जीवन से बढ़कर कुछ नहीं, सावधानी बरतना जरूरी, राज्य में अब संभलने लगी है कोरोना संक्रमण की स्थिति : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सभी लोगों के समन्वित प्रयास से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति धीरे-धीरे संभलने लगी है । इस पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए अभी भी कड़ाई और सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम और लोगों के जीवन रक्षा के लिए उन तमाम उपायों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ,जो जरूरी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में राजनांदगांव और कबीरधाम…

सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हो : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राज्य में वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शादी-ब्याह और दशगात्र के कार्यक्रम में 10-10 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी जा रही है। सभी कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि इनमें निर्धारित संख्या से अधिक लोग शामिल न हो। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए है। साथ ही वहां कार्यक्रमों में कोविड अनुकूल व्यवहार…

कम्युनिटी फार्मिंग से बम्हनी की महिलाओं को मिल रहा है रोजगार, सब्जी उत्पादन से हो रही है अतिरिक्त आमदनी

रायपुर। राज्य सरकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के जरिए परम्परागत व्यवसायों से जोड़कर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करा रहीं हैं। इसके साथ ही बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह को विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसी कड़ी में कवर्धा जिले के ग्राम बम्हनी की महिलाओं को कम्युनिटी फार्मिंग के नये मॉडल से रोजगार उपलब्ध हो रही हैं। यहां की महिलाएं सब्जी-भाजी के साथ-साथ सीजनेबल फसल का उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी कमा रहीं हैं। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हुए हैं, वहीं…

होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन मरीजों की पूरी सावधानी के साथ सतत मॉनिटरिंग की जाए। यदि ऐसी मरीजों के स्वास्थ्य में गिरावट होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि वे समय-समय पर निजी अस्पतालों की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि कोरोना मरीजों के इलाज में निजी अस्पताल निर्धारित दर से ज्यादा राशि की वसूली न करें। मरीजों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान…

मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में 500 बिस्तर वाले कोविड केयर हॉस्पिटल का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित रायपुर और दुर्ग संभाग की समीक्षा बैठक के पहले जिला मुख्यालय बलोदाबाजार में कृषि उपज मंडी के गोदाम को परिवर्तित कर बनाए गए 500 बिस्तरों के कोविड केयर अस्पताल का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शुभारंभ किया। यह अस्पताल 120 ऑक्सीजन बेड से सुसज्जित है। मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल का निर्माण रिकार्ड 20 दिनों में करने पर जिले वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। श्री बघेल ने…

उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश के अनुसार 18-44 वर्ष आयु समूह के राज्य के अंत्योदय

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को 4 मई 2021 को निर्देश दिए थे कि राज्य शासन, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बी पी एल और ए पी एल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए अनुपात निर्धारित करे। इस आदेश के परिपालन मे राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है। उच्च न्यायालय ने आज प्रकरण की सुनवाई करते हुए राज्य शासन द्वारा गरीबों के लिए जाहिर की गई चिंता को जायज मानते हुए कहा कि वरिष्ठ सचिव समिति शीघ्र ही इस संबंध में अनुशंसा…

छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य, जो कोरोना के लक्षण वाले लोगों को उपलब्ध करा रहा निःशुल्क दवाएं : मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ देश का एक ऐसा राज्य है, जो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मितानिनों के माध्यम से गांव-गांव में कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर, उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रहा है। राज्य सरकार के इस प्रयास का सार्थक परिणाम भी मिल रहा है। राज्य में कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या में कमी आई है और रिकवरी रेट भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं…

मितानिन बहनों को मिलने लगा सेनेटाइजर ,मास्क, हैंड ग्लोव और गमबूट, मुख्यमंत्री का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में राज्य की मितानिन बहनों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जिला प्रशासन द्वारा सैनिटाइजर और मास्क के साथ-साथ हैंड ग्लोव और गमबूट प्रदाय किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज बेमेतरा जिले के खंडसरा सामुदायिक केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में कार्यरत मितानिन बहनों को कलेक्टर शिवा अनंत तायल ने सेनेटाइजर मास्क,हैंड ग्लोव, और गम बूट प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 मई को सरगुजा और बस्तर…

बुजुर्गों को कार में बैठे-बैठे वैक्सीन : वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन की सुविधा दुर्ग जिले में आरम्भ

रायपुर। कोविड -19 महामारी से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन वैक्सिनेशन सुविधा आज से दुर्ग जिले में आरम्भ हो गई। बुजुर्ग नागरिक अपनी कार में बैठे बैठे वैक्सीन लगवा रहे हैं। आधे घंटे कार में ही वैक्सीन लगने के बाद उन्हें रेस्ट करना होता है। यहां पर मेडिकल टीम मौजूद रहती है। आधे घंटे के ऑब्जरवेशन के बाद सब कुछ सामान्य रहने पर घर जाने की अनुमति दे दी जाती है। इस सुविधा से वरिष्ठ…

कोरोना के आंध्र प्रदेश स्ट्रेन की रोकथाम के लिए बरतें कड़ी निगरानी, बस्तर जिले में आने वाले सभी बाहरी लोगों की हो कोरोना जांच

जगदलपुर। अत्यंत घातक साबित हो रहे कोरोना के आंध्र प्रदेश स्ट्रेन को बस्तर जिले में पहुंचने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने के निर्देश कलेक्टर रजत बंसल ने दिए। कोविड टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि बस्तर में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच सुनिश्चित की जाए, चाहे वह किसी भी साधन से पहुंचा हो। उन्होंने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन के साथ ही बस्तर जिले की सीमाओं पर बनाये गए जांच चैकियों में सभी यात्रियों की कोरोना जाँच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश…