मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमेरिका दौरा : प्रवासी भारतीयों ने खुले दिल और गर्मजोशी से किया स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे का खुले दिल और गर्मजोशी से स्वागत किया है। अमेरिकी भारतीयों ने इसे छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने का अभियान कहा और उम्मीद जतायी है कि प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ के बेहतरी के लिए योगदान देंगे। #ChiefMinister @bhupeshbaghel is a man on a mission to transform #Chhattisgarh! Great meeting him over dinner last night. Thanks @vshukl for hosting ! pic.twitter.com/8jcKdKGHCs — Harshul Asnani (@harshul) February 12, 2020 राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व…

भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिखाई उत्सुकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की। यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। श्री बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना…

छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिकी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, जैव-विविधता सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वे सेनफ्रांसिस्को के सिलिकॉन वेली और रेड वुड शोर्स में ऑटो ग्रिड सिस्टम के औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे। चर्चा के दौरान अनेक भारतीय-अमेरिकी उद्योगों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के फलने-फूलने…

पुरखों के धरोहर को संजोकर रखा है शिल्पकारों ने : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने आज सिविक सेंटर भिलाई में दस दिवसीय क्राफ्ट बाजार-भिलाई-2020 का शुभारंभ किया। मंत्री गुरू रूद्रकुमार ने लगाए गए स्टाल का निरीक्षण कर हस्तशिल्पियों के उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि हस्त शिल्पकारों ने अपने पुरखों से सीखे हुए हुनर को धरोहर की तरह संजोकर रखे है और उन्हें आगे बढ़ा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोजित क्राफ्ट बाजार में आने वाले लोगों को हस्त शिल्पी की समृद्धि और उसी विविधताएं से परिचित होंगे। इस क्राफ्ट बाजार में लोगों को अपनी…

कोण्डागांव जिले के आर्थिक, सामाजिक विकास की रीढ़ साबित होगा मर्दापाल से खालेमुरवेण्ड मार्ग

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार की मंशा अनुरूप आधारभूत संरचनाओं का विकास प्रदेश के सभी क्षेत्रों में किया जा रहा है। सड़के ग्रामीण जीवन के आर्थिक विकास की रीढ़ होती है वर्षो से रोड कनेक्टिविटी के अभाव मे जिला मुख्यालय कोण्डागांव से अलग-थलग पहाड़ो वनांचलो मे बसे लगभग 60 से अधिक ग्राम इस नियति को झेल रहे थे। इन बसाहटो मेे प्राकृतिक अवरोधोे के साथ-साथ असामाजिक तत्वो के दखल भी था जिससे क्षेत्र का विकास अवरूद्ध रहा है। मुख्य सड़को तक यहां से पहुंचने के लिए किसी भी तरह की सड़क सुविधा…

गढ़बो डिजीटल छत्तीसगढ़ कार्यक्रम : ई-साक्षरता केन्द्रों में संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। संचालक एवं सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा है कि गढ़बो डिजीटल छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के तहत् संचालित ई-साक्षरता केन्द्रों में संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं और व्यक्तिगत स्वच्छता पर शिक्षार्थियों से चर्चा कर उन्हें जागरूक किया जायेगा। श्री शुक्ला ने समग्र शिक्षा संचालनालय के सभागार में संपन्न समीक्षा बैठक में राज्य में संचालित मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा में प्रदेश के सभी जिलों से उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता…

CRPF डीजी श्री माहेश्वरी का ऐलान, छत्तीसगढ़ में जारी रहेंगे नक्सल विरोधी अभियान

रायपुर(बीएनएस)। बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF के दो कमांडो की मौत और छह कर्मियों के घायल होने की घटना के दो दिन बाद CRPF के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को कहा कि बल का मनोबल ऊंचा है और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) के प्रमुख छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के एक निजी अस्पताल में घायल कर्मियों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सीआरपीएफ बहादुर बल है। शौर्य उन्हें विरासत में मिला है।…

वित्त विभाग ने राज्य शासन के सभी विभागों को जारी किया निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट में विभिन्न विभागों को प्रावधानिक राशि से 28 फरवरी 2020 के बाद क्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वित्त विभाग द्वारा इस आशय के निर्देश राज्य शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल बिलासपुर, सभी संभागीय आयुक्त, सभी विभागाध्यक्ष और सभी जिलाध्यक्षों को जारी किए गए हैं। निर्माण विभागों की चालू परियोजनाओं, छात्रावास-आश्रम, आंगनबाड़ी, जेलों, अस्पतालों में प्रासंगिक व्यय पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा। क्रय पर प्रतिबंध के इन निर्देशों में किसी प्रकार का शिथिलीकरण केवल वित्त विभाग की अनुमति…

सिंचाई योजनाओं के लिए 96 करोड़ रूपए से ज्यादा राशि स्वीकृत

रायपुर(बीएनएस)। राज्य शासन द्वारा विभिन्न सिंचाई योजनाओं के लिए 96 करोड़ एक लाख 84 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जल संसाधन विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दिया गया है। गरियाबंद जिले के विकासखण्ड छुरा की रानीडोंगरी जलाशय योजना के निर्माण के लिए आठ करोड़ 57 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर क्षेत्र में कुल 191 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा की…

दलहनी फसलों की महत्ता को बताने मनाया गया विश्व दलहन दिवस

रायपुर(बीएनएस)। समेकित खाद्यान्न उत्पादन में भूमिका तथा पोषक तत्वों से भरपूर दलहनी फसलों की उपयोगिता व महत्ता को प्रदर्शित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा 10 फरवरी 2020 को विश्व दलहन दिवस के रूप में मनाया गया। दलहन दिवस को महत्वपूर्ण बनाने के लिए कृषि विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तर पर गौठान ग्रामों में किसान संगोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को दलहनी फसलों खासकर उड़द, मूंग के मिनीकीट, कृषि यंत्र, मिनी दाल मिल तथा बायोफर्टीलाईजर का निःशुल्क वितरण किया गया। राजनांदगांव जिले के गौठान गांव मोतीपुर विकासखंड डोंगरगढ़ में आयोजित विश्व…