नगरीय निकाय आम निर्वाचन, सभी उम्मीदवारों को मिले मतों की जानकारी वेबसाइट पर

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने विगत दिसम्बर माह में प्रदेश में संपन्न नगरीय निकाय आम निर्वाचन में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की जानकारी अपने वेबसाइट पर अपलोड की है। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के कुल दो हजार 238 वार्डों में पार्षद का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को मिले मतों की संख्या आयोग की वेबसाइट cgsec.gov.in पर देखी जा सकती है। आयोग की वेबसाइट के होम पेज पर बांयी ओर नीचे की तरफ ‘नगरीय निकाय आम/उप निर्वाचन 2019 – जानकारी’ नाम से नया…

अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को और अधिक सुविधा संपन्न बनाया जाएगा : वन मंत्री मोहम्मद अकबर

रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने 78 साल से लगातार सफलता पूर्वक महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए राजनांदगांव की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को और अधिक सुविधा सम्पन्न बनाने हर संभव सहयोग का वायदा भी किया है। श्री अकबर कल शाम एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित 78वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि वर्ष 1947 से लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित…

सामूहिक कन्या विवाह समारोह में 518 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में आज साईंस कॉलेज मैदान में नव दम्पत्तियों ने सात वचनों के साथ कुपोषण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली। मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या विवाह समारोह में सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर 518 कन्याओं का विवाह सम्पन्न हुआ। मुस्लिम और इसाई धर्म के तीन-तीन जोड़ों का भी मौलवी और पादरी ने अपने-अपने रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। इन जोड़ों के साथ चार दिव्यांग जोड़ों ने भी सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने का वचन दिया।…

धान की खेती के साथ बाजार के मांग के अनुरूप अन्य फसलों की भी खेती करें और खेती को लाभ का धंधा बनाएं : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि धान की खेती के साथ ही बाजार की मांग के अनुसार अन्य फसलों की भी खेती करें। साथ ही कृषि से जुड़े पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और मधुमक्खी पालन आदि कर अपनी आमदनी बढ़ाएं और खेती को लाभ का धंधा बनाएं। राज्यपाल सुश्री उइके आज तुलसी बाराडेरा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे को किसानों को धान का उचित मूल्य देने के लिए बधाई…

छत्तीसगढ़ में इस साल सबसे ज्यादा किसानों से हुई रिकार्ड धान की खरीदी, प्रदेश में 18.21 लाख किसानों ने बेचा 82.81 लाख मीट्रिन टन धान

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अपने 20 सालों में इस खरीफ विपणन वर्ष में प्रदेश में सबसे ज्यादा किसानों ने समर्थन मूल्य पर अब तक का सबसे ज्यादा धान बेचकर एक नया रिकार्ड कायम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार समस्या न हो इसके लिए की गई चाॅक चौबंद व्यवस्था से प्रदेश में इस साल रिकार्ड धान की खरीदी हो सकी है। यदि हम आकड़ों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में वर्ष 2012-13 में 14…

श्रमिकों को लाभान्वित करने श्रम-मित्रों का होगा मनोनयन, श्रम मंत्री डॉ. डहरिया ने श्रम-मित्र मनोनयन के लिए लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। श्रम और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने निर्माण श्रमिकों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने के लिए मंत्रियों और विधायकों को पत्र लिखकर श्रम मित्र मनोनयन के लिए अनुशंसा करने को कहा है। श्रम मित्र का मनोनयन श्रम मित्र योजना के तहत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा निर्माण श्रमिकों के पंजीयन तथा पंजीकृत श्रमिकों को मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध करवाने के लिए श्रम मित्रों का मनोनयन किया…

तेंदूपत्ता संग्रहण : गोदामों का मरम्मत कार्य माह फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। राज्य में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष 2020 में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए अग्रिम तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों को चालू सीजन में तेंदूपत्ता संग्रहण के पूर्व गोदामों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समस्त गोदामों के मरम्मत संबंधी कार्य को माह फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके तहत जहां-जहां गोदामों के मरम्मत का कार्य कराया जाना है, वहां पर गोदामों के मरम्मत के लिए प्रस्ताव राज्य लघु वनोपज संघ मुख्यालय…

राज्य में वर्ष 2019-20 के बजट में से 28 फरवरी के बाद क्रय पर प्रतिबंध

रायपुर(बीएनएस)। राज्य में वर्ष 2019-20 के बजट में प्रावधानिक राशि से 28 फरवरी 2020 के पश्चात् क्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। इस आशय का परिपत्र मंत्रालय (महानदी भवन) स्थित वित्त विभाग द्वारा शासन के समस्त विभाग, अध्यक्ष राजस्व मंडल बिलासपुर, संभागीय आयुक्त, विभागाध्यक्ष तथा जिला कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है। परिपत्र के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए स्थाई निर्देश प्रसारित किए गए हैं। उसके पश्चात् भी यह देखा गया है कि वित्तीय वर्ष के अंतिम महीनों में अनेक विभागों…

पोल्ट्री के माध्यम से कोरोना वायरस फैलने की अफवाह पूर्णत : निराधार

रायपुर(बीएनएस)। संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा कोरोना वायरस के पोल्ट्री के माध्यम से फैलने संबंधी कुछ सोशल मीडिया पर प्रसारित मनगढ़ंत व बेबुनियाद अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पोल्ट्री (चिकन) के माध्यम से कोरोना वायरस फैलने की विश्वभर में कहीं भी कोई घटना नहीं हुई है। पोल्ट्री (चिकन) के माध्यम से कोरोना वायरस के फैलने का कोई वैज्ञानिक आधार भी नहीं है, जिसकी पुष्टि भारत सरकार द्वारा भी की गई है। उल्लेखनीय है कि मानव स्वास्थ्य रक्षा हेतु विश्वव्यापी सर्वाेच्च संस्था डब्ल्यू.एच.ओ. द्वारा भी चिकन…

स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज का नामकरण किया जाएगा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा सदन में अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री तथा सरगुजा राजमाता स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव के नाम पर अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज का नामकरण करने की घोषणा की। सदन में आज स्वर्गीय देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास मंहत ने स्वर्गीय श्रीमती सिंहदेव के व्यक्तित्व और कृतित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1972 और 1980 में वे सरगुजा और कोरिया विधानसभा क्षेत्र से मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए विधायक निर्वाचित हुई।…