रायपुर (बीएनएस)। जिला प्रशासन नारायणपुर और भिलाई इस्पात संयंत्र के संयुक्त तत्वाधान में वनांचल नारायणपुर में आठ फरवरी को ’रन फॉर अबूझमाड़-रन फॉर पीस’ मैराथन 2020 का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली इस मैराथन का उद्देश्य विश्व स्तर पर अबूझमाड़ की शांति का पैगाम देना और यहां के सौन्दर्य और संस्कृति से अवगत कराना है। इसके लिए जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा प्रदेश और देश के लोगों से अबूझमाड़ पीस मैराथन 2020 में शामिल होने की अपील की गयी है। यह जिला प्रशासन का दूसरा आयोजन है।…
श्रेणी: जिला
प्रादेशिक खबरें
गंभीर कुपोषित डेढ़ किलो का पूर्वांश : सुपोषण अभियान से अब पूरी तरह कुपोषण से मुक्त
रायपुर (बीएनएस)। बच्चे का सबसे ज्यादा ध्यान मां रखती है और मां के बिना बच्चे का पोषण बिखर जाता है। दुर्ग जिले के भिलाई-3 के बच्चे पूर्वांश के साथ भी इस अनहोनी की आशंका थी कि वो मां के बगैर कुपोषण का शिकार हो जाए। जन्म लेते ही इस बच्चे के ऊपर से माँ का साया उठ गया। जन्म के समय बच्चे का वजन मात्र डेढ़ किलो था जो गंभीर रूप से कुपोषण की श्रेणी में आता है। माँ का लालन पालन बड़ी माँ के द्वारा किया जा रहा था…
राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ से उकेरित वस्त्रों का कलेक्शन शुरू
रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ से उकेरित वस्त्रों का कलेक्शन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल ने विभिन्न प्रकार के वस्त्रों में बुनाई के माध्यम से राज्य गीत पर आधारित वस्त्रों के कलेक्शन का शुभारंभ कर दिया है। राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार‘ से उकेरित वस्त्रों का कलेक्शन शुरू Read More: https://t.co/OAPH0wedJR pic.twitter.com/7WsvviPZ6u — Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) January 18, 2020 छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा राज्य…
जनता की सुविधा सर्वोपरि है : मंत्री अनिला भेडि़या
रायपुर (बीएनएस)। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्रीयात को सुगम बनाने और शहर की सुंदरता के लिए ढहा दी गई। जनता की सुविधा को देखते हुए मंत्री तथा राज्यसभा सांसद ने अपने पुराने भवन की बाहरी दीवाल को 25 फीट तक तोड़ने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया। मंत्री श्रीमती भेंडि़या और कलेक्टर रायपुर श्री भारतीदासन की उपस्थिति में आज दीवार को तोड़ा गया। रायपुर शहर को व्यवस्थित करने इससे पहले भी मुख्य सचिव आर पी मंडल, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन सचिव अलरमेल मंगई ने भी अपने…
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण: प्रदेश मे 9.39 लाख से अधिक परिवार हुए लाभान्वित
रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्थायी प्रतीक्षा सूची में कुल पात्र परिवार 18 लाख 74 हजार 334 है। इनमें से 9 लाख 39 हजार 335 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने योजना के तहत गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक में विभागीय अधिकारियों को प्रदेश के सभी पात्र हितग्राहियों को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने बताया कि वर्ष 2022 तक सभी पात्र परिवारों को आवास प्रदाय किया जाना है।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंजाब केसरी के प्रधान संपादक अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक पंजाब केसरी के निदेशक व प्रधान संपादक और पूर्व सांसद अश्वनी कुमार चोपड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्री अश्वनी कुमार के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है कि श्री अश्वनी कुमार का जन्म 11 जून 1956 जालंधर, पंजाब में हुआ था। वे प्रखर…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फरमान- 15 फरवरी तक पूरा करें बिलासपुर-रायपुर फोरलेन का काम
बिलासपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर-रायपुर फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में लेटलतीफी को लेकर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को चीफ जस्टिस PR रामचंद्र मेनन व जस्टिस PP साहू की डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस ने शेष बचे कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कराने के निर्देश राज्य शासन को दिए हैं। दायर जनहित याचिका पर अगली सुनवाई के लिए 20 फरवरी की तिथि दी गई है। तय तिथि में शासन को परफारमेंस रिपोर्ट पेश करनी होगी। फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर दायर जनहित याचिका पर शुक्रवार को चीफ…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल का दावा- NRC पर PM मोदी और शाह में ‘मनमुटाव’
रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज करते हुए शुक्रवार को कहा कि अभी समय अमित शाह का है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नहीं और दोनों के बीच आंतरिक विवाद चल रहा है जिसके चलते जनता झेल रही है। बघेल कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बीते 5 सालों में नरेंद्र मोदी ने GST लाया और नोटबंदी की लेकिन भाजपा सरकार के ये सात महीने अमित शाह के हैं, जिन्होंने संसद में आर्टिकल 370 लाया, जो CAA, NRC लाए। वे दोनों इस…
कुपोषण के जाल से बाहर आई बिंदिया, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से आया परिर्वतन
रायपुर(बीएनएस)। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग (शहरी) के परिक्षेत्र-बोरसी अंतर्गत वार्ड क्रं.-48 उत्कल नगर दुर्ग अंतर्गत पिता लिंगराज एवं माता सरिता के घर तीन साल पहले 8 अक्टूबर को दूसरी संतान के रूप में एक स्वस्थ बालिका ने बिंदिया जन्म लिया। माता-पिता पुत्री के जन्म से प्रसन्न थे। लेकिन निम्न आय वर्ग से संबंधित होने के कारण जीविकोपार्जन हेतु बच्ची को उसके 5 वर्षीय बड़े भाई के साथ घर पर छोड़ कर जाने लगे, जिसके कारण बच्ची धीरे-धीरे कुपोषण का शिकार होंने लगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा राज्य सरकार…
मंत्री ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत ने की राजिम पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा
रायपुर (बीएनएस)। धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, वन मंत्री मोहम्मद अकबर एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज 9 फरवरी से शुरू होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला की तैयारियों की समीक्षा की। राजिम के सांस्कृतिक भवन में आयोजित केन्द्रीय समिति की बैठक में विधायक धनेन्द्र साहू, अमितेश शुक्ल, डमरूधर पुजारी सहित समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 9 फरवरी से 21 फरवरी तक राजिम माघी पुन्नी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्वच्छता और पर्यावरण का नुकसान नहीं हो, इसका…
