शिक्षक दिवस पर विशेष लेख : शिक्षकगणों का सम्मान हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी

रायपुर। हमारे जीवन को सँवारने में शिक्षक बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। शिक्षक दिवस, जो हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है, हम सभी के लिये उन्हें धन्यवाद देने का महत्वपूर्ण अवसर है। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। जब वे भारत के राष्ट्रपति थे तब कुछ पूर्व छात्रों और मित्रों ने उनसे अपना जन्मदिन मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विनम्रतापूर्वक कहा कि यह बेहतर होगा कि आप इस दिन को शिक्षक दिवस के…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, नक्सल उन्मूलन में केंद्र सरकार से मांगा सहयोग

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल उन्मूलन की कार्ययोजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए केंद्र से सहयोग मांगा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखते हुए पूर्व में आबंटित 7 सीआरपीएफ बटालियनों को राज्य को अतिशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने बस्तर के युवाओं के लिए विशेष भर्ती रैली एवं एक अतिरिक्त बस्तर बटालियन के गठन का भी आग्रह किया है। पत्र में श्री बघेल ने लिखा है कि वर्ष 2018 में गृह मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़…

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के लिए रायपुर बिलासपुर , रायगढ़ दुर्ग में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्हें इलाज मुहैया कराने रायपुर और दुर्ग जिले में कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर्स में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रायपुर जिले में लगभग दस हजार और दुर्ग, बिलासपुर और रायगढ़ जिले में दो हजार बिस्तर बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एक एप्प भी बनाने के निर्देश दिये है। इस एप्प में हॉस्पिटल में भरे और खाली बिस्तरों की जानकारी हो। इससे कोरोना मरीजों को…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आर्थिक नीतियों से पूरा देश हो रहा लाभान्वित

रायपुर। विगत वर्ष तथा इस वर्ष सामान्य आर्थिक मंदी तथा कोविड-19 के कारण पूरे देश में आर्थिक गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ा है, किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में आर्थिक गतिविधियों को बल मिला है एवं इन गतिविधियों से पूरे देश को लाभ पहुंच रहा है। केन्द्र सरकार ने विगत दिवस अगस्त 2020 में केन्द्र तथा विभिन्न राज्यों के जी.एस.टी. एवं सुसंगत करों के संग्रहण के आंकडे़ जारी किये हैं। इन करों में सीजीएसटी, एसजीएसटी, आईजीएसटी और सीईएसएस मुख्य घटक हैं। माह अगस्त 2020 के उपरोक्त राजस्व…

कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन संबंधी विशेष व्यवस्था

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं मूल्यांकन संबंधी विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था से प्रत्येक विद्यार्थी की पढ़ाई का मूल्यांकन हो सकेगा और कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह व्यवस्था सितम्बर से लागू की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त शालाओं के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 15 जून प्रारंभ होता है, परन्तु केन्द्र सरकार के आदेशानुसार 30 सितम्बर तक…

राज्य शासन की प्राथमिकता के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

रायपुर। मुख्य सचिव आर. पी. मंडल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य में धान उत्पादन का आंकलन करने के लिए किए जा रहे गिरदावरी कार्य, इस माह आयोजित हो रहे जेईई, नीट प्रवेश परीक्षा, आई. टी. प्रवेश परीक्षाओं के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परिवहन व्यवस्था, हाल में हुए अति वृष्टि प्रभावितों को मुआवजा वितरण, राहत शिविरों में जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं को एप के माध्यम से भुगतान किए जाने के सम्बन्ध में बताया। श्री मण्डल ने आज…

मुख्यमंत्री ने पोषण माह में सक्रिय सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों को लिखा पत्र

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सितम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पोषण माह में सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों, विधायकों, महापौर, नगरीय निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों से अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करने का आह्वान किया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में किए गए सक्रिय सहयोग की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बच्चों में व्याप्त कुपोषण और एनीमिया को समाप्त करने के लिए विधायकगणों का…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे राष्ट्र के लिए अपूरनीय क्षति बताया और इस दुख की घड़ी में परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अपने शोक सन्देश में कहा है कि प्रणब मुखर्जी ने अपने लंबे राजनैतिक जीवन में देश की उन्नति और समाज के हर वर्ग के हित के लिए कार्य करते हुए अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है, इस कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता,…

संसद-विधानसभा संविधान की रक्षा के लिये जरूरी, भावनाओं से बचेगा संविधान-सांसद सोनिया गांधी

रायपुर। सांसद सोनिया गांधी एवं सांसद राहुल गांधी और मोतीलाल वोरा की वर्चुअल उपस्थिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नये भवन के निर्माण के लिए बटन दबाकर शिलापट का अनावरण किया। नवा रायपुर के सेक्टर 19 में लगभग 270 करोड रुपए की लागत से यह भवन महानदी और इंद्रावती भवन के पीछे 51 एकड़ में बनेगा। मुख्य भवन का निर्माण 52 हजार 497 वर्ग मीटर में किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा…

विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का शासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत शासकीय संकल्प सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने यह शासकीय संकल्प प्रस्तुत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा मिल चुका है। लेकिन छत्तीसगढ़ी भाषा अभी तक संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल नहीं हो पायी है। छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास और मान्यता के लिए छत्तीसगढ़ी भाषा का संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल होना आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि उन्होंने इस…