‘लिंगोदेव पथ में बाईक रैली का हुआ आयोजन’, बस्तर मे नये विकास और शांति का प्रतीक बनेगा ’लिंगोदेव पथ’ : मंत्री कवासी लखमा

रायपुर(बीएनएस)। कोण्डागांव जिले के बहुप्रतिक्षित (मर्दापाल से खालेमुरवेण्ड तक 150 किलोमीटर) नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण उत्सव में आयोजित बाईक रैली का शुभारंभ प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने हरी झण्डी दिखाकर किया। इस ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बनने के लिए बस्तर सांसद दीपक बैज, कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम, विधायक नारायणपुर चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष देवचन्द मातलाम, बस्तर आईजी पी सुन्दरराजन, कलेक्टर नीलकण्ठ टीेकाम, पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार सहित सभी विभागो के जिला प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या मे ग्रामीण मौजूद थे। इस मौके पर मंत्री लखमा ने ग्रामीणों…

मुख्यमंत्री श्री बघेल विदेश प्रवास से लौटे, एयरपोर्ट पर नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज शाम अमेरिका प्रवास से रायपुर लौटने पर उनके स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को नई दिल्ली लौटे थे, वहां से वे बेंगलुरु और अंबिकापुर होते हुए आज रायपुर आए। जनसमुदाय के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। शंख ध्वनि और ढोल की जोशीली धुन के बीच लोगों ने फूलों की बरसात, फूल मालाओं और गुलदस्तों से लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से…

राष्ट्रीय कृषि मेला में कड़कनाथ होगा विशेष आकर्षण

रायपुर(बीएनएस)। तुलसी बाराडेरा में रविवार 23 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला में पशुधन विकास से संबंधित विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में प्रदर्शनी के साथ ही उत्पादों का विक्रय भी किया जाएगा। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि मेले में स्वादिष्ट और औषधीय गुणों से भरपूर कड़कनाथ मुर्गे की विशेष मांग होगी। कड़कनाथ मुर्गे के बारे में बताया गया है कि – इसका खून, मांस और शरीर काले रंग का होता है। अन्य मुर्गों की तुलना में इसके मीट में प्रोटीन अधिक…

प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी हुई है। राज्य के जांजगीर-चांपा, नारायणपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गत वर्ष से ज्यादा धान खरीदी की गई है। जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ वर्ष 2018-19 में 75 लाख 73 हजार 526 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जबकि 2019-20 में 78 लाख 66 हजार 792 मैट्रिक टन धान खरीदा गया। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 लाख 93 हजार 266 मीट्रिक टन ज्यादा धान की खरीदी की गई। नारायणपुर जिले में…

आवासीय विकास : एकल खिड़की प्रणाली के बेहतर संचालन संबंधी कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर(बीएनएस)। आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा आवासीय विकास की अनुमति के लिए ऑनलाईन एकल खिड़की प्रणाली के बेहतर संचालन के संबंध में आज राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कॉलोनी-टाउनशिप के विकास के लिए अनापत्तियों तथा अनुमतियों के सरलीकरण के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कॉलोनी की अनुमति के लिए एकल खिड़की प्रणाली के तहत 100 दिनों में अनुमोदन की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। शासन द्वारा एनआईसी के माध्यम से…

बिलासपुर जिले में एक लाख किसानों ने बेचा धान, इस वर्ष 2.93 लाख क्विंटल ज्यादा खरीदी

रायपुर(बीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में बिलासपुर जिले में एक लाख किसानों ने धान बेचा है। इस वर्ष 47 लाख 7 हजार 335 क्विंटल धान खरीदा गया है। किसानों को धान खरीदी का 8 अरब 56 करोड़ 50 लाख 35 हजार रूपए भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 में 85 हजार 335 किसानों से 44 लाख 14 हजार 282 क्विंटल धान खरीदा गया था। गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 2 लाख 93 हजार 53 क्विंटल ज्यादा धान खरीदी की गई। बिलासपुर जिले में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण करने…

राज्यपाल सुश्री उइके ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज अंबिकापुर में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की सरगुजा पैलेस में आयोजित चंदन पान एवं ब्रम्हभोज कार्यक्रम में शामिल हुई और उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त किया। ज्ञातव्य है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का विगत 10 फरवरी को मेदांन्ता हॉस्पिटल में निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…

छत्तीसगढ़ का आर्थिक विकास मॉडल देश के लिए मिसाल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान और किसान एक दूसरे के पर्याय हैं। इसलिए हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और पर्यावरण को बचाने के लिए नया आर्थिक माडल लागू किया है। यह मॉडल गांधी जी की 150 जयंती पर शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन की चुनौती का भी मुकाबला करने के साथ-साथ कृषि लागत में कमी लाने में सहायक है। श्री बघेल आज बेंगलुरु में आयोजित द हिंदू हडल मीट 2020 कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि क्षेत्र…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का उद्घाटन, राजधानी में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…