कोरोना के संक्रमण से बचने नागरिक घरों में रहें, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से की अपील

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों से घरों में रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिम्मेदार नागरिक ऐसा कोई काम ना करें जिससे संक्रमण की संभावना बढ़ जाए, वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करें। जैसे-जैसे थर्ड स्टेज नजदीक आ रही है, आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। अभी छत्तीसगढ़ में एक ही पॉजिटिव केस मिला है और वह भी कंट्रोल में है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों की जागरूकता से ही संभव हो सका है। थोड़े दिनों 31 मार्च तक…

कोरोना वाइरस से बचाने बिजली उपभोक्ताओं के हित में अहम फैसला, निम्नदाब उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग -बिलिंग पर 31 मार्च तक रोक

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वाइरस का फैलाव रोकने के लिये राज्य शासन द्वारा युद्धस्तर पर किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत सभी शहरों में 31 मार्च 2020 तक कफ्र्यू जारी रखने का निर्णय लिया गया है। इसे दृष्टिगत रखते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से मिले दिषा निर्देषानुसार छत्तीसगढ़ शासन के ऊर्जा विभाग ने प्रदेष के बिजली उपभोक्ताओं को कोरोना वाइरस से बचाने के लिये अहम फैसला किया। इसके मुताबिक प्रदेष के समस्त निम्नदाब बिजली उपभोक्ताओं की मीटर रीडिंग एवं बिलिंग को 31 मार्च तक रोकने का निर्णय लिया गया है,…

राज्यपाल ने सुकमा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात की और जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज रामकृष्ण केयर हास्पिटल रायपुर में सुकमा नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए जवानों से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा और हौसला अफजाई की। राज्यपाल ने कहा- मैं आप लोगों की बहादुरी को सेल्यूट करती हूं, जिस साहस से आपने नक्सलियों का सामना किया और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया, उसकी प्रशंसा के लिए कोई भी शब्द कम है। उन्होंने कहा कि आप जल्दी स्वस्थ हों, आप लोगों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नही होने दी जाएगी। उन्होंने घायल जवानों के बेहतर इलाज के…

केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है कि वो राज्य में लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराए। केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए है। सभी लोग लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करें।सुरक्षित रहना सबकी साझा ज़िम्मेदारी है। https://t.co/GjAr0iFzPN — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2020 एडवाइजरी में यह भी निर्देश दिये गए है कि जो लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये।

कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र उपाए घर पर रहना, केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से बचने का एक मात्र उपाए है कि लोग अपने घरों पर रहें। बहुत से लोग लाॅकडाउन को अभी भी गंभीरता से नही ले रहे है और अनवाश्यक रूप पर बिना किसी कार्य के सड़कों पर घूम रहे है। राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है साथ ही अधिकारियों को केन्द्र सरकार द्वारा इस संबंध में जारी एडवाइजरी का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश भी दिए गए है। राज्य सरकार ने लोगों से कहा है…

मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक मोहन मरकाम, केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार और पुलिस महानिदेशक डी. एम. अवस्थी ने आज सुकमा पुलिस लाईन में सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। "है नमन उनको कि जो यशकाय को अमरत्व देकर, इस जगत में शौर्य की जीवित कहानी हो गये हैं" नक्सली हिंसा में शहीद हुए वीर जवानों को सुकमा पुलिस लाईन पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की, शहीद जवानों के साथियों और परिजनों से मुलाकात की।…

यह निर्णय कठोर, लेकिन आपके और आपके परिवार की जीवन रक्षा के लिए आवश्यक, इस संकट की घड़ी में पूरी सरकार आपके साथ : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…

छत्तीसगढ़ सरकार ने हैण्ड सैनिटाईजर बनाने के लिए 2 डिस्टिलरी को दिया लाइसेंस

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम के उपायों के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने अल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाईजर (हैण्ड रब साॅल्यूशन) के औद्योगिक निर्माण के लिए दो डिस्टिलरी को लाइसेंस दिया है। राज्य शासन के खाद्य और औषधि नियंत्रक प्रशासन द्वारा मुंगेली जिले के मेसर्स भाटिया वाइन मर्चेन्ट्स (पी) लिमिटेड धूमा (सरगांव) और दुर्ग जिले के मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टलरीस लिमिटेड खापरी (कुम्हारी) को यह लाइसेंस एक साल के लिए प्रदान किया गया है। इससे अब राज्य में हैण्ड सैनिटाईजर की सुचारू आपूर्ति में मदद होगी। गौरतलब है कि कोराना वायरस (कोविड-19)…

‘जनता कर्फ्यू’ में भागीदारी के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जनता का जताया आभार, कहा- छत्तीसगढ़ के नगरीय क्षेत्र 31 मार्च तक रहेंगे लाॅकडाउन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया और कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू के शतप्रतिशत पालन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय भाईयों और बहनों, जय जौहार। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। छत्तीसगढ़ की जनता ने कल और आज स्वैच्छिक कर्फ्यू का शतप्रतिशत पालन किया है। बड़े शहरों ही नहीं अपितु छोटे-छोटे गांवों में भी लोगों ने अपने आप को अपने घरों तक सीमित रख कर अभूतपूर्व सामाजिक और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व का पालन…

पिछले 14 दिनों में विदेश प्रवास से लौटे सभी लोगों से होम-क्वारंटाइन में रहने की अपील

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 14 दिनों में विदेश प्रवास से लौटे सभी लोगों से होम-क्वारंटाइन में रहने की अपील की है। विभाग ने ऐसे सभी लोगों को हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर अपने बारे में सभी जानकारियां दर्ज कराने कहा है। होम-क्वारंटाइन में नहीं रहने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188, 269 व 270 के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। वैधानिक कार्रवाई के साथ ही उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रखा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटने वाले…