‘नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी‘ : नरवा विकास की योजना भू-जल के संरक्षण और संवर्धन में काफी मददगार : वन मंत्री मोहम्मद अकबर

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी‘ के अंतर्गत नरवा विकास कार्यक्रम में वन विभाग द्वारा वर्ष 2019-20 में राज्य के 137 छोटे-बड़े नालों को लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत राशि से पुर्नजीवित करने का कार्य जारी है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां बताया कि इसके तहत नालों में 56 हजार 709 विभिन्न संरचनाओं के माध्यम से दो लाख 44 हजार 690 हेक्टेयर भूमि को उपचारित करने का लक्ष्य है। इन संरचनाओं में ब्रशवुड चेकडेम, लूज बोल्डर चेकडेम, स्टाप डेम, चेकडेम, तालाब तथा स्टाप…

टसर धागों से महिलाएं बुन रही हैं भविष्य के सुनहरे सपनें, चारामा की महिलाओं ने तैयार किए 3.42 लाख रुपए का रेशम धागा

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामीण महिलाओं के जीवन में टसर धागों से उन्हें न केवल स्वावलंबन की राह मिली है, बल्कि उनके सुनहरे भविष्य का भी ताना-बाना भी तैयार हो रहा है। कांकेर जिले में रेशम विभाग द्वारा महिलाओं को मशीन से रेशम धागा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे चारामा विकासखंड के ग्राम झीपाटोला की 45 महिला सदस्यों को नियमित रूप से रोजगार मिल रहा है। शीतला धागाकरण समूह की महिलाओं ने बताया कि पिछले चार वर्षों से वे इस कार्य से जुड़ी हैं। समूह द्वारा बनाये गए धागे व्यापारियों…

राष्ट्रीय किसान मेले में कृषि विश्वविद्यालय का मंडप होगा आकर्षण का केन्द्र

रायपुर(बीएनएस)। कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 23 से 25 फरवरी तक ग्राम तुलसी-बाराडेरा में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा राज्य के किसानों की बेहतरी के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मंडप में कृषि विश्वविद्यालय में किये जा रहे अनुसंधान कार्याें, नवीन किसानोपयोगी तकनीकों, विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न फसलों की नवीन किस्मों, कृषि यंत्रों एवं उपकरणों, खाद्य प्रसंस्करण प्रविधियों तथा नवाचारों की झलक देखने को मिलेगी। यहां कृषि की उन्नत तकनीकों एवं…

देशभर के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में लगी भक्तों की भारी भीड़, जानें पूजा-व्रत के नियम

नई दिल्ली। भक्तों के लिये भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए महाशिवरात्रि से अच्छा कोई शुभ अवसर नहीं है। इस बार महाशिवरात्रि आज यानी 21 फरवरी को है। इस दिन भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं। कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन श्रद्धा से व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव की कृपा मिलती है। इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से भोले शंकर का व्रत रखना चाहिए। कभी तो मेरे दिल के बाजार में भी आइये #भोले #दस्तूर बदल दिये है यहाँ…

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शासकीय महाविद्यालय पलारी के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने कहा कि विद्यार्थीयों को छात्र जीवन से ही मेहनत और काम से योग्य बनने कि दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। वे अच्छा पढ़ाई करेंगे तो परिवार सहित महाविद्यालय और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। राज्य सरकार प्रदेश में लगभग 15 सौ सहायक प्रध्यापको की नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इससे प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयो में शिक्षको…

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया बुधवार को शासकीय महाविद्यालय बलौदाबाजार के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह साल भर की गतिविधियों, शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति सहित अन्य प्रतियोगिताओ में अच्छा प्रर्दशन करने का उत्सव है। इस दिन उत्कृष्ठ छात्र-छात्राओ को सम्मानित भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओ को लगन, ईमानदारी और निष्ठा के साथ भविष्य निर्माण में आगे बढ़ना चाहिए। राज्य सरकार भी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठा रहे है।…

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास के शासी परिषद की बैठक आयोजित

रायपुर(बीएनएस)। रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री तथा कृषि, पशुपालन, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास के शासी परिषद की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला खनिज न्यास के नवीन कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। इस योजना में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सुपोषण अभियान को प्राथमिकता दी गई है। बैठक में शासी परिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में स्वीकृत मुख्यमंत्री सुपोषण, गौठान समितियों, मासिक मानदेय स्वीकृत करने और आंगनबाड़ी केन्द्रों में गैस कनेक्शन प्रशासकीय स्वीकृति का अनुमोदन किया गया।…

गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़ : सारक्षता भवन दुर्ग में ई-साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आज नगर पालिका निगम दुर्ग परिक्षेत्र में ’गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’ के तहत साक्षरता भवन दुर्ग में ई-साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ विधायक अरूण वोरा द्वारा की-बोर्ड का बटन दबाकर किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में संचार क्रांति का युग है। इसमें सभी माता-बहनों को डिजिटली साक्षर होना जरूरी है। छत्तीसगढ़ सरकार का यह सबसे नवाचारी कार्यक्रम है। यह योजना बहुत अच्छी है, इसे प्रत्येक वार्ड में प्रारंभ किया जाना चाहिए। दुर्ग जिले में यह…

पुलिसिंग में सुधार ना होने पर जिम्मेदारी तय कर होगी कार्यवाही: श्री अवस्थी

रायपुर(बीएनएस)। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने आज सरगुजा प्रवास के दौरान सरगुजा संभाग के सभी पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। श्री अवस्थी ने संभाग के पुलिसिंग के स्तर में सुधार की आवश्यकता बताई और पुलिस महानिरीक्षक को रेंज के सभी नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारियों की प्रत्येक माह अनिवार्य बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा करने को कहा। इस अवधि में सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी, और कार्य में सुधार नहीं होने पर उनके विरूद्व वार्षिक गोपनीय चरित्रावली में प्रतिकूल टिप्पणी की जावेगी। पुलिस…

छत्तीसगढ़ में बना धान खरीदी का नया रिकॉर्ड : राज्य गठन के बाद हुई सर्वाधिक धान खरीदी

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद प्रदेश में इस साल सर्वाधिक धान खरीदी का रिकॉर्ड बना है। खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के अंतिम दिन आज शाम तक लगभग 83 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है और देर रात तक धान खरीदी चलने की संभावना है। राज्य में गतवर्ष की तुलना में इस साल लगभग दो लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों ने धान बेचा है। राज्य में धान खरीदी के लिए 85 लाख मीट्रिक टन का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश में…