रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा नावेल कोरोना वायरस रोग (COVID-19) के संदर्भ में आम जन द्वारा ‘मास्क‘ उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किया गया है। इसके तहत आम जन द्वारा मास्क का उपयोग, आम जन मास्क उपयोग कब करें, एक मास्क का उपयोग कितनी अवधि तक प्रभावी रहेगा, मास्क के उपयोग की सही विधि एवं उपयोग किए गए मास्क का डिस्पोजल के संबंध में विस्तार से बताया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांत में कहा गया है कि – वर्तमान में…
महीना: मार्च 2020
मुख्यमंत्री ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने मिनीमाता को याद करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के कल्याण के लिए काम करने के साथ-साथ उन्होंने कई सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाई। श्री बघेल ने कहा कि मिनीमाता के सेवाभावी, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।
मुख्यमंत्री 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11 बजे रीवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 बजे सतना आकर कार द्वारा नकटीगांव के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल नकटीगांव में 11.50 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सतना जिले के नागौद तहसील के खैरवा गांव में और दोपहर 2 बजे ग्राम सिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।…
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के सदस्यों ने मुलाकात की। नगारची समाज के सदस्यों ने श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया तथा ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनकी मांगों पर विचार करने की बात कही। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी नगारची समाज के प्रदेश अध्यक्ष रूपेंद्र नगारची, संरक्षक रोशन नेताम, प्रांतीय महासचिव नवल सिंह एवं सदस्यगण उपस्थित थे।
हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम डढ़ारी में छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में 57 नवविवाहित दम्पत्तियों को सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरदिहा साहू समाज का सामूहिक आदर्श विवाह प्रशंसनीय है और अन्य समाज के लिए अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि वे खेतों में पैरा बिल्कुल न जलाएँ, बल्कि गौठान में पैरा दान करें। उन्होंने ग्रामीणों को…
मुख्यमंत्री ने डोंगरगढ़ में आधुनिक रोप-वे का किया लोकार्पण, मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के छिरपानी प्रांगण में नवनिर्मित मां बम्लेश्वरी उड़न खटोला (रोप-वे) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री अतिथियों के साथ रोप-वे से पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक डोंगरगढ़ भूनेश्वर शोभाराम, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
कोरोना से बचाव ही सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में रोप-वे के उद्घाटन के बाद कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में ही सुरक्षा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। अभी तक इसके लिए कोई दवाई नहीं निकली है। बचाव में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां हमने स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। आंगनबाड़ी को बंद रखने के लिए भी आदेश हो गया है। आज विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति…
कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे
रायपुर(बीएनएस)। केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। इस अवधि में हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे वजन त्यौहार और पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम स्थगित हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी…
फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा सदस्य पी.एल.पुनिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नोवल कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालयों को और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थाओं तथा समस्त प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसमें 10वीं तथा 12वीं बोर्ड…
