कमार और भुंजिया जनजाति के बच्चे ट्रेन और हवाई जहाज देख हुए रोमांचित, शैक्षणिक भ्रमण पर आए बच्चों के लिए रायपुर आना यादगार अनुभव रहा

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सुदूर अंचलो से आए कमार और भुंजिया विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों के लिए राजधानी रायपुर शैक्षणिक भ्रमण पर आना एक सुखद और हमेशा के लिए यादगार अनुभव रहा। शैक्षणिक भ्रमण पर आए विशेष पिछड़ी जनजाति के ये बच्चे पहली बार यहां का शहरी जनजीवन, चकाचौंध एवं रहन-सहन को देख कर काफी रोमांचित हुए और यह अनूठा अनुभव उनके स्मृति पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो गया। छत्तीसगढ़ सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति कमार तथा भुंजिया जनजाति के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धमतरी…

शक्कर उत्पादन की लागत में कमी लाएं – डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कारखानों के संचालन में मितव्ययता बरतने के निर्देश

रायपुर(बीएनएस)। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रदेश में संचालित चार सहकारी शक्कर कारखाना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को गन्ना उत्पादक किसानों के व्यापक हित में आवश्यक मितव्ययता के साथ गुणात्मक ढंग से दक्षता पूर्ण कारखाना संचालन कर शक्कर की लागत में कमी और रिकव्हरी में वृद्धि सहित सह उत्पादों के अधिकतम संभव मूल्य में विक्रय सहित सभी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में भोरमदेव कवर्धा, लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल, सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया, मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना अंबिकापुर और दंतेश्वरी मैया सहकारी…

बच्चों को संस्कारी बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू

रायपुर(बीएनएस)। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि आज के परिवेश में बच्चों को संस्कारी बनाना सबसे बड़ी आवश्यकता है। श्री साहू आज बिलासपुर में चौकसे गु्रप ऑफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के साथ-साथ संस्कारी बनाना भी बहुत जरूरी है, ताकि वे समाज, देश और मानवता के प्रति परोपकारी बन सके। चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेज और द विस्डम ट्री फाउंडेशन बिलासपुर की ओर से आयोजित महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम और अवार्ड सेरेमनी में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के…

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद तथा यातायात विकास परिषद की बैठक, सड़क सुरक्षा के समुचित उपायों और यातायात जागरूकता पर हुई चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी द्वारा 16 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद तथा यातायात विकास परिषद की बैठक ली गई। बैठक में सड़क सुरक्षा के समुचित उपायों और यातायात जागरूकता के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री व्ही.के. सिंह तथा छह राज्यों के परिवहन मंत्रियों सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य से अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क-सुरक्षा) के अध्यक्ष संजय शर्मा सम्मिलित हुए। बैठक में राष्ट्रीय रोड…

जज्बे से काम करेंगे तो खत्म होगी पुलिस के प्रति नकारात्मक छवि : श्री अवस्थी

रायपुर(बीएनएस)। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने आज राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित वर्टिकल इन्ट्रेक्सन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों में आत्मविश्वास बढ़ाना है। डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पुलिस विभाग की रीढ़ होते हैं। आपकी कहीं पर भी पोस्टिंग हो, अपने अंदर जज्बा बनाकर रखिये। आपके अंदर जज्बा बरकरार रहेगा तो पुलिस की कार्यशैली में भी निखार आएगा। कार्यशैली बढ़िया होने से समाज में पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच कम होगी। श्री अवस्थी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों…

स्वच्छता अभियान के बाद अब सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए गूंजेंगी दिव्यांग बच्चों की स्वर लहरियां

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में जनजागरूकता के लिए दिव्यांग बच्चों के सुर अब पहचाने जाने लगे हैं। दिव्यांगजन सामाजिक भागीदारी निभाने में किसी से पीछे नहीं हैं। समाज ने उन्हें जो दिया उससे अधिक वो लौटाने को तैयार हैं। ‘मोर रायपुर स्वच्छ रायपुर‘ थीम सांग गाकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के बाद अब दिव्यांग बच्चे अपने सुरों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर में संचालित शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय के दृष्टिवाधित विद्यार्थियों द्वारा यातायात सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने…

सरकारी गतिविधियों को पूर्णतः पारदर्शी बनाना है : राज्य सूचना आयुक्त श्री पवार

रायपुर(बीएनएस)। राज्य के सूचना आयुक्त मोहन राव पवार ने आज ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान, निमोरा में आज छठवें बैच में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने मास्टर ट्रेनर्स के 5 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आम जनता की भलाई के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकारी गतिविधियों को पूर्णतः पारदर्शी बनाना है और आवेदक को समय-सीमा के भीतर जानकारी दें अन्यथा निर्धारित समय-सीमा 30 दिन के बाद आवेदक को निःशुल्क जानकारी देनी होगी। शासकीय कार्यों, दस्तावेजों और कार्यक्रमों को…

हाथकरघा वस्त्रों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बनी अलग पहचान

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के हाथकरघा वस्त्रों की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनी है। नई सरकार के गठन के बाद प्रदेश के हाथकरघा वस्त्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लोकप्रिय बनाने तथा बुनकरों को विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सितंबर 2019 को रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के माध्यम से राज्य के हाथकरघा वस्त्रों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार की मांग के अनुरूप हाथकरघा वस्त्रों के लिए…

राज्यपाल से साहित्यकारों के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य भेंट की

रायपुर(बीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में साहित्यकार हरीश नवल सहित अन्य साहित्यकारों ने सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। यहां का वातावरण बहुत अच्छा है। यहां के लोग बड़े सहज और संवेदनशील हैं। उनसे मिलकर यह लगता है कि उनसे बहुत पुराना रिश्ता है। प्रतिनिधिमण्डल ने हेमजीत मालू, महावीर मोदी एवं अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।

वनोपज संग्रहणकर्ताओं को अब मेहनत का सही मूल्य

रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन लघु वनोपज का संग्रहणकर्ताओं को उनकी मेहनत का सही और वाजिब दाम दिलाने के लिए 22 प्रकार के लघु वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के जीविकापार्जन के लिए मुख्यतः वनों पर निर्भर रहने वाले आर्थिक रूप से पिछड़े आदिवासी, गैर आदिवासी, भूमिहीन तथा पिछड़े समुदाय के लाखों लोगों को उनकी मेहनताना का उचित मूल्य मिलेगा। उल्लेखनीय है कि इसके पहले प्रदेश में मात्र सात वनोपजों का समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही थी। शेष वनोपजों को संग्रहणकर्ताओं बिचौलियों…