रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रीय कृषि मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ के द्वारा दुग्ध से संबंधित उत्पादों और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, मत्स्य पालन एवं पशुपालन और सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना की जीवंत स्टाल का अवलोकन किया।
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
मुख्यमंत्री ने दुग्ध महासंघ के तीन नये उत्पाद लॉन्च किए
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 के उद्घाटन समारोह में दुग्ध महासंघ के तीन नये उत्पाद खीर, रोज मिल्क और बादाम मिल्क लॉन्च किए।
राष्ट्रीय कृषि मेले में बस्तर में उत्पादित मोतियों से अतिथियों का स्वागत
रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेले में छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी अंचल बस्तर के ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर जय मां संतोषी महिला समूह द्वारा छत्तीसगढ़ में पहली बार उत्पादित मोतियों से मुख्यमंत्री सहित अतिथियों का स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत भाटपाल के बड़ेपारा जिला जगदलपुर में मोनिका श्रीधर के मार्गदर्शन में जय माँ संतोषी महिला समूह के द्वारा आबंटन में प्राप्त तालाब में विगत 2 वर्षों से मोती का पालन एवं उत्पादन किया जा रहा है। तुलसी बाराडेरा में दिनाक 23 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कृषि…
सोलर पम्प बना किसानों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र
रायपुर(बीएनएस)। कृषि मेले में सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर होगें मुख्य आकर्षण का केन्द्र रायपुर जिले के ग्राम तुलसी बाराडेरा में आयोजित राष्ट्रीय कृषि मेले में क्रेडा द्वारा जीवंत माॅडल प्रदर्शित किये जा रहे हैं, जो आकर्षण के केन्द्र है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, क्रेडा ने बताया कि कृषि मेले में प्रथम बार सोलर कोल्ड स्टोरेज एवं सोलर ड्रायर के लाईव माॅडल प्रदर्शित किया जा रहा है। इन्हें देखने के बाद छत्तीसगढ़ के किसान प्रेरित हो रहे हैं। कृषि मेले में क्रेडा द्वारा सोलर कोल्ड स्टोरेज कृषकों के लिये प्रदर्शन…
राजधानी में 25 फरवरी को विवाह, मैरिज और निकाह का संगम, हिन्दू, इसाई और मुस्लिम रीति-रिवाजों से एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे 550 जोड़े
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 25 फरवरी को भव्य विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत सहित मंत्री, सांसद, विधायको, महापौर और गणमान नागरिकों की उपस्थिति में 550 जोड़े विवाह बंधंन में बंधेंगे। यह विवाह मैरिज,और निकाह का संगम होगा। यहां हिन्दु जोड़ों के साथ 4 जोड़ें क्रिश्चिन समुदाय और 4 जोड़ें मुस्लिम समुदाय के शामिल होंगे। समारोह में हिन्दू, मुस्लिम, इसाई जोड़े…
किसानों को हर हाल में देंगे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला…
मेक इन इंडिया की अवधारणा को साकार करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री की मेक इन इंडिया की अवधारणा को साकार करने की दिशा में यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण पहल है। आजादी के 70 सालों के बाद हमारे आदिवासी बंधुओं की यह सोच जो सामने आई है, वह वाकई सराहनीय है। आदिवासी समाज के द्वारा खुद की कंपनी बनाई जा रही है और दूसरों को रोजगार भी दिये जाने की पहल की जा रही है। इसके लिए मैं ट्राईबल कोल फील्ड प्राइवेट लिमिटेड, मुरमू पावर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड और अन्य सहयोगियों को शुभकामनाएं देती हूं।…
हावर्ड में भी पसंद किया गया प्रकृति को सहेजते हुए विकास का मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। अमेरिका प्रवास के दौरान मैंने वहां पर छत्तीसगढ़ राज्य के सतत विकास के मॉडल को सामने रखा। अमेरिकन नागरिक समुदाय को भी यह मॉडल बहुत पसंद आया। सभी समुदाय की सहभागिता से मजबूत और विकसित राज्य की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात ग्राम बटंग में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता की विशेषता रखता है और यह विशेषता राज्य की पहचान स्थापित कर हमें औरों से अलग बनाती…
विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन गौरव का क्षण: डॉ. डहरिया
रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया शनिवार को रायपुर जिले के आरंग विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। डाॅ. डहरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के लिए वार्षिक उत्सव का आयोजन गौरव का क्षण होता है। साल भर की गतिविधियों, शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति सहित अन्य प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रर्दशन करने का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ भविष्य निर्माण…
बच्चे स्वस्थ होंगे तो भविष्य भी स्वस्थ होगा – श्री सिंहदेव
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज अम्बिकापुर मुख्यालय स्थित कन्या शिक्षा परिसर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभांरभ बच्चों को एल्बेंडाजाॅल की गोली खिलाकर किया। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस 24 फरवरी को 10वें चरण का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग के साथ मिल कर किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के 27 जिलों के करीब 1 करोड़ 13 लाख 1 से 19 वर्ष के बच्चों और किशोर तथा किशोरियों…
