नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य में स्कूलों की समस्त परीक्षाएं स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में कक्षा पहली से 12वीं तक की समस्त परीक्षाएं जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल और छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की समस्त परीक्षाएं शामिल है को तत्काल प्रभाव से स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

राज्य सरकार की पहल : गांव-गांव में नलजल योजना, छह नल जल योजना के लिए 2.34 करोड़ स्वीकृत

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार की पहल पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा गांव-गांव में नलजल योजना शुरू कर रही है। इसके तहत दुर्ग जिले के धमधा और दुर्ग विकासखंड के 6 गांव में नल जल योजना के लिए 2 करोड़ 34 लाख 38 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार द्वारा नलजल योजना के लिए दो हजार की आबादी के बंधन को समाप्त करने से छोटे-छोटे गांवों में भी नलजल योजना शुरू की जा रही है। विभागीय अधिकारियों से…

राशन दुकानें, मेडिकल और जनरल स्टोर नियमित रूप से खुलेंगे, लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री लेने में नहीं होगी परेशानी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचने के लिए शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल आदि को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। राशन दुकान, किराना दुकान, मेडिकल स्टोर और जनरल शॉप सुचारू रूप से नियमित खुलेंगे, ताकि लोगों को दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके। लोगों से अपील है कि वो किसी किस्म की अफवाहों पर भरोसा ना करें और दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ करने से बचें।

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी क्लब, ब्यूटी पार्लर, स्पॉ-मसाज सेंटर तत्काल बंद करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अतिरिक्त यह निर्णय लिया गया है कि, नगरीय क्षेत्रों में स्थित समस्त क्लबों जिनमें विभिन्न शहरी कालोनियों में संचालित किए जाने वाले स्थानीय क्लब भी सम्मिलित हैं, के साथ-साथ ब्यूटी पार्लरों, स्पॉ-मसाज सेंटरों को आगामी आदेश तक तत्काल बंद कराया जाए। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, नगर पालिक निगम के आयुक्तों और नगर पालिका तथा नगर पंचायत के मुख्य…

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नगरीय क्षेत्रों के सभी मॉल, चौपाटी और फास्ट फूड वाले अस्थायी ठेले तत्काल बंद करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राज्य शासन द्वारा पूर्व में जारी आदेशों के अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि नगरीय क्षेत्रों में स्थित सभी मॉल, चौपाटी, बाजार एवं अन्य स्थलों जहां चाट-पकौड़ी, फास्ट फूड तथा अन्य खाद्य वस्तु के विक्रय के लिए अस्थायी ठेले आदि लगाये जाते हैं, उन्हें आगामी आदेश तक बंद रखा जाए। नगरीय क्षेत्रों में स्थित छात्रावासों और छात्रों को किराये पर उपलब्ध कराए जाने वाले पी.जी. को भी खाली कराया जाए अथवा उनमें निवास करने वाले…

अंतर्राज्यीय बस परिवहन सेवा तत्काल प्रभाव से स्थगित

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण का प्रभाव छत्तीसगढ़ राज्य के कई सीमावर्ती राज्य में प्रकाश में आया है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में अन्य राज्यों से आने तथा जाने वाली बसों के परिवहन को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाली समस्त यात्री वाहनों का संचालन भी आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। परिवहन आयुक्त सह अध्यक्ष राज्य परिवहन प्राधिकार छत्तीसगढ़ द्वारा सभी क्षेत्रीय और जिला परिवहन अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका पालन कर सुनिश्चित करने…

आवासीय गृहों में दिव्यांगजन और बुजुर्गाें को कोरोना संक्रमण से बचाने दिशा-निर्देश जारी

रायपुर(बीएनएस)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य में पंजीकृत दिव्यांगजनों की आवासीय संस्थाओं, वृद्धाश्रम, दिवा देखभाल केन्द्र, हाफ वे होम, प्रशामक देखरेख गृह में निवासरत आवासीय हितग्राहियों में संक्रमण रोकने तथा संक्रमण की अवस्था में नियंत्रण के लिए शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। समाज कल्याण विभाग द्वारा मंत्रालय से सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभागीय जिला अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि संस्था में पृथक से आइसोलेशन वार्ड स्थापित करें। हितग्राहियों में लक्षण पाए जाने पर उन्हें पृथक से इस वार्ड…

पर्यटन स्थलों में सामाजिक और सामूहिक आयोजनों पर रोक, विदेशी नागरिकों की जानकारी प्राप्त कर उनके स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों में सामाजिक और सामूहिक आयोजनों की अनुमति प्रदान नही करने के निर्देश जिला कलेक्टरों को दिए गए हैं। इस संबंध में पर्यटन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से परिपत्र जारी कर दिया गया है। कलेक्टरों से कहा गया है कि सामान्तः पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़-भाड़ से संक्रमण फैलने का खतरा हो सकता है, इसलिए पर्यटन स्थलों में किसी भी प्रकार के सामाजिक-सामूहिक आयोजनों को यथासंभव अनुमति नही दी जाए। पर्यटन स्थलों में कोई…

कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में आज प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा -प्रिय भाइयों और बहनों, जय जोहार, जैसा की आप जानते ही हैं कि पूरा विश्व इस समय कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा हैं। छत्तीसगढ़ में भी आज कोरोना वायरस का एक केस पाजीटिव पाया गया हैं। जिसका समुचित उपचार एम्स रायपुर में चल रहा हैं। पीड़ित के परिवार के सभी सदस्यों और उनके सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनको भी…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे प्रदेश की जनता को करेंगे संबोधित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। #BigBreaking – माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपरान्ह 3 बजे कोरोना वायरस (कोविड-19) के संबंध में प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। संबोधन का प्रसारण सभी क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों, अकाशवाणी केंद्रों, एफ एम रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपरान्ह 3 बजे किया जाएगा। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 19, 2020 मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रसारण सभी क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों, अकाशवाणी केंद्रों, एफ एम रेडियो और सोशल मीडिया प्लेटफार्म…