति पर शोभन और बुधादित्य योग होने से स्नान, दान का महापुण्य मिलेगा। मान्यता है कि यहां जितने भी दान किए जाते हैं वे अक्षय फल देने वाले होते हैं। उत्थान…
स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वे एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात कही। वे शिकागो गए ताकि भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिले और पूरी दुनिया के विज्ञान का लाभ भारत को मिले। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद, नारायणपुर…
मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर गिरीश देवांगन के स्वास्थ्य की जानकारी ली
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रात रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम जाकर वहां इलाज के लिए भर्ती गिरीश देवांगन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री बघेल ने श्री देवांगन को जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने डॉक्टरों से श्री देवांगन को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा।
सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की होगी जेनेटिक जांच: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास में स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह और नई दिल्ली के सुप्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञों डॉ. विजय खेर और डॉ. विवेकानंद झा ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन विशेषज्ञों के साथ सुपेबेड़ा के किडनी रोग प्रभावित लोगों के इलाज और बचाव के उपायों के संबंध में विचार-विमर्श किया। ये दोनों विशेषज्ञ आज सुपेबेड़ा गए थे। जहां उन्होंने किडनी पीड़ितों की जांच की और इलाज किया। मुख्यमंत्री ने विचार-विमर्श के दौरान सुपेबेड़ा के किडनी प्रभावितों की जेनेटिक जांच कराने के निर्देश…
हर घर को नल से मिलेगा जल: मंत्री गुरू रूद्रकुमार,
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने आज नीर भवन में विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में हर घर को नल से जल प्रदाय करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 43 लाख 17 हजार परिवारों में से अब तक मात्र 4 लाख 2 हजार परिवारों को ही नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के इन परिवारों को शत-प्रतिशत…
