मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिप्स के स्टॉल का भ्रमण किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव- 2021 में आज शाम साइंस कॉलेज मैदान में चिप्स स्टॉल का भी भ्रमण किया। चिप्स के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजितेश पांडेय ने चिप्स द्वारा स्टॉल में प्रदर्शित विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री को जानकारी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि चिप्स द्वारा स्टाल में गोधन न्याय योजना की वेबसाइट और मोबाइल एप, क्वांटिफाइबल आयोग हेतु वेबसाइट और मोबाइल एप, भौगोलिक सूचना प्रणाली, 36Inc इनोवेशन सेंटर, विद्यार्थी जीवन चक्र प्रणाली, भरतनेट आदि योजनाओं की पोस्टर और ब्रोशर आदि…

राष्ट्रीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव : जन-जातियों के प्रकृति प्रेम को करमा नृत्य ने किया जीवंत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आदिम सभ्यता-संस्कृति-परंपराओं को जानने का अवसर देने के साथ प्रकृति के अनुपम उपहारों हवा, जल, जंगल, जमीन के साथ पर्यावरण संरक्षण महत्व को भी जन-जन तक पहुंचा रहा है। प्रकृति के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में दूसरे दिन पारंपरिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई, कृषि एवं अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार के कलाकारों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। बिहार राज्य से आए लोक नृर्तक दल…

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग राज्य सेवा परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2020 की राज्य सेवा परीक्षा में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वर्ष 2020 की राज्य सेवा परीक्षा में सफल हुए समस्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। आशा है कि लोक सेवा आयोग से चयनित सभी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के सपने को साकार करेंगे। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 29, 2021 उन्होंने उम्मीद जताई है कि लोक…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 : मुख्यमंत्री श्री बघेल का दिखा एक और अंदाज

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक और नया अंदाज देखने को मिला। यहां कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले महोत्सव स्थल पर मौजूद युवाओं के बीच पहुंचे और उनसे बाच-चीत की। उन्होंने कहा कि युवा देश के भावी कर्णधार है। उनमें असीम ऊर्जा सन्निहित है। वे इसका उपयोग कर देश तथा समाज के नव निर्माण में महती भागीदारी निभाएं। ये सभी युवा छत्तीसगढ़ यूथ आर्टिस्ट ऐसोसिएशन से थे, जो प्रदेश में संस्कृति से जुड़े ऐसे…

मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी और ग्रुप फोटो खिंचवाने लगी रही होड़

रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान पर आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव समारोह के दूसरे दिन भी जनजातीय लोक-नृत्यों, वाद्यों एवं परिधानों ने इंद्रधनुषी छटा बिखेरी। इसके साथ ही आयोजन स्थल की साज-सज्जा ने भी दर्शकों को खूब लुभाया। इस दौरान लोगों ने विभिन्न लोकेशन पर जमकर सेल्फी ली और ग्रुफ फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीब पाकर उन्होंने उनके साथ भी सेल्फी ली और फोटो खिंचवाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भी आयोजन स्थल पर कलाकारों और आम लोगों के बीच लंबा समय बिताया। उन्होंने…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव-2021: आधुनिक समाज को प्रकृति प्रेम आदिवासियों से सीखने की जरूरत : राज्यपाल अनुसुईया उइके

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश-दुनिया में आदिवासियों की संस्कृति बहुत समृद्ध है। आदिवासी, समृद्ध संस्कृति के वाहक होने के साथ ही प्रकृति के पूजक भी हैं। उनकी जीवनशैली और प्रकृति के बीच एक गहरा सामंजस्य है। आदिवासी न्यूनतम आवश्यकताओं पर जीने वाले होते हैं, यह वास्तव में उनकी जीवनशैली का मूलमंत्र है। वे प्रकृति से उतना ही लेते हैं, जितनी उन्हें आवश्यकता होती है, क्योंकि वे धरती को अपनी माता मानते हैं। आधुनिक समाज को कई मायनों में उनसे बहुत कुछ सीखने की…

आदिवासी नर्तक दलों की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए भूपेश बघेल और हेमन्त सोरेन

रायपुर। साइंस कॉलेज मैदान में प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य मंच की दर्शक दीर्घा में बैठ कर नर्तक दलों की मनमोहक प्रस्तुति का अवलोकन किया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति से दोनों मुख्यमंत्री सहित दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान नाइजीरिया, फिलिस्तीन, झारखंड और छत्तीसगढ़ के नर्तक दलों ने प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति के दल ने गौर सिंग नृत्य पर प्रस्तुत किया। दोनों मुख्यमंत्री ने नर्तक दलों की कला की सराहना की। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और छत्तीसगढ़…

जनजातीय वर्ग के प्रति सम्मान का प्रतीक है राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : मुख्य अतिथि हेमंत सोरेन

रायपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य, आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने, संवारने और आगे बढ़ाने के लिए अभिनव कार्य कर रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय वर्ग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग, वर्षाें से शोषित रहा है, सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा रहा है। उसे आगे बढ़ाने के लिए यह भव्य आयोजन पूरे देश के लिए एक संदेश है। उन्होंने कहा कि…

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने ठोड़का और तुरही के साथ की जुगलबंदी

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान पर चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दौरान दो आदवासी बाहुल्य राज्यों छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों ने भी पारंपरिक वाद्य ठोड़का और तुरही बजाकर जुगलबंदी की। झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जब ठोड़का बजाना शुरू किया तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तुरही बजाकर उनका साथ दिया। यह दिलचस्प नजारा जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर नजर आया। इस स्टॉल में जनजातीय समुदायों में प्रचलित पारंपरिक वाद्य यंत्रों को प्रदर्शित किया गया है। राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के साथ ली सेल्फी

रायपुर। राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में हर तरफ उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सेल्फ जोन में पहुंचकर सेल्फी लिया। Selfie time at selfie zone with @HemantSorenJMM 🤳 pic.twitter.com/zxUVFe12c2 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 28, 2021 समारोह स्थल पर आदिवासी संस्कृतियों तथा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवेश की झलकियों को समेटे आकर्षक सेल्फी जोन भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत…