रायपुर(बीएनएस)। खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आज कुरूद विकासखण्ड के ग्राम कोकड़ी में सम्यक् दर्शन सहकार संघ के तत्वाधान में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। श्री भगत ने कार्यक्रम में हाथकरघा, हस्तशिल्प, अम्बर चरखा भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर श्री भगत ने गांव वासियों को को हस्त निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का उत्पादन से जोड़कर उन्हें रोजगार के नए अवसर मुहैया कराने का आव्हान किया। समारोह स्थल पर हाथकरघा, हस्तशिल्प उत्पादों एवं स्वदेशी उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस अवसर पर विधायक अजय…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
तेन्दूपत्ता संग्रहण की तैयारी: वन मंत्री श्री अकबर ने सभी आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश
रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा राज्य में चालू वर्ष 2020 में तेन्दूपत्ता संग्रहण की तैयारी के तहत शाख कर्तन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वन मंत्री श्री अकबर ने विभागीय अधिकारियों को तेन्दूपत्ता संग्रहण के सीजन में अच्छी गुणवत्ता का अधिक से अधिक तेन्दूपत्ता संग्रहण के लिए हर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तेन्दूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक वर्ष 2018 में दो हजार 500 रूपये प्रति मानक बोरा था, जिसे वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2019 में बढ़ाकर…
कला, साहित्य और लोक रंगों के पांच दिवसीय उत्सव एग्री युनिफेस्ट का समापन
रायपुर(बीएनएस)। इंदिरा गांधी कृषि विष्वविद्यालय रायपुर में आयोजित पांच दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विष्वविद्यालयीन युवा उत्सव एग्री युनिफेस्ट 2019-20 का समापन हुआ। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 फरवरी तक आयोजित इस एग्री युनिफेस्ट में देश भर के 60 कृषि विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए और संगीत, नृत्य, नाटक, साहित्य एवं ललित कला की विभिन्न प्रतियोगिताओं के तहत भारतीय कला-संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। एग्री युनिफेस्ट के समापन समारोह के मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम के महापौर…
किसान मन के हरियर अउ सुघ्घर बाड़ी गांव म लाये खुशहाली, शासन की बाड़ी योजना के तहत बंजर धरती में लगी टमाटर की फसल
रायपुर(बीएनएस)। जब बंजर धरती में पौधे टमाटर से लद गए तब किसान मोतीलाल चौधरी अपनी सुघ्घर बाड़ी से बने खुशहाल। रायगढ़ जिले के ग्राम गढ़उमरिया के आनंदडीपा के निवासी दो भाई मोतीलाल चौधरी एवं राजा चौधरी ने नवीनतम तकनीक का प्रयोग करते हुए 4 एकड़ जमीन पर उन्नत तरीके से टमाटर की नामधारी 592 हाईब्रिड किस्म लगाया, जिससे उन्हें लगभग 16 लाख की आय हुई। किसान मोतीलाल चौधरी ने बताया कि पहले तो यह जमीन बंजर थी, लेकिन शासन की बाड़ी योजना से जब यहां आधुनिक तरीकों का उपयोग करते…
बस्तर अंचल में हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा सजावटी वस्तुओं के निर्माण के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के शहरी जनजीवन में तुंबा से बनी कलात्मक वस्तुएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। बच्चों की स्टडी टेबल में टेबल लैम्प को खासी लोकप्रियता मिली है। वहीं सूखे हुए तुंबे पर गर्म लोहे की रॉड से विभिन्न आकृति से बने आकर्षक और सजावटी सामग्री को काफी पसंद किया जा रहा है। इसे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य में विविध प्रकार की प्राचीन शिल्प कलाएं हैं इन शिल्प परंपराओं को हस्तशिल्प बोर्ड द्वारा पुर्नजीवित कर ग्रामीण युवाओं को रोजगार का जरिया दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य…
स्काउट-गाइड बच्चों और किशोरों को देश सेवा के लिए तैयार करने में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यपाल सुश्री उइके
रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज यहां राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण एवं अलंकरण समारोह में राज्य के उत्कृष्ट स्काउट एवं गाइड, रोवर, रेंजर्स और स्काउटर्स तथा गाइडर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्काउट्स और गाईड्स बच्चों और किशोरों को रचनात्मक दिशा देने, उनके बीच समाज सेवा बढ़ाने और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस संगठन से जुडे़ बच्चे मनोवैज्ञानिक रूप से अधिक…
मुख्यमंत्री ने भारत कोकिला स्वर्गीय सरोजिनी नायडू को उनकी जयंती पर किया याद
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रसिद्ध कवयित्री,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत की पहली महिला राज्यपाल स्वर्गीय सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि नायडू ने अपनी लेखनी और विद्वत्ता से अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हेें भारत कोकिला के नाम से विश्व भर में जाना जाता है। उन्होंने कई राष्ट्रीय आंदोलनों के नेतृत्व के साथ छोटे-छोटे शहरों में महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया। श्री बघेल ने कहा कि नायडू के जीवन मूल्य और कविताएं हमें…
लोकवाणी में इस बार ‘ महिलाओं को बराबरी के अवसर’ पर होगी बात: 26 से 28 फरवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 8वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 8 मार्च को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘महिलाओं को बराबरी के अवसर’ विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की है। लोकवाणी…
विश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व रेडियो दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में रेडियो संवाद का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद होना एवं संवाद के लिए सक्षम माध्यमों का होना अति महत्वपूर्ण है। लंबे समय से ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर हम रेडियो के योगदान को सलाम करते है। श्री बघेल ने कहा है कि आमजन से रू-ब-रू होने के लिए चलाए जा रहे ‘‘लोकवाणी‘‘ जैसे…
पोषण पुनर्वास केन्द्र : बिनेश को मिली कुपोषण से मुक्ति
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन अभियान योजना के तहत दुर्ग जिले के पाटन पोषण पुनर्वास केन्द्र में कुपोषित बच्चों को उपचार और पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जा रहा है। हाल में ही इस केन्द्र में कुपोषित मास्टर बिनेश को इलाज के लिए भर्ती किया गया था। देखभाल और उपचार से अब वह पूरी तह से स्वस्थ हो गया है। कुपोषण से बाहर निकलकर अब वह सामान्य बच्चों की तरह खेलकूद रहा है। उसे हंसते-मुस्कुराते देखकर मां-बाप एवं परिवार के लोग प्रसन्न है। मास्टर बिनेश जब पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती…
