भिलाई नगर ने देश को सामाजिक-समरसता, भाईचारा और समाजिक सदभाव का संदेश दिया है: मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर निगम के साथ ही रिसाली निगम के लिए बड़ी सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय क्षेत्र की बड़ी आबादी को ध्यान में रखते हुए घर-घर शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए खुर्सीपार में आयोजित कार्यक्रम में अमृत मिशन योजना अंतर्गत फेस-वन का शुभारंभ किया। इसका शुभारंभ हो जाने से इन दोनो निकायों के लगभग सवा लाख परिवारों कोे भरपूर शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा। इस बहुप्रतीक्षित योजना को आगामी 2050 तक नगरीय जनसंख्या एवं शहरी विस्तारीकरण को ध्यान में रखते हुए लागू…

मुख्यमंत्री ने जामुल में जल आवर्धन योजना का शुभारंभ किया, अहिवारा को तहसील बनाने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जामुल में जलप्रदाय आवर्धन योजना का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र वासियों को बधाई दी। 23 करोड़ 46 लाख 30 हजार की लागत से बनी इस योजना से क्षेत्र के 60 हजार ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को लंबे समय से इसकी प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि मै उम्मीद करता हूं कि क्षेत्र की माताएं एवं बहनें आज इस जलप्रदाय योजना की शुरूआत से काफी खुश होंगी, क्योंकि पानी से महिलाओं का सीधा जुड़ाव होता है। अब हर…

मुख्यमंत्री 13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहंुचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री…

रिसाली में नागरिक सुविधाओं की वृद्धि के लिए होंगे हर संभव कार्य : मुख्यमंत्री

रायपुर। दुर्ग के रिसाली के निवासियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रिसाली निगम के नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रिसाली निगम में 12 करोड़ 74 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 59 लाख रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मौके पर उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना एवं मुख्यमंत्री आबादी पट्टा योजना के हितग्राहियों को भूमिस्वामी अधिकार भी सौंपे। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री और वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, गृहमंत्री ताम्रध्वज…

मुख्यमंत्री 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को दुर्ग-भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भिलाई के शहीद पार्क में सरदार भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है, साथ ही छत्तीसगढ़ बनने के बाद से देश भर में शहीद 1270 जवानों के नाम भी श्रद्धांजलि स्वरूप अंकित यहां किये गये हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को मूर्ति के अनावरण के साथ पार्क का लोकार्पण करेंगे। श्री बघेल स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी युवा दिवस पर भिलाई के सेक्टर-1 और सेक्टर- 5…

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने दुनिया को संपूर्ण मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी अपनी सारी चेतना और शक्ति को मानव के उत्थान में ही लगाने पर विश्वास करते थे और इसी की सीख देते थे। छत्तीसगढ़ सरकार भी स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्गदर्शी सिद्धांतों…

देश के निवेशकों के लिए अनुकूल राज्यों की सूची में छत्तीसगढ़ टॉप 10 में शामिल

रायपुर। वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। प्रोजेक्ट टुडे की ताजा जारी रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्तूबर से दिसम्बर 2020 के बीच छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के लिए 10228 करोड़ के निजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश…

मुख्यमंत्री ने बीजापुर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन, हितग्राहियों को सामग्री का किया वितरण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान वहां के मिनी स्टेडियम स्थित आमसभा स्थल में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना के तहत जारपल्ली के जय माँ दारोली स्व-सहायता समूह और कोतापाल के स्व-सहायता समूह को अनुदान सहायता पर ट्रैक्टर सहित अन्य कृषि उपकरण प्रदान किए। दोनों स्व-सहायता समूहों को 10-10 लाख रुपए के कृषि उपकरण मात्र दो-दो लाख रुपए के…

बीजापुर में स्कूली बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर प्रभावित हुए मुख्यमंत्री, स्कूली बच्चों के साथ ली सेल्फी

रायपुर। बीजापुर जैसे सुदूर वनांचल में छोटे-छोटे बच्चों के मुंह से फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम पहुंचे थे। लोकार्पण के समय स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करके मुख्यमंत्री को विस्मित कर दिया। मुख्यमंत्री ने यहां बच्चों के साथ सेल्फी ली और जनप्रतिनिधियों के साथ कैरम खेल का आनंद भी लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय बीजापुर में स्वामी आत्मानंद में शासकीय इंग्लिश स्कूल का विधिवत…

घोटुल निर्माण: आदिवासी संस्कृति परम्परा को पुनर्जीवित करने के लिए आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नारायणपुर प्रवास के दौरान बस्तर की प्राचीन संस्कृति एवं परम्परा को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से घोटुल निर्माण और देवगुड़ियों के विकास की घोषणा का आदिवासी समाज ने स्वागत किया है और इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि घोटुल के निर्माण से आदिवासियों की संस्कृति एवं प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवन प्राप्त होगा। घोटुल, आदिवासी समाज की सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ…