प्रदेश के 20 नगरों में अब भू-उपयोग के ऑनलाइन सेवा की सुविधा, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री अकबर ने सेवा के विस्तारीकरण का किया शुभारंभ

रायपुर(बीएनएस)। वन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा प्रदेश के 19 नगरों में भू-उपयोग की जानकारी ऑनलाइन प्रदान करने की सेवा के विस्तारीकरण का शुभारंभ किया। रायपुर नगर में पूर्व से यह सेवा संचालित है। प्रदेश के जिन नगरों में ऑनलाइन भू-उपयोग की सेवा आज से प्रारंभ की जा रही है, उनमें रायपुर के अलावा बिलासपुर, कोरबा, खैरागढ़, आरंग, अभनपुर, बेमेतरा, राजनांदगांव, जशपुरनगर, महासमुंद, बलरामपुर, कोण्डागांव, सारंगढ़, मुंगेली, सीपत, रतनपुर, कांकेर, बलौदाबाजार, भाटापारा और नारायणपुर शामिल है। आवास एवं पर्यावरण मंत्री…

वन मंत्री ने किया भोरमदेव कोदो ब्रांड पैकेजिंग लांच : औषधीय गुणों से भरा है कोदो चावल

रायपुर(बीएनएस)। लघु धान्य फसल (कोदो-कुटकी) में कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, खनिज तत्व, विटामिंस से भरपूर होने के कारण इसे ‘‘न्यूट्रीसिरियल्स‘‘ के नाम से जाना जाता है। कबीरधाम जिले में कोदो-कुटकी की खेती लगभग 8955 हेक्टर क्षेत्र में की जाती है। जिले में इसका उत्पादन लगभग 7682 मीट्रिक टन होता है। यह फसल विशेषकर वनांचल क्षेत्रों में बैगा आदिवासी समुदाय के किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप से रसायनिक खाद का उपयोग किए बिना किया जाता है। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने भोरमदेव कोदो ब्रांड के पैकेजिंग का लॉच किया है। कबीरधाम जिले में…

कुपोषित बच्चों के लिए पोषण पुर्नवास केन्द्र बना तन्दुरूस्ती का केन्द्र, एक वर्ष में 457 कुपोषित बच्चे हुए लाभान्वित

रायपुर(बीएनएस)। राज्य सरकार कुपोषित बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए नीति एवं योजना तैयार कर बेहतर प्रयास कर रही है। इसी का परिणाम है कि अंबिकापुर जिले में संचालित एनआरसी (पोषण पुर्नवास केन्द्र) में पिछले एक वर्ष में भर्ती लगभग 457 कुपोषित बच्चों को सुपोषित किए जा चुके हैं। पोषण पुर्नवास केन्द्र में कुपोषित बच्चों का चिकित्सकीय देख भाल के साथ समुचित पोषण आहार प्रदान कर तन्दुरूस्त किया जा रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्रों में 5 वर्ष तक के गंभीर कुपोषित बच्चों को चिकित्सीय व पोषण सुविधाएं प्रदान की…

चांपा के सुप्रसिद्ध कोसा वस्त्र अब प्राकृतिक रंगों में भी होंगे तैयार : मंत्री गुरु रूद्रकुमार

रायपुर(बीएनएस)। ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार की पहल पर चांपा के सुप्रसिद्ध कोसा वस्त्र अब विभिन्न प्राकृतिक रंगों में तैयार किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान वस्त्रों की रंगाई में प्राकृतिक रंगों के प्रयोग पर बल दिया था। इन प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में 6 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय वनस्पतिक रंगाई प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया की ग्रामोद्योग संचालनालय हाथकरघा के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास…

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र: धान से बॉयो-एथेनॉल के उत्पादन के प्रस्ताव को जल्द सहमति देने का किया अनुरोध

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में उपलब्ध अतिरिक्त धान से बॉयो-एथेनॉल के उत्पादन हेतु राज्य सरकार द्वारा केेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द से जल्द आवश्यक सहमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही धान आधारित बॉयो-एथेनॉल का विक्रय मूल्य शीरा, शक्कर, शुगर सिरप से उत्पादित एथेनॉल के विक्रय दर के समतुल्य रखने और राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति 2018 को बॉयो-एथेनॉल संयंत्रों की स्थापना में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए सरल और…

दुर्गम पहाड़ी को काटकर बन रही सड़क: 50 हजार ग्रामीण सीधे जुडे़गे एनएच से

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेशवासियों को सुगम आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। श्री साहू ने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर निर्माणाधीन सड़कों, भवनों एवं पुल-पुलियों की समीक्षा कर निर्धारित अवधि में पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिला कलेक्टरों के निर्देशानुसार विभिन्न निर्माण विभागों के समन्वित प्रयासों से…

मुख्यमंत्री ने भूमकाल दिवस पर क्रांतिकारी गुंडाधुर को किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी चेतना के प्रतीक, छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी शहीद गुंडाधुर को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि आदिवासियों के जल,जंगल और जमीन के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का आगाज करने वाले नायक गुुंडाधुर का बलिदान हमेशा इतिहास में अमर रहेगा। उनकी स्मृति में मनाया जाने वाला भूमकाल दिवस सदा हमें शोषण के विरूद्ध आवाज बुलंद करने का साहस देता रहेगा।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया से भंडारपुरी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से रायपुर के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडारपुरी के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. डहरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि गांव के विकास के लिए राज्य सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होंने पादर्शिता के साथ ग्रामीणों को विश्वास में लेकर गांव के विकास करने के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे राज्य शासन…

पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करें – धर्मस्व मंत्री श्री साहू : राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल पर पंच-सरपंच सम्मेलन

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी राजिम में 9 फरवरी को नवनिर्वाचित पंच-सरपंचों के सम्मेलन में धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में पंचायतीराज को मजबूती प्रदान करने में नवनिर्वाचित पंच-सरपंच अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने कृतित्व से पंच परमेश्वर की पुरातन परम्परा को गांव में फिर से स्थापित करें। प्रभारी मंत्री श्री साहू ने गांव में कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही गांव के विकास हेतु पंच-सरपंच को आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा…

मंत्री डॉ. डहरिया ‘लोक कला-महोत्सव‘ में हुए शामिल, हर साल आयोजित होगा लोक कला-महोत्सव: मंत्री ने की घोषणा

रायपुर(बीएनएस)। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित ‘गनियारी लोक कला-महोत्सव‘ कार्यक्रम में शमिल हुए। उन्होंने इस मौके पर कहा कि प्रदेश के लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने, उन्हें अवसर देने के लिए यह अच्छा आयोजन है। इस तरह के आयोजन से प्रदेश के कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। डॉ. डहरिया ने लोककला महोत्सव के आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. डहरिया ने आयोजक मण्डल की मांग पर नगर निगम भिलाई-चरौदा की ओर से प्रति वर्ष गनियारी लोककला…