मुख्यमंत्री ने सुकमा में केन्द्रीय लाईब्रेरी ‘सृजन’ का किया लोकार्पण, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगी इससे मदद

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय सुकमा में 60 लाख 41 हजार रूपए की लागत से निर्मित जिला केन्द्रीय लाईब्रेरी ‘‘सृजन‘‘ का लोकार्पण किया। यह लाईब्रेरी स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर में स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल लाईब्रेरी के अवलोकन के पश्चात वहां के विजिटर बुक में लाईब्रेरी और वहां की बेहतर व्यवस्था के संदर्भ में सराहना करते हुए अपने विचार लिखे। मुख्यमंत्री ने ग्रन्थालय में उपस्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से बातचीत की। उनसे पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों की…

आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव उपाय कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज यहां सुकमा जिला मुख्यालय में एक करोड़ 99 लाख की लागत से बने सर्व आदिवासी समाज के समाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने भवन परिसर में पांच लाख रुपए की लागत से बूढ़ा…

सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ सुकमा का सपना साकार होगा : मुख्यमंत्री

रायपुर। सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ सुकमा के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कई घोषणाएं की। सुकमा हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ की तरह नवा सुकमा बनाना है। उन्होंने कहा कि नवा सुकमा का सपना बच्चों को बेहतर शिक्षा, युवाओं को रोजगार, खेतों को सिंचाई के लिए पानी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर पूरा होगा। छत्तीसगढ़ सरकार इस दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने सुखद, समृद्ध, सुंदर और स्वस्थ नवा सुकमा के सपने को साकार करने…