रायपुर(बीएनएस)। खेती किसानी के काम-काज को सरल और तेजी से पूरा करने के लिए अनेक औजारों और अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का कृषि मेला में प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में बोवाई से लेकर फसल की कटाई से संबंधित उपकरणों रोटावेटर, मलचर, राईस डी-हस्कींग मशीन, मिनी राईस मिल, मक्का छिलाई यंत्र, गन्ना कटाई यंत्र, ढेस निकालने की मशीन सहित अनेक उपकरण प्रदर्शित किए गए है। मेले में स्वचलित यंत्रों के अलावा हाथों से चलाए जाने वाले अनेक यंत्र और औजार भी रखे गए है। छत्तीसगढ़ के दूर दराज से आने…
साल: 2020
देखते ही पसन्द आया मक्का छीलने का मशीन, खरीदने के लिए कराया बुक
रायपुर(बीएनएस)। कोण्डागांव के बिहारी लाल नाइक, संवल राम और योगेश्वर यादव सहित कई किसान रायपुर में राष्ट्रीय कृषि मेला घूमने आए थे, लेकिन यहाँ आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी ने उनकी एक बड़ी मुश्किल दूर कर दी। दरअसल ये सभी अपने जिला में वर्षों से मक्के की खेती करते है। बड़ी मात्रा में मक्का की फसल लेने के बाद उसके दाने निकालने के लिए इन किसानों को अपना बहुत ज्यादा समय देना तो पड़ता ही है, साथ में परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ता है। मेले में कॉर्न सिलर (मक्का छिलने)…
मुख्यमंत्री श्री बघेल का माधवराव सप्रे संस्थान द्वारा अभिनंदन, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर और श्री महावर को किया सम्मानित
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में माधवराव सप्रेे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल के संस्थापक-संयोजक विजय दत्त श्रीधर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ की धरती पर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को दिए जा रहे मूर्त रूप के लिए उनका शॉल और श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि पत्रकारिता के आदर्श मूल्यों की स्थापना करने और आजादी की अलख जगाने वाले समाचार तथा…
मुख्यमंत्री ने किया ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ पुस्तिका का विमोचन
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोविन्द पटेल की पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ का विमोचन किया। इस किताब में सौ अलग-अलग प्रकार की भाजियों का संकलन किया गया है। जिसमें उनके औषधीय गुण तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया तथा विधायक मोहन मरकाम और विधायक विकास उपाध्याय…
जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग, किसानों की आमदनी में हुआ इजाफा
रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि में मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से आकर किसान खेती किसानी की आधुनिक और उन्नत तकनीकों सीख रहे हैं। जैविक खेती की ओर भी किसानों का रूझान अब बढ़ने लगा है। किसान जैविक खाद के साथ साथ जैविक उत्पादों की जानकारी भी राष्ट्रीय मेले से ले रहे हैं। कबीरधाम जिले से अपने साथियों के साथ आए किसान धनराज बंजारे ने बताया कि वह कृषि मेले में खेती के आधुनिक तकनीक और उससे संबंधित जानकारी लेने आए हैं। यहां आकर उन्हेें उन्नत…
राष्ट्रीय कृषि मेला : बाड़ी विकास की ओर बढ़ा लोगों का रूझान
रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के फल सब्जी मंडी बाराडेरा प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला में छत्तीसगढ़ सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा व बाड़ी में से एक बाड़ी योजना का यहां पर जीवंत प्रर्दशन मुख्य आकर्षण का क्रेंद्र बना हुआ है। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत कृषि की लागत को कम करने के साथ ही बाड़ी के माध्यम से किसान अधिक सब्जी पैदा कर आर्थिक रूप से मजबूत करने केे तरीकों को दिखलाए और सीखलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की चार चिन्हारी…
हर्बल गुलाल में रंगा राष्ट्रीय कृषि मेला, समूह की महिलाओं ने गेंदा फूल, लाल भाजी, हल्दी से तैयार किया रंग-बिरंगा हर्बल गुलाल
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेले में लाल, हरा, नारंगी रंगों में रंगा हर्बल गुलाल लोगों को खूब भा रहा है। इस हर्बल गुलाल को तैयार किया है छत्तीसगढ़ के तिल्दा की भूमि स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने। समूह की सदस्य मीरा कन्नौजे ने बताया कि होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए उन्होंने हर्बल गुलाल बनाने की शुरूआत की है। हर्बल गुलाल में हरे रंग के लिए पालक, गेंदा पौधे की पत्तीयां, पीले रंग के लिए गेंदा फूल, हल्दी और बेसन और नारंगी रंग के लिए लाल भाजी और चुकंदर…
राष्ट्रीय कृषि मेला का समापन समारोह 25 फरवरी को, राज्यपाल होंगी मुख्य अतिथि, अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष करेंगे
रायपुर(बीएनएस)। रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला का समापन 25 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे गरिमामय समारोह में होगा। राज्यपाल अनुसुईया उइके समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। फल-सब्जी उपज मण्डी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, खाद्य मंत्री…
भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन
रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार पी. दयानंद प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) को संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ किया गया है। इसी तरह जितेन्द्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा संचालक राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) का…
मंत्री श्री भगत शामिल हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती समारोह में
रायपुर(बीएनएस)। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत स्थानीय आउटडोर स्टेडियम में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वीर शिवाजी महाराज एक महान राजा एवं रणनीतिकार ही नहीं बल्कि एक विचार धारा थे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत से लोगों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन गाथा से प्रेरणा लेकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना तन,मन,धन न्यौछावर कर दिया था। वीर शिवाजी महाराज ने देश के लिए संघर्ष किया। उन्होंने फारसी के स्थान पर मराठी और संस्कृत को राजकाज की भाषा…
