शिक्षा संस्कार है, जिससे मनुष्य-जीवन को एक दृढ़ आधारभूमि मिलती है : राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज जगदलपुर में बस्तर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि हम लोग शिक्षा को रोजगार से जोड़कर देखते हैं और मूल्यांकन का आधार रोजगार को बनाते हैं। मगर शिक्षा वस्तुतः संस्कार है, जिससे मनुष्य-जीवन को एक दृढ़ आधारभूमि मिलती है। जीवन-यापन के लिए जीविका तो चाहिए ही, परंतु संस्कार के बिना मनुष्य की अर्थवता नहीं साबित होती। इस अवसर पर 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधि दी गई। राज्यपाल ने दीक्षांत-समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा प्रावीण्य-सूची में स्थान…

समाज के कमजोर वर्ग के लोगो के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी : राज्यपाल सुश्री उईके

रायपुर(बीएनएस)। निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगो के लिए अत्यंत उपयोगी है। हमारे समाज के ऐसे लोग जो बीमारियों से ग्रसित होने के उपरांत भी अपने खराब आर्थिक स्थिति के कारण बड़े शहरों एवं चिकित्सालयों में जाकर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, ऐसे लोगों के लिए यह शिविर बहुत ही लाभप्रद साबित होगा। यह बात राज्यपाल अनुसूईया उईके ने कही। राज्यपाल कालड़ा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर द्वारा आज महारानी अस्पताल जगदलपुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्जरी शिविर को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल सुश्री…

राष्ट्रीय कृषि मेले में न्यूमैटिक प्लांटर का होगा प्रदर्शन

रायपुर(बीएनएस)। रायपुर के तुलसी बाराडेरा में शुरू हो रहे 23 फरवरी से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में आधुनिक तकनीक पर आधारित बीज बुवाई उपकरण न्यूमैटिक प्लांटर का प्रदर्शन किया जाएगा। एयर सक्शन आधार पर कार्य करने वाले इस प्लांटर से पौधे से पौधे एवं कतार से कतार की दूरी को सटीकता के साथ समान रखा जा सकता है और बीज की समुचित गहराई पर बुवाई की जा सकती है। यह एक समय पर एक ही बीज का रोपण करता है, जिससे मूल्यवान बीज की खपत में कमी आती है…

रायपुर की सिटी कोतवाली बनेगी अब स्मार्ट सिटी कोतवाली

रायपुर(बीएनएस)। राजधानी रायपुर की ऐतिहासिक सिटी कोतवाली थाने का कायाकल्प होने जा रहा है। अब इसे स्मार्ट सिटी कोतवाली का स्वरूप दिया जाएगा। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद सुनील सोनी, विधायक कुलदीप जुनेजा एवं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। नए सिटी कोतवाली भवन अगले आठ महीने में नए भवन के स्वरूप में होगा।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में महाशिवरात्रि का त्यौहार पूरे भक्तिभाव और उत्साह से मनाया जाता है। त्यौहार सामाजिक बंधुत्व और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं। श्री बघेल ने इस पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की है।

आबकारी मंत्री श्री लखमा ने अवैध शराब, गुटखा विक्रय और जुआ पर नकेल कसने के दिए सख्त निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। वाणिज्यकर (आबकारी) और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि अवैध शराब, गुटखा की बिक्री एवं जुआ किसी भी सूरत में ना हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रदेश सरकार की मंशानुरूप नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी के कार्यों को पूरी प्राथमिकता से किया जाए, जिससे ग्रामीणों को लाभ हो। उन्होंने जिले को कुपोषण मुक्ति की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सभी को आह्वान किया, कि वें इसमें सहयोग करें। बच्चों में कुपोषण मिटाने की मुहिम महज़ सरकार की पहल और प्रशासनिक प्रयासों से सफल नहीं होगी,…

आदिवासियों के विकास के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण : डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम

रायपुर(बीएनएस)। आदिमजाति, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने राजिम माघी पुन्नी मेला के 11वें दिन आज राजिम में विशाल आदिवासी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा में आने के लिए शिक्षा को अपनाना होगा। शिक्षा के बगैर कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में हमारी सरकार स्थानीय संस्कृति और रीति-रिवाजों को सहेजने का काम कर रही है। समाज में जो कमियां है उसे शिक्षा से ही दूर किया जा सकता है। उन्होंने…

रेडक्रॉस दवा दुकानों में कम से कम कीमतों में दवाएं मिलना सुनिश्चित करें : श्री बोरा

रायपुर(बीएनएस)। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष सोनमणि बोरा ने आज रेडक्रॉस भवन में रेडक्रॉस जिला सचिवों की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समिति द्वारा संचालित दवा दुकानों में दवाईयां कम से कम दरों में मिलना सुनिश्चित करें। यह दुकाने मूलतः गरीबों को ध्यान में रखकर संचालित की जाती है, अतः इसे बिना लाभ-हानि के आधार पर चलाया जाए। इसमें से ली जाने वाली सहयोग राशि की दर न्युनतम रखी जाएगी। इस निर्णय के पश्चात् कुछ दवाओं की कीमतें लगभग 50 से 90 प्रतिशत तक…

राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक, कृषि मेला में सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे बनेंगे आकर्षण का केंद्र

रायपुर(बीएनएस)। राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन 23 से 25 फरवरी तक रायपुर के फल सब्जी मंडी प्रांगण तुलसी बाराडेरा में आयोजित किया जाएगा। कृषि मेले में सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे जैसे पोमेटो (ग्राफ्टेड आलू और टमाटर) विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कृषि मेले में बैंगन, टमाटर एवं अन्य सब्जियों के ग्राफ्टेड पौधे कृषको के अवलोकन और विक्रय हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा। मेला स्थल पर पौधों की ग्राफ्टिंग/बडिंग का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा जिसे अवलोकन कर कृषक ग्राफ्टेड पौधों की खेती एवं पौध तैयार…

छत्तीसगढ़ में आईटी, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमेरिका प्रवास के दौरान न्यूयॉर्क में कांसुलेट जनरल ऑफ इंडिया में यूएस इण्डिया स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप फोरम के साथ एक बिजनेस मीटिंग में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में आईटी, इलेक्ट्रानिक्स, बायोे फ्यूल, टेक्सटाईल, फार्मा, आयुर्वेद और सर्विस इंडस्ट्री में निवेश की बेहतर संभावनाएं मौजूद है। उन्होंने राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कांसुलेट जनरल संदीप चक्रबर्ती ने मीटिंग की औपचारिक शुरूआत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में छत्तीसगढ़ और राज्य…