रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दौरान आज सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों विशेषकर छत्तीसगढ़ियों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। अमेरिका प्रवास के दौरान आज सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों विशेषकर छत्तीसगढ़ निवासियों से मुलाक़ात हुई। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। नवा छत्तीसगढ़ की ओर अमेरिका में निवासरत प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी देख रहा है। pic.twitter.com/DKAkOjiTff — Bhupesh Baghel…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
जय भोले महिला समूह के लिए सफल हो रहा मशरूम उत्पादन का अनुभव, पहली फसल में ही 17 हजार की हुई आमदनी
रायपुर(बीएनएस)। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में वन विभाग के प्रयास से दुरस्थ वन क्षेत्रों में स्थित वन प्रबंधन समितियां तेजी से विभिन्न आय मूलक गतिविधियों की ओर आकर्षित हुई है। इसका उदाहरण वन मण्डल बीजापुर के अंतर्गत जय भोले महिला स्व सहायता समूह भैरमगढ़ है। समूह की महिलाओं द्वारा मशरूम उत्पादन का अनुभव सफल साबित हुआ है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जय भोले समूह को मशरूम उत्पादन की पहली फसल में ही 17 हजार रूपए की आमदनी हो गई है। आमदनी…
नक्सली घटनाओं की जांच में फॉरेंसिक साईंस के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन
रायपुर(बीएनएस)। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आज यहां नक्सली घटना के जांच के मामलों पर फॉरेंसिक साईंस के महत्व पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी एवं गुजरात एंटीकरप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर केशव कुमार ने फॉरेंसिक साईंस की बारिकीयों से अवगत कराया। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को नक्सल प्रकरणों की जांच में फॉरेंसिक साईंस के महत्व को बताया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीजीपी श्री अवस्थी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को…
संस्कृति संचालनालय में बनेगा फिल्म विकास निगम का सेल, प्राईमरी स्कूल की पाठ्य पुस्तकों में राज्य गीत लिखने पर विचार
रायपुर(बीएनएस)। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने अपने निवास कार्यालय में सोमवार को संस्कृति विभाग के कामकाज की समीक्षा की। श्री भगत ने संस्कृति संचालनालय में फिल्म विकास निगम का सेल गठित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्री भगत ने अधिकारियों को कहा कि सेल में प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही आवश्यक कम्प्यूटर आदि उपकरण की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पुरखौती मुक्तांगन के समीप लगभग 300 एकड़ क्षेत्र में फिल्म सीटी का निर्माण किया जाएगा। फिल्म नीति लगभग बन कर तैयार है और उसका परीक्षण किया…
मशरूम उत्पादक महिला कृषक नीरा बनी युवाओं के लिए मिसाल
रायपुर(बीएनएस)। कांकेर जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर घने वनों के बीच स्थित विकासखण्ड दुर्गूकोंदल के ग्राम कलंगपुरी पुजारीपारा में निवासरत 23 वर्षीय महिला कृषक नीरा सलाम अपने पिता श्री दयाराम के साथ अपने पैतृक जमीन में खेती करती है। नीरा सलाम केवल 7 एकड़ में ही परम्परागत विधि से धान की एकफसलीय खेती करती थी, जिससे वर्ष में केवल 60-70 हजार रूपये की आमदनी होती थी। कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर के सम्पर्क में आने के बाद उन्होंने कौशल विकास योजना अंतर्गत मशरूम एवं स्पॉन उत्पादन का प्रशिक्षण प्राप्त…
प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड के लिए विशेष अभियान : बस्तर जिले के 52 हजार से अधिक किसानों का कार्ड बनाने का लक्ष्य
रायपुर(बीएनएस)। बस्तर जिले में स्थित सभी वाणिज्यिक बैंकों द्वारा जिले के किसानों को प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने के लिए पन्द्रह दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा। बस्तर जिले में एक लाख 4 हजार किसान हैं। इनमें 51 हजार 461 किसानों के पास पहले से किसान क्रेडिट कार्ड है। शेष 52 हजार 539 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के दौरान दिया जाएगा। इसके लिए किसान pmkisan.gov.in से एक पेज का आवेदन फार्म डाऊनलोड कर संबंधित बैंक में जमा कर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी पात्र किसानों…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की मंत्री अनिला भेंड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी की माता श्रीमती नेकिन बाई नायक जी के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मैं शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 11, 2020 श्री बघेल ने…
मुख्यमंत्री ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मुठभेड़ में 2 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शहीद जवानों की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। श्री बघेल ने बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सली मुठभेंड़ में घायल जवानों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया : विधानसभा अध्यक्ष सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उनका आज शाम नई दिल्ली में निधन हो गया। देवेंद्र कुमारी सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता हैं। वे सरगुजा इस्टेट की राजमाता और एकीकृत मध्यप्रदेश में मंत्री रहीं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्यों ने भी राजमाता देवेंद्र कुमारी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। सरगुजा की राजमाता और मेरे अग्रज टीएस सिंह देेव जी की माता देवेंन्द्र कुमारी सिंह देव जी के…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही नया जिला बनने से आदिवासी अंचल के लोगों में भारी उत्साह, नए जिले की सौगात से खुला क्षेत्र में विकास का दरवाजा
रायपुर(बीएनएस)। नवगठित गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिला आज 10 फरवरी को अस्तित्व में आ गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज विधिवत जिले का शुभारंभ किया गया। नवगठित गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिला के अस्तित्व में आने के साथ ही प्रदेश में जिलों की संख्या 28 हो गई है। नए जिले के आकार लेने की सुखद अनुभूति से सराबोर इस आदिवासी अंचल के लोगों में भारी उत्साह है। जिले के नागरिक इसे उत्सव के रूप में मना रहे है। नए जिले के गठन से यहां निवास करने वाले सभी वर्ग के लोग बहुत प्रसन्न हैं। व्यापारी, मजदूर,…
