रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बच्चों में शैक्षिक नेतृत्व क्षमता और वैज्ञानिक सोच विकसित की जाए। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरूरी है। बच्चों को समग्र शिक्षा देने की आवश्यकता है। इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। डॉ.टेकाम आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय पहल के एकीकृत शिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम ’निष्ठा’ के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। छत्तीसगढ़ में निष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के डेढ़ लाख से…
महीना: जनवरी 2020
छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना
रायपुर। मौसम केन्द्र रायपुर द्वारा 5 जनवरी को छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना बताई गई है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है। राज्य में आगामी दो दिनों के बाद मौसम शुष्क रहने तथा एक दो स्थानों में हल्की वर्षा या गरज के साथ छीटें पड़ने की सभावना है। रायपुर शहर के आस-पास प्रातःकाल हल्के से मध्यम कोहरा छाने और बाद में आकाश साफ रहने की जानकारी दी गई है।…
डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से सरकारी अस्पतालों को मिलेगी मजबूती
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना लागू होने के बाद यूनिवर्सल हेल्थ केयर की दिशा में कदम और तेज कर लिए हैं। ट्रस्ट मोड पर संचालित इन दोनों योजनाओं के माध्यम से शासकीय अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही लोगों के निःशुल्क इलाज, जांच और दवाईयों की व्यवस्था के लिए आर्थिक मजबूती का रास्ता खोला गया है। इन दोनों योजनाओं में शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध इलाज के लिए निजी अस्पतालों की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। इलाज के एवज में…
खेलो इंडिया खेलो के लिए कोरिया के रूप सिंह का चयन : मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर। खेलो इंडिया खेलो प्रतियोगिता के लिए जिला कोरिया, विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम उधनापुर के रूप सिंह का चयन कबड्डी के लिए हुआ है। खिलाड़ी रूप सिंह असम के राज्य गुवाहाटी में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से कबड्डी खेलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने रूप सिंह का चयन राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिता में होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोरिया जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने खिलाड़ी रूप सिंह को बधाई देते हुए बताया कि रूप सिंह…
संवरती छत्तीसगढ़ की नगरीय व्यवस्था
रायपुर। प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। नागरिक सुविधाओं जैसे आवास, पर्यावरण, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुधार की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। नगरीय आवश्यकता और जरूरतों पर नई सरकार द्वारा तेजी से पहल की जा रही है। वार्ड कार्यालय योजना ,मोर जमीन मोर मकान योजना,स्वच्छता अभियान जैसे योजनाओं से नगरीय क्षेत्रों के निवासियों को सहुलियतें प्रदान की जा रही हैं। पौनी-पसारी सहित अनेक नवाचारी कदमों से नगरीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा करने और कमजोर तबकों…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में देश के महान विभूतियों के तैलचित्र का अनावरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सेंट्रल हाल में महान विभूतियों महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के तैलचित्र का समारोहपूर्वक अनावरण किया गया। प्रदेश में नयी सरकार के गठन और विधानसभा की कार्यवाही का एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और विधायकगण शामिल हुए। सेंट्रल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि देश की महान विभूतियों की तस्वीर यहां लगने से हमें इनके कार्यों और सिद्धांतों से…
सिंचाई विस्तार कार्य के लिए 78 करोड़ रूपए स्वीकृत, 6627 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में वृद्धि होगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा प्रदेश के बिलासपुर और बेमेतरा जिले में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 77 करोड़ 99 लाख 96 हजार रूपए के कार्य स्वीकृत किया गया है। इन 11 सिंचाई विस्तार के कार्य पूरा होने से 6627 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के विकासखंड मस्तूरी के लीलागर व्यपवर्तन योजना के मुख्य नहर एवं माईनर नहरों का सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 12 करोड़ 92 लाख 46 हजार, विकासखण्ड-कोटा के केंदा व्यपवर्तन…
पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन एक मंच में
रायपुर। राजधानी रायपुर में 12 से 14 जनवरी तक आयोजित राज्य युवा महोत्सव में इस बार 821 विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य युवा महोत्सव में पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक लोक गीत, नृत्य, खेल और छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लोग उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित युवा महोत्सव में 15 से 40 वर्ष आयु और 40 वर्ष से अधिक आयु के दो वर्गों में ये सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।…
फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रदेश के फ्लोराइड, आर्सेनिक और खारे-पानी से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप प्रदेश में सभी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ढृढ़ संकल्पित होकर इस दिशा में बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन उपरांत अब तक राज्य की जल गुणवत्ता से प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बस्तर जिले के फ्लोराइड से…
मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने ब्रेल कैलेण्डर का किया विमोचन, दृष्टिबाधितों के साथ आम लोग भी कर सकेंगे उपयोग
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने आज 4 दिसम्बर को बालोद जिले के डौंडीलोहारा स्थित अपने निवास में स्वर्गीय लुई ब्रेल की 211 वीं जयंती के अवसर पर सन् 2020 के ब्रेल कैलेण्डर का विमोचन किया। शिक्षाविद लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों के पढ़ने के लिए पद्धति विकसित की जो ब्रेल लिपि के नाम से जानी जाती है। ब्रेल कैलेण्डर को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बेल प्रेस बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है। इसका उपयोग दृष्टिबाधितों के साथ-साथ आम लोग भी कर सकते…
