ग्रामीण महिलाएं जुडेंगी नस्ल सुधार कार्यक्रम से महिलाओं को पहली बार बहुदेशीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता (मैत्री) का दिया जाएगा प्रशिक्षण

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामीण महिलाएं जल्द ही उन्नत पशु नस्ल सुधार कार्यक्रम से जुडेंगी। कृषि उत्पादन आयुक्त मनिन्दर कौर द्विवेदी की प्रेरणा से कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद जिले की महिला समूहों ने उन्नत पशु नस्ल सुधार प्रशिक्षण में शामिल होने की सहमति व्यक्त की। प्रदेश में नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत राज्य की महिलाओं को पहली बार बहुदेशीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता (मैत्री) का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि महिलायें राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेला में बकरी पालन और मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण लेने आई थीं। कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर…

कैबिनेट की बैठक 29 फरवरी को सतरेंगा में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 29 फरवरी को दोपहर एक बजे से कोरबा जिले के सतरेंगा में होगी। कोरबा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूरी पर हसदेव बांगो के किनारे बसे सतरेंगा को साहसिक और जल पर्यटन स्थल के रूप विकसित किया जा रहा है। सतरेंगा के बांध में पानी के ऊपर तैरता हुआ पुल बनाया गया है। इस पुल से चलकर पहाड़ियों पर पहुंचा जाता है। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी पर बांगो बांध का निर्माण किया गया हैै।…

राष्ट्रीय कृषि मेला : कृषि मंत्री ने प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण बाराडेरा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला के दूसरे दिन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रदेश के प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। कृषि, मत्स्यपालन, उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कृषकों को अनुदान राशि का चेक और प्रशस्ति पत्र तथा शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कृषि मेला में कृषि मंत्री श्री चौबे ने प्रदेश के अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के उन्नत प्रमाणित बीजों का उत्पादन कार्यक्रम लेने वाले 107 कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र,…

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राष्ट्रीय कृषि मेला में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला की प्रदर्शनी में कृषि उत्पादन बढ़ाने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों व कृषि की उन्नत तकनीकों की जानकारी विभिन्न विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्राप्त हो रही है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने राष्ट्रीय कृषि मेला में उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, लाख उत्पादन, आधुनिक तकनीक से फसल उत्पादन, कुक्कुटपालन, नरवा, गरूवा, घुरवा और बाड़ी योजना, कृषि अभियांत्रिकी सहित अन्य विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन तथा अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदर्शनी…

राष्ट्रीय कृषि मेला : अत्याधुनिक कृषि उपकरण बन रहे किसानों के आकर्षण का केन्द्र

रायपुर(बीएनएस)। खेती किसानी के काम-काज को सरल और तेजी से पूरा करने के लिए अनेक औजारों और अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का कृषि मेला में प्रदर्शन किया जा रहा है। मेले में बोवाई से लेकर फसल की कटाई से संबंधित उपकरणों रोटावेटर, मलचर, राईस डी-हस्कींग मशीन, मिनी राईस मिल, मक्का छिलाई यंत्र, गन्ना कटाई यंत्र, ढेस निकालने की मशीन सहित अनेक उपकरण प्रदर्शित किए गए है। मेले में स्वचलित यंत्रों के अलावा हाथों से चलाए जाने वाले अनेक यंत्र और औजार भी रखे गए है। छत्तीसगढ़ के दूर दराज से आने…

देखते ही पसन्द आया मक्का छीलने का मशीन, खरीदने के लिए कराया बुक

रायपुर(बीएनएस)। कोण्डागांव के बिहारी लाल नाइक, संवल राम और योगेश्वर यादव सहित कई किसान रायपुर में राष्ट्रीय कृषि मेला घूमने आए थे, लेकिन यहाँ आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी ने उनकी एक बड़ी मुश्किल दूर कर दी। दरअसल ये सभी अपने जिला में वर्षों से मक्के की खेती करते है। बड़ी मात्रा में मक्का की फसल लेने के बाद उसके दाने निकालने के लिए इन किसानों को अपना बहुत ज्यादा समय देना तो पड़ता ही है, साथ में परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ता है। मेले में कॉर्न सिलर (मक्का छिलने)…

मुख्यमंत्री श्री बघेल का माधवराव सप्रे संस्थान द्वारा अभिनंदन, मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर और श्री महावर को किया सम्मानित

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में माधवराव सप्रेे स्मृति समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान भोपाल के संस्थापक-संयोजक विजय दत्त श्रीधर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर संस्थान द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़ की धरती पर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा को दिए जा रहे मूर्त रूप के लिए उनका शॉल और श्रीफल तथा अभिनंदन पत्र भेंटकर अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि पत्रकारिता के आदर्श मूल्यों की स्थापना करने और आजादी की अलख जगाने वाले समाचार तथा…

मुख्यमंत्री ने किया ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ पुस्तिका का विमोचन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में गोविन्द पटेल की पुस्तिका ‘छत्तीसगढ़ को तंदुरूस्त बना सकती है भाजी’ का विमोचन किया। इस किताब में सौ अलग-अलग प्रकार की भाजियों का संकलन किया गया है। जिसमें उनके औषधीय गुण तथा उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस अवसर पर कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया तथा विधायक मोहन मरकाम और विधायक विकास उपाध्याय…

जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग, किसानों की आमदनी में हुआ इजाफा

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि में मेले में दूर-दराज क्षेत्रों से आकर किसान खेती किसानी की आधुनिक और उन्नत तकनीकों सीख रहे हैं। जैविक खेती की ओर भी किसानों का रूझान अब बढ़ने लगा है। किसान जैविक खाद के साथ साथ जैविक उत्पादों की जानकारी भी राष्ट्रीय मेले से ले रहे हैं। कबीरधाम जिले से अपने साथियों के साथ आए किसान धनराज बंजारे ने बताया कि वह कृषि मेले में खेती के आधुनिक तकनीक और उससे संबंधित जानकारी लेने आए हैं। यहां आकर उन्हेें उन्नत…

राष्ट्रीय कृषि मेला : बाड़ी विकास की ओर बढ़ा लोगों का रूझान

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर के फल सब्जी मंडी बाराडेरा प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला में छत्तीसगढ़ सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा व बाड़ी में से एक बाड़ी योजना का यहां पर जीवंत प्रर्दशन मुख्य आकर्षण का क्रेंद्र बना हुआ है। राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत कृषि की लागत को कम करने के साथ ही बाड़ी के माध्यम से किसान अधिक सब्जी पैदा कर आर्थिक रूप से मजबूत करने केे तरीकों को दिखलाए और सीखलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की चार चिन्हारी…