रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रंगपंचमी के पावन अवसर पर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के छिरपानी प्रांगण में नवनिर्मित मां बम्लेश्वरी उड़न खटोला (रोप-वे) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री अतिथियों के साथ रोप-वे से पहाड़ी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक डोंगरगढ़ भूनेश्वर शोभाराम, विधायक संगीता सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु…
साल: 2020
कोरोना से बचाव ही सुरक्षा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज डोंगरगढ़ में रोप-वे के उद्घाटन के बाद कहा कि कोरोना वायरस से बचाव में ही सुरक्षा है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप है। बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हैं। अभी तक इसके लिए कोई दवाई नहीं निकली है। बचाव में ही सुरक्षा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जहां हमने स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है। आंगनबाड़ी को बंद रखने के लिए भी आदेश हो गया है। आज विधानसभा में आयोजित कार्यमंत्रणा समिति…
कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे
रायपुर(बीएनएस)। केन्द्र सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी के तारतम्य में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे। इस अवधि में हितग्राहियों को प्रावधान अनुसार रेडी-टू-ईट का वितरण यथावत जारी रहेगा। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र 31 मार्च तक बंद रहेंगे वजन त्यौहार और पोषण पखवाड़ा के कार्यक्रम स्थगित हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट वितरण जारी…
फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा में फूलोदेवी नेताम और के.टी.एस. तुलसी ने राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव, वनमंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, राज्यसभा सदस्य पी.एल.पुनिया, विधायक मोहन मरकाम, सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
नोवल कोरोना वायरस: छत्तीसगढ़ में समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालय 31 मार्च तक रहेंगे बंद
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय तथा नीजि विद्यालयों को और स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त शिक्षण संस्थाओं तथा समस्त प्रशिक्षण संस्थानों को 31 मार्च 2020 तक तत्काल प्रभाव से बंद रखने का निर्देश दिया गया है। इस आशय का आदेश आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, संचालक लोक शिक्षण, कलेक्टर, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी कर दिया गया है। इसमें 10वीं तथा 12वीं बोर्ड…
दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना के संबंध में ली आपात बैठक, केंद्र सरकार की एडवाइजरी के अनुरूप कार्रवाई करने के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम दिल्ली से लौटते ही अपने निवास कार्यालय में आपात बैठक लेकर प्रदेश में कोराना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कोराना वायरस से बचाव के लिए किए गए इंतजामों की नियमित समीक्षा और निगरानी करने के निर्देश दिए है। भारत सरकार द्वारा कोराना वायरस को लेकर जारी की गई एडवाइजरी के तारतम्य में बैठक में प्रदेश में परीक्षाओं को छोड़कर सभी स्कूल और काॅलेजों को आगामी 31 मार्च…
लोकवाणी में इस बार ‘पानी की परवाह’ विषय पर होगी बात, आगामी कड़ी का प्रसारण 12 अप्रैल को
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘पानी की परवाह’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नम्बर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकार्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 9वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 12 अप्रैल को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55…
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सायकिलिंग प्रतिस्पर्धा विजेता पुरस्कृत
रायपुर(बीएनएस)। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय सूरजपुर में आयोजित सायकिलिंग अभियान एवं प्रतिस्पर्धा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन सूरजपुर जिले को देश विदेश में पहचान दिलाने के लिए किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केनापारा में लगाई गई म्युजिकल लाईफ शो रहा, जिसका उद्घाटन डॉ. प्रेमसाय सिंह ने किया। कार्यक्रम में फ्रांस से आए विशेष अतिथियों को समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागी राष्ट्रपति भवन पण्डोनगर,…
प्राकृतिक रंगों के साथ होली मनाने के लिए गुलाल तैयार, जय मां गायत्री स्वसहायता समूह भेण्ड्री द्वारा निर्मित आर्गेनिक गुलाल
रायपुर(बीएनएस)। रंगों का त्यौहार होली में इस बार प्राकृतिक रंगों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के जय मां गायत्री स्व सहायता समूह भेण्ड्री (मल्टीयूटिलिटी सेन्टर) द्वारा आर्गेनिक गुलाल का निर्माण किया गया है। इसके विक्रय केन्द्र बिहान बाजार जिला पंचायत परिसर धमतरी के साथ ही बिहान बाजार केन्द्र जनपद पंचायत मगरलोड, धमतरी तथा नगरी में रखा गया है। इन जगहों पर इस आर्गेनिक गुलाल की बिक्री हो रही है। समूह की अध्यक्ष समिति साहू ने बताया कि इस गुलाल को बनाने के…
राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं
रायपुर। रंगों के पर्व होली के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली का यह त्यौहार, संस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने तथा समाज में भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
