रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में महान समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर भी उपस्थित थे। स्वामी आत्मानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। pic.twitter.com/l4wWeL4tIY — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 27, 2021 मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वामी आत्मानंद को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श और जीवन मूल्य हमें सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित…
महीना: अगस्त 2021
राम वन गमन मार्ग में सरगुजा वन मंडल अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में पौधों का रोपण
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा राम वन गमन मार्ग में चालू वर्ष के दौरान सरगुजा वन मंडल के अंतर्गत 5 किलोमीटर से अधिक लंबाई में एक हजार 300 पौधों का रोपण किया जा रहा है। इनमें जजगा से मंगरैलगढ़ तथा मंगरैलगढ़ से माहारानीपुर तक 5 किलोमीटर की लंबाई में एक हजार 250 पौधों और उदयपुर से देवगढ़ मार्ग में 220 मीटर की लंबाई में पौधों का रोपण प्रगति पर है। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वर्ष 2020 के दौरान राम वन गमन मार्ग के 571 किलोमीटर लंबाई…
स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और शिक्षाविद् स्वामी आत्मानंद की पुण्यतिथि 27 अगस्त पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ में मानव सेवा एवं शिक्षा संस्कार की अलख जगाई। पीड़ित मानवता की सेवा को उन्होंने सबसे बड़ा धर्म बताया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि रही है। स्वामी आत्मानंद ने शहरी और आदिवासी क्षेत्र में बच्चों में संस्कार, युवकों में सेवा भाव और बुजुर्गों में आत्मिक संतोष का संचार किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का भी उन पर भी गहरा असर हुआ और उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों…
मुख्यमंत्री को सामरी विधायक ने पहाड़ी कोरवा आदिवासियों द्वारा जन्मदिन के उपहार स्वरूप भेजा गया तीर-धनुष भेंट किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास स्थान में संसदीय सचिव एवं सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि कुसमी विकासखंड के सुदूर और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पंचायत सबाग स्थित सुरलुंगडीह अखइनकोना के पहाड़ी कोरवाओं द्वारा 23 अगस्त को बड़े ही उत्साह के साथ अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने बताया कि आजादी के 74 वर्ष बाद पहली बार इस गांव में पहाड़ी कोरवा आदिवासियों के साथ केक काटकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके…
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती पर उन्हें किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की जयंती 26 अगस्त पर उन्हें नमन किया है। मदर टेरेसा के अमूल्य योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा है कि मदर टेरेसा ने आजीवन दीन-दुखियों की अथक सेवा की। वह अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं और पूरी दुनिया को मानवता और शांति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने मानवता की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके स्नेह और समर्पण के कारण लोगों ने उन्हें मदर का दर्जा दिया। सेवा के…
धोबी समाज ने स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव, गिरीश देवांगन ने काटा छत्तीसगढ़िहा केक
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज ने राज्य सरकार द्वारा रजककार बोर्ड बनाए जाने के खुशी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर छत्तीसगढ़िहा केक अंगाकर रोटी कटवाया। समाज जनों को संबोधित करते हुए श्री देवांगन ने कहा- धोबी समाज की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर से बनने लगी है और राष्ट्रीय स्तर से संगठन बन चुका है, यह बहुत बड़ी बात है रजककार बोर्ड का गठन धोबी…
लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर होगी बात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में इच्छुक व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 वीं कड़ी का प्रसारण 12 सितंबर 2021 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार…
मुख्यमंत्री ने कटघोरा के पास सड़क हादसे में मरवाही विधायक के बेटे प्रवीण ध्रुव सहित तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल रात कोरबा जिले के कटघोरा के समीप हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मृतकों में शामिल प्रवीण धु्रव मरवाही विधायक डॉ. के. के. ध्रुव के सुपुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। श्री बघेल ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
आदिवासी बाहुल्य छोटे से गांव के मोहेंद्र का एमबीबीएस बनने का सपना हुआ साकार, राज्य सरकार ने निर्बाध पढ़ाई के लिए दिया लैपटॉप
रायपुर। गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड छुरा के एक छोटे से गांव संबलपुर में रहने वाले होनहार आदिवासी युवक मोहेंद्र दीवान का एमबीबीएस बनने का सपना पूरा होने जा रहा है। संबलपुर के मोहेंद्र कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत अपना ही नहीं परिवार और गांव का भी सपना पूरा करने में जुटा है। मोहेन्द्र को खड़मा के हाई स्कूल में कक्षा दसवीं की परीक्षा 82 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के बाद प्रयास विद्यालय में प्रवेश मिला। जगदलपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय में दो साल रहकर जीव…
दुर्गम इलाकों में गंभीर मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाकर बचायी गई सैकड़ों जिन्दगानियां
रायपुर। घने वन और दुर्गम रास्ते के बीच भी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं अब पहुंचने लगी है। जच्चे बच्चे की देखभाल की बात हो या अन्य किसी बीमारी के कारण आपात स्थिति की बात हो, अब दंतेवाड़ा जिले में किसी मरीज को अस्पताल पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सुगम स्वास्थ्य योजना में दुर्गम इलाकों में रहने वालों सैकड़ों मरीजों को निजी वाहन सुविधा उपलब्ध कराकर अस्पताल पहुंचाया गया है, इससे इन लोगों को नया जीवन मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार वनांचल क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर…
